Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा मामले में गिरी पहली गाज,सब रजिस्ट्रार रामदत्त मिश्र निलंबित

Uk Fast Khabar July 28, 2023

देहरादून रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में देहरादून में सब रजिस्ट्रार-एक के पद पर कार्यरत रहे रामदत्त मिश्र को निलंबित किया जा चुका है। प्रकरण की गंभीरता और जांच की निष्पक्षता को देखते हुए फौरी तौर पर इसे उचित कदम माना जा सकता है। गौरतलब है कि सीएम धामी ने इस मामले में कड़े एक्शन की बात की थी। अब इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
देहरादून के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में सामने आए रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में पहली गाज सब रजिस्ट्रार रामदत्त मिश्र पर गिरी है। महानिरीक्षक निबंधन (आइजी स्टांप) डा. अहमद इकबाल ने उन्हें निलंबित करते हुए सहायक महानिरीक्षक निबंधन दून के कार्यालय से अटैच कर दिया है।
देहरादून के सब रजिस्ट्रार-एक के जिस कार्यालय की रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा पाया गया है, रामदत्त मिश्र पूर्व में वहां सब रजिस्ट्रार रह चुके हैं। महानिरीक्षक निबंधन के आदेश के मुताबिक, सब रजिस्ट्रार रामदत्त पर सत्यनिष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन न करने का आरोप है। साथ ही यह भी प्रकाश में आया है कि उन्होंने शासन के नियमों की भी अनदेखी की है।
दरअसल, जिन रजिस्ट्रियों में फर्जीवाड़ा पाया गया है, उनसे संबंधित बही संख्या-आठ को वर्ष 2016 में विनिष्ट कर दिया गया था। इसे उच्चधिकारियों ने नियमों की अनदेखी माना है। आदेश के मुताबिक, रामदत्त पर गंभीर प्रकृति के आरोप हैं, जिसके चलते उन्हें दीर्घ शास्ति दी जा सकती है। निलंबन के साथ सब रजिस्ट्रार को आरोप पत्र जारी करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। हालांकि, इसका आदेश पृथक से जारी किया जाएगा।
यह है रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा:
हाल में जिलाधिकारी सोनिका के संज्ञान में आया था कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकार्ड रूम में रजिस्ट्रियों में छेड़छाड़ करने के साथ स्वामित्व बदल दिए गए हैं। वहीं, कुछ मूल अभिलेख भी गायब पाए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए रजिस्ट्री कार्यालय का निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके क्रम में प्रकरण में मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। इनमें से एक प्रकरण में राजस्व के अभिलेखागार से भी रिकार्ड गायब करने का पता चला है।

Continue Reading

Previous: राज्यों को खुला बाजार बिक्री योजना (OMSS) के तहत गेहूं और चावल की बिक्री बंद, मूल्यवृद्धि को नियंत्रित करने के लिए केंद्र ने उठाया कदम
Next: सीएम धामी ने किया छात्र-छात्राओं को सम्मानित,कहा- ‘अंकों के साथ ज्ञान प्राप्त करना भी महत्वपूर्ण’

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.