Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

रुड़की में भाकियू नेता के बेटे की दुकान पर मारपीट-फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Uk Fast Khabar May 5, 2026

भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के नेता मोहम्मद तालिब के बेटे की नवीन मंडी मार्केट में बिजली के सामना की दुकान है, वहीं वारदात हुई

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ दबंगों ने भारतीय किसान यूनियन (तोमर) से जुड़े एक किसान नेता के बेटे के साथ मारपीट करने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

रुड़की में दो पक्षों के बीच मारपीट: जानकारी के मुताबिक, रुड़की में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी स्थित नवीन मंडी मार्केट में 4 मई सोमवार की देर शाम दबंगों द्वारा फायरिंग की घटना सामने आई है. दरअसल नवीन मंडी मार्केट में (भाकियू) भारतीय किसान यूनियन तोमर के नेता मोहम्मद तालिब के बेटे की बिजली की दुकान है. बताया जा रहा है कि दुकान पर किसी बात को लेकर कुछ लोगों से उसका मामूली विवाद हो गया. वाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि इस दौरान आरोपियों द्वारा दुकान के अंदर तोड़फोड़ भी गई.

भाकियू नेता के बेटे की दुकान में फायरिंग: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट के बाद आरोपियों द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई. पूरा घटनाक्रम पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग के बाद बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए. बाद में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. बताया गया है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही है: एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि-

दो पक्षों के बीच झगड़े का मामला सामने आया है. फायरिंग की सूचना भी मिली है. पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
-शेखर चंद्र सुयाल, एसपी, हरिद्वार देहात-

रुड़की में एक दिन पहले भी फायरिंग हुई थी: बताते चलें कि रुड़की शहर में लगातार दूसरे दिन फायरिंग की घटना सामने आई है. इससे पहले सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के सोत मोहल्ले में भी गोलीबारी का मामला सामने आया था. हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से शहरवासियों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है.

Continue Reading

Previous: हरिद्वार चीला रेंज में सैलानियों को दिखा हाथियों का झुंड, नजदीकी से किया दीदार
Next: 3 वनकर्मियों को मारा, फिर हुई 8 साल की कैद, सबसे खूंखार ‘विक्रम’ की ये है स्टोरी

Related Stories

एप्पल का नया Gen AI वेबसाइट लीक, क्या बदलने वाली है Apple Intelligence की ब्रांडिंग?

एप्पल का नया Gen AI वेबसाइट लीक, क्या बदलने वाली है Apple Intelligence की ब्रांडिंग?

May 26, 2026
पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे डीएम डॉ. आशीष चौहान, जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे डीएम डॉ. आशीष चौहान, जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

May 26, 2026
1965 भारत पाक युद्ध में शहीद हुए थे सिपाही मदन सिंह, 60 साल बाद पत्नी को मिले सहायता राशि के ₹28.45 लाख

1965 भारत पाक युद्ध में शहीद हुए थे सिपाही मदन सिंह, 60 साल बाद पत्नी को मिले सहायता राशि के ₹28.45 लाख

May 26, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

एप्पल का नया Gen AI वेबसाइट लीक, क्या बदलने वाली है Apple Intelligence की ब्रांडिंग?

एप्पल का नया Gen AI वेबसाइट लीक, क्या बदलने वाली है Apple Intelligence की ब्रांडिंग?

May 26, 2026
पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे डीएम डॉ. आशीष चौहान, जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे डीएम डॉ. आशीष चौहान, जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

May 26, 2026
1965 भारत पाक युद्ध में शहीद हुए थे सिपाही मदन सिंह, 60 साल बाद पत्नी को मिले सहायता राशि के ₹28.45 लाख

1965 भारत पाक युद्ध में शहीद हुए थे सिपाही मदन सिंह, 60 साल बाद पत्नी को मिले सहायता राशि के ₹28.45 लाख

May 26, 2026
तापमान बिगाड़ने लगा जंगलों की सेहत, गढ़वाल क्षेत्र में बिगड़ रही स्थिति

तापमान बिगाड़ने लगा जंगलों की सेहत, गढ़वाल क्षेत्र में बिगड़ रही स्थिति

May 26, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • एप्पल का नया Gen AI वेबसाइट लीक, क्या बदलने वाली है Apple Intelligence की ब्रांडिंग?
  • पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे डीएम डॉ. आशीष चौहान, जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
  • 1965 भारत पाक युद्ध में शहीद हुए थे सिपाही मदन सिंह, 60 साल बाद पत्नी को मिले सहायता राशि के ₹28.45 लाख
  • तापमान बिगाड़ने लगा जंगलों की सेहत, गढ़वाल क्षेत्र में बिगड़ रही स्थिति
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.