Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

वाइल्डलाइफ तस्करी को लेकर वन महकमा अलर्ट, देहरादून में भी संरक्षित वाइल्डलाइफ असुरक्षित

Uk Fast Khabar September 3, 2026

देहरादून के शहरी इलाकों से भी वाइल्डलाइफ तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं. जिसके बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है.

देहरादून: उत्तराखंड में वन्यजीव तस्करी के मामले आमतौर पर जंगलों, वन क्षेत्रों और सीमावर्ती इलाकों से सामने आते रहे हैं. लेकिन अब संरक्षित और दुर्लभ वन्यजीवों की अवैध खरीद-फरोख्त देहरादून के शहरी इलाकों तक पहुंचती दिखाई दे रही है. चिंता की बात यह है कि शहर में वन्यजीव तस्करी का कोई एक-दो मामला सामने नहीं आया, बल्कि लगातार अलग-अलग प्रजातियों के वन्यजीवों की अवैध बिक्री और खरीद के मामले सामने आ रहे हैं. इससे वन विभाग की चिंता भी बढ़ गई है.

इंडियन स्पॉटेड ईगल की ऑनलाइन बिक्री का प्रयास: ताजा मामला इंडियन स्पॉटेड ईगल की अवैध बिक्री से जुड़ा है. वन विभाग को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इस दुर्लभ श्रेणी के पक्षी को बेचने का प्रयास कर रहा है. बताया जा रहा है कि वन्यजीव को ऑनलाइन माध्यम से भी बेचने की कोशिश की गई थी. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया गया.

पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि संबंधित वन्यजीव आरोपी के पास कहां से पहुंचा और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है.
-वैभव कुमार, डीएफओ, देहरादून-

कुछ दिन पहले सैकड़ों तोतों की बिक्री का मामला: यह पहला मामला नहीं है जब देहरादून शहर में वन्यजीवों की अवैध खरीद-फरोख्त सामने आई हो. इससे कुछ दिन पहले ही देहरादून में सैकड़ों तोतों को अवैध रूप से बेचने का मामला सामने आया था. वन विभाग की कार्रवाई में इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. जांच में सामने आया था कि इन तोतों को लोगों को पालने के लिए बेचा जा रहा था. यानी वन्यजीवों को प्राकृतिक आवास से निकालकर उन्हें पालतू बनाने के लिए बाजार तक पहुंचाया जा रहा था. यह मामला भी इसलिए गंभीर माना गया क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में संरक्षित पक्षियों को शहर के भीतर बिक्री के लिए लाया गया था.

दुर्लभ कछुओं की तस्करी भी बनी चुनौती: देहरादून में वन्यजीव तस्करी की तस्वीर केवल पक्षियों तक सीमित नहीं है. इससे पहले भी कई मौकों पर दुर्लभ प्रजाति के कछुओं को अवैध रूप से ले जाते हुए बरामद किया जा चुका है. इन मामलों ने यह सवाल खड़ा किया है कि आखिर जंगल और वन क्षेत्रों से निकलकर संरक्षित वन्यजीव शहर तक कैसे पहुंच रहे हैं और इनके खरीदारों का नेटवर्क कितना बड़ा है. वन विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वन्यजीव तस्करी अब केवल जंगलों या सीमावर्ती इलाकों तक सीमित नहीं रह गई है. शहरी क्षेत्रों में सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी वन्यजीवों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की जा रही है. इससे निगरानी का दायरा भी बढ़ाना पड़ रहा है.

शहर में तस्करी के मामले चिंताजनक: वन विभाग भी मानता है कि देहरादून जैसे शहरी क्षेत्र में लगातार वन्यजीव तस्करी के मामले सामने आना गंभीर और चिंताजनक स्थिति है. विभाग की ओर से ऐसे मामलों पर नजर रखने के साथ ही विशेष अभियान चलाया जा रहा है. मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया जा रहा है और ऑनलाइन माध्यमों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि संरक्षित वन्यजीवों की खरीद-फरोख्त करने वालों तक पहुंचा जा सके.

Continue Reading

Previous: दिशा सालियान मौत मामले में बॉम्बे HC का बड़ा आदेश, होगी CBI जांच
Next: सोमेश्वर की बेटी ने खोली सरकार की पोल तो सोया सिस्टम जागा, रेखा आर्या ने लिखा पाती

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.