Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

BJP व‍िधायक महेश स‍िंह जीना समेत पांच के खि‍लाफ FIR दर्ज, नगर आयुक्त समेत कर्मचारियों के साथ अभद्रता का मामला

Uk Fast Khabar March 8, 2024

नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त और कार्मिकों से अभद्रता करने के मामले में सल्ट (अल्मोड़ा) विधायक महेश सिंह जीना और उनके चार समर्थकों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, इस मामले को लेकर बुधवार को नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अभद्रता करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण भवन कर से लेकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत तमाम कार्य ठप रहे। इसके अलावा शहर में सफाई कर्मियों ने भी कूड़ा नहीं उठाया। शहर के तमाम वार्डों से रोजाना उत्सर्जित होने वाला करीब 400 टन कूड़ा नहीं उठा। पुलिस को दी शिकायत में नगर निगम वाहन चालक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव धीरज भारती ने बताया कि मंगलवार को सल्ट विधायक महेश सिंह जीना अपने समर्थकों के साथ नगर निगम पहुंचे और वरिष्ठ लिपिक पवन थापा व कंसल्टेंट अंकुश सोनी के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद विधायक जीना नगर आयुक्त गौरव कुमार के कमरे में गए और उन्हें भी गलियां दीं।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने विधायक महेश सिंह जीना और उनके चार समर्थकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और आपराधिक धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को सहस्रधारा रोड पर नगर निगम के पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण का टेंडर परिचित को न मिलने से नाराज सल्ट से भाजपा विधायक महेश सिंह जीना समर्थकों के साथ देहरादून नगर निगम पहुंचे थे। जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया।
आरोप है कि विधाायक ने नगर आयुक्त (आइएएस) गौरव कुमार के कार्यालय में घुसकर न केवल उनसे अभद्रता की, बल्कि नगर आयुक्त से गाली-गलौज भी कर दी। विधायक ने नगर आयुक्त पर टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। विधायक के दुर्व्यवहार पर नगर आयुक्त का पारा भी चढ़ गया और उन्होंने इस्तीफा देने की भी बात कह डाली। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के समस्त कर्मचारी आक्रोशित हो गए और विधायक के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए बेमियादी हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक विधायक माफी नहीं मांग लेते, तब तक दून शहर का कूड़ा उठान कार्य व नगर निगम के समस्त कार्य ठप रहेंगे। अब बुधवार को पहले तो सुबह शहरभर में साफ-सफाई नहीं हुई। इसके बाद घर-घर कूड़ा उठान वाहनों का संचालन भी नहीं किया गया। नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों ने सभी अनुभागों में ताले जड़ दिए और परिसर में प्रदर्शन किया।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहुंचे कोतवाली
नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारी नगर निगम में एकत्रित हुए। यहां से वह सल्ट विधायक के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए नगर कोतवाली पहुंचे। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नाम बहादुर ने कहा कि सल्ट विधायक महेश सिंह जीना ने चार समर्थकों के साथ नगर निगम में वरिष्ठ लिपिक पवन थापा व कंसल्टेंट अंकुश सोनी के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद नगर आयुक्त गौरव कुमार के कक्ष में जाकर उनके साथ भी अभद्रता की। उन्होंने विधायक पर निगम परिसर में अभद्र भाषा का प्रयोग करने और कर्मचारियों को धमकाने का आरोप लगाया। सरकारी कार्य में बाधा डालने व अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अभद्रता व धमकी देने के आरोप में विधायक व उनके समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।
आमजन हलकान, शहर में लगने लगे कूड़े के ढेर कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर निगम में सभी कार्य ठप रहे। इस दौरान निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने व भवन कर जमा कराने समेत अन्य कार्यों के लिए बड़ी संख्या में लोग निगम पहुंचते रहे, लेकिन कार्यालयों में ताला लटका देख वह लौट गए। इधर, शहर में कहीं भी कूड़ा उठान नहीं हो सका। घर-घर कूड़ा उठान वाहन न आने से लोग परेशान रहे और कई जगह घरों का कूड़ा खाली प्लाट व नदी-नालों में फेंका गया। इसके अलावा सड़कों के किनारे भी कूड़ा पसरा रहा। शहर में रोजाना करीब 400 टन कूड़ा उत्सर्जित होता है। सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी रहने पर गुरुवार को स्थिति और बिगड़ सकती है।

 

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार; मौसम विभाग ने दिया अपडेट
Next: देहरादून से इन तीन शहरों के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, मात्र 1999 रुपये में कर पाएंगे अयोध्या के दर्शन

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना

अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना

October 15, 2026
साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद

साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद

October 15, 2026
देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें

देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें

October 15, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना

अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना

October 15, 2026
साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद

साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद

October 15, 2026
देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें

देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें

October 15, 2026
आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, 13 दिनों में छोड़ना होगा देश

आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, 13 दिनों में छोड़ना होगा देश

October 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना
  • साइबर ठगी की शिकायत पर तुरंत मिलेगी मदद, 1930 हेल्पलाइन पर AI एजेंट करेगा मदद
  • देवप्रयाग: चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो मौतें
  • आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, 13 दिनों में छोड़ना होगा देश
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.