Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून में पहली बार पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, छह साल की बच्ची के साथ की थी गंदी हरकत

Uk Fast Khabar May 29, 2024

विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अपर जिला जज अर्चना सागर की अदालत ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर एक महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। देहरादून में यह पहला मामला है, जब पॉक्सो कोर्ट में किसी दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। राज्य की ओर से नियुक्त सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अल्पना थापा के अनुसार, एक व्यक्ति ने मसूरी कोतवाली में तहरीर दी थी कि दो मार्च 2021 को वह मजदूरी करके शाम साढ़े छह बजे घर आया तो पत्नी ने बताया कि उनकी छह साल की बच्ची के साथ मदन शाही निवासी नेपाल ने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची के काफी रक्तस्राव हुआ, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले में आरोपित के खिलाफ मसूरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
अदालत के समक्ष दिए बयान में पीड़िता की मां ने बताया कि वह भी मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं। दो मार्च 2021 को उनके पति काम पर गए थे। इसी दौरान उनकी बेटी को आरोपित अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता को लगातार रक्तस्राव हो रहा था। इसके बाद आरोपित खुद ही बच्ची को मसूरी के सिविल अस्पताल ले गया और बताया कि वह गिर गई थी, जिसके कारण उसे चोट आई है। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। इमरजेंसी में चेकअप के बाद उसे आइसीयू में भर्ती किया गया। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 16 गवाह पेश किए गए, जिसमें आठ चिकित्सक शामिल रहे। वहीं, दोषी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में मसूरी थाने के पैरोकार सुरजीत और कोर्ट मोहर्रिर रविंदर कोटियाल ने अहम भूमिका निभाई।
सजा के दौरान न्यायाधीश ने कहा कि दोषी ने 12 साल से कम आयु की बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसे गंभीर स्थिति तक पहुंचा दिया। इन परिस्थितियों में पीड़ित को पांच लाख रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाया जाना न्यायोचित है। वहीं, मामले को गंभीर मानते हुए अदालत ने दोषी को दुष्कर्म, उसकी जान को जोखिम में डालने की धाराओं के तहत उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

 

Continue Reading

Previous: हाय गर्मी! उत्‍तराखंड में प्रकोप जारी…मैदान में सूरज उगल रहा आग…आज पहाड़ों में बौछार के आसार
Next: देहरादून में दूसरे दिन फिर चला बुलडोजर, बिलखते नजर आए लोग- ये दस्तावेज भी दिखाए; पुलिस ने भांजी लाठियां

Related Stories

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव
  • उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.