Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तराखंड के पंतनगर में खुलेगा फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल, एयरो स्पोर्ट्स को दिया जाएगा बढ़ावा

Uk Fast Khabar July 24, 2025

उत्तराखंड में अब जल्द ही हवाई जहाज और हेलीकाप्टर उड़ाने के लिए पंतनगर में फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल खोला जाएगा। यह स्कूल न केवल उत्तराखंड को नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में एक पहचान देगा बल्कि देशभर में प्रशिक्षित पायलट की सामने आ रही कमी को दूर करने में भी सहायक साबित होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में नागरिक उड्डयन विभाग की गेंमचेंजर योजनाओं की समीक्षा के संबंध में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि विभाग कई योजनाओं पर आगे कदम बढ़ा रहा है। इस कड़ी में पंतनगर में पायलट प्रशिक्षण स्कूल खोला जाना प्रस्तावित है। यह स्कूल निजी क्षेत्र के सहयोग से भी खोला जा सकता है। आधुनिक सुविधाओं और विविध प्रशिक्षण से यह उत्तर भारत का उड्डयन शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। इससे स्थानीय युवाओं को भी पायलट बनने का अवसर प्राप्त होगा।

तीन वर्ष के भीतर होगा विस्तार
बैठक में बताया गया कि जौलीग्रांट को वर्ष 2026 तक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए इसका विस्तार किया जा रहा है। यहां से काठमांडू नेपाल के बीच सीधी सेवा शुरू की जा सकेगी। साथ ही इसके अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने से विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। वर्ष 2026 तक इसे पूरा करने की योजना है। पंतनगर एयरपोर्ट में 3000 मीटर का रनवे बनाया जाना है। इसके लिए जमीन हस्तांतरण का कार्य हो चुका है। यहां निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। वर्ष 2027-28 तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद यह भी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित हो सकेगा।

उत्तराखंड में एयरो स्पोर्ट्स को दिया जाएगा बढ़ावा
बैठक में बताया गया कि उत्तराखंड में एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं। ऋषिकेश, मसूरी, नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, बेदनी बुग्याल, मुक्तेश्वर और टिहरी में इनकी अपार संभावनाएं हैं। यहां पैरा जंपिंग, पैरा ग्लाइडिंग व फ्री फाल जैसे साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पिथौरागढ़ हवाई पट्टी रीजनल हब सेंटर के रूप में विकसित
पिथौरागढ़ हवाई पट्टी को रीजनल हब सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे गुंजी, मुनस्यारी व आदि कैलास क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा दिया जा सकेगा।

आइस स्पोर्ट्स के लिए सांकरी में विकसित होगी हेलीपैड़
यूकाडा उत्तरकाशी के सांकरी गांव के निकट भी हेलीपैड खोलने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। सांकरी कई ट्रेकिंग रूट का भी शुरूआती केंद्र हैं। यहां सर्दियों में काफी बर्फ पड़ती है। यहां हैलपैड बनाने से न केवल आइस स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोमांच के शौकीनों को सांकरी तक पहुंचने के लिए सहूलियत भी मिल सकेगी।

गौचर व चिन्यालीसौड़ में बनेगी एयर स्ट्रिप
प्रदेश सरकार चमोली के गौचर व चिन्यालीसौड़ में एयरपोर्ट बनाने की तैयारी कर रहा है ताकि यहां हवाई जहाज उतारे जा सकें। यहां एयरपोर्ट न केवल सामरिक रूप से अहम होगा बल्कि पर्यटकों को भी सुविधा प्रदान करेगा।

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्‍न, तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी
Next: नौकरी से नहीं निकाले जाएंगे उपनल कर्मी! उत्‍तराखंड की धामी सरकार बनाएगी नियमावली

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.