Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

टेंडर के नाम पर एक और फर्म से पौने दो करोड़ की ठगी, सीएम धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Uk Fast Khabar August 14, 2023

ऑफलाइन टेंडर के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। शुक्रवार को पटियाला की फार्मा कंपनी के मालिक से तीन करोड़, 46 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को पटियाला की ही एक और फर्म ने टेंडर के नाम पर पौने दो करोड़ की ठगी की शिकायत की है।
इस फर्म ने भी मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव व अन्य पर आरोप लगाए हैं। पुलिस को अंदेशा है कि टेंडर के नाम पर कई अन्य फर्मों से भी ठगी की गई है। पुलिस ने अभी ताजा प्रकरण में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

20 से 30 करोड़ रुपये तक ठगे गए
ऑफलाइन टेंडर के नाम पर ठगी प्रकरण में धीरे-धीरे शिकायतकर्ताओं की संख्या बढ़ रही है। माना जा रहा है कि प्रकरण में 20 से 30 करोड़ रुपये तक ठगे गए हैं। ठगी के शिकार हुए अधिकतर कारोबारी पंजाब के पटियाला, लुधियाना, बठिंडा सहित अन्य जिलों से हैं।
कई कारोबारी ऐसे हैं, जो अपनी धनराशि के लिए लगातार चक्कर लगा रहे हैं। पटियाला के एसएसटी नगर निवासी भाजपा नेता एसके देव के बाद अब एक अन्य फर्म ने ठगी की शिकायत पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को दी है।

सात फर्मों से करीब पौने दो करोड़ रुपये ठगे
पटियाला निवासी वरिंद्र पराशर व रजत पाराशर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव पीसी उपाध्याय और सौरभ शर्मा ने स्कूलों में आरओ और सोलर प्लांट लगाने का ऑफलाइन टेंडर दिलाने के नाम उनकी सात फर्मों से करीब पौने दो करोड़ रुपये ठग लिए।

रुपये वापस मांगने पर किया टालमटोल
जुलाई में उन्हें पता चला कि पीसी उपाध्याय सेवानिवृत्त हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी वह सीएम कार्यालय में बैठते हैं। अक्टूबर माह में उन्होंने टेंडर के बारे में जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि उनकी फाइल ट्रेजरी में पड़ी है। इतना समय बीतने के बाद एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगे।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित उन्हें सीएम कार्यालय से सरकारी नंबर से फोन करते थे। यहां तक कि कई बार उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों में सरकारी वाहनों से ले जाया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस मामले में उन्होंने पुलिस महानिदेशक सहित सीबीआई को शिकायत भेजी है, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
पौने चार करोड़ की ठगी में दर्ज हुआ है मुकदमा
उत्तराखंड में दवा, सरकारी स्कूलों में यूनिफार्म, जूते व स्टेशनरी आदि सामान की आपूर्ति का टेंडर दिलाने के नाम पर पटियाला (पंजाब) के दवा कारोबारी भाजपा नेता एसके देव व उनके रिश्तेदारों से जुड़ी सात फर्मों से 3.46 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आ चुका है।इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव प्रकाश चंद्र उपाध्याय समेत सात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन पर षड्यंत्र रचकर कारोबारी से ऑफलाइन टेंडर भरवाकर ठगी का आरोप है।

Continue Reading

Previous: दिल्ली से देहरादून और आगरा से जयपुर की यात्रा मात्र 1 रुपये में! जानें कैसे?
Next: किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों पर पुलिस सख्त; 49 मकान मालिकों पर लगा 4 लाख 90 हजार का जुर्माना

Related Stories

Kaladhungi: नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के दो टेंपो ट्रेवलर पलटे, 24 घायल

Kaladhungi: नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के दो टेंपो ट्रेवलर पलटे, 24 घायल

April 6, 2026
Uttarakhand: कुमाऊं में 526 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, आईजी ने सभी को जल्द रिलीव करने के दिए निर्देश

Uttarakhand: कुमाऊं में 526 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, आईजी ने सभी को जल्द रिलीव करने के दिए निर्देश

April 6, 2026
Uttarakhand: सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी सूची, सात और लोगों को सौंपी जिम्मेदारी

Uttarakhand: सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी सूची, सात और लोगों को सौंपी जिम्मेदारी

April 6, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Kaladhungi: नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के दो टेंपो ट्रेवलर पलटे, 24 घायल

Kaladhungi: नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के दो टेंपो ट्रेवलर पलटे, 24 घायल

April 6, 2026
Lalkuan: तौल विवाद में इंचार्ज की पिटाई के बाद बवाल, 11 गेट किए बंद

Lalkuan: तौल विवाद में इंचार्ज की पिटाई के बाद बवाल, 11 गेट किए बंद

April 6, 2026
Uttarakhand: कुमाऊं में 526 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, आईजी ने सभी को जल्द रिलीव करने के दिए निर्देश

Uttarakhand: कुमाऊं में 526 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, आईजी ने सभी को जल्द रिलीव करने के दिए निर्देश

April 6, 2026
Uttarakhand: सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी सूची, सात और लोगों को सौंपी जिम्मेदारी

Uttarakhand: सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी सूची, सात और लोगों को सौंपी जिम्मेदारी

April 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Kaladhungi: नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के दो टेंपो ट्रेवलर पलटे, 24 घायल
  • Lalkuan: तौल विवाद में इंचार्ज की पिटाई के बाद बवाल, 11 गेट किए बंद
  • Uttarakhand: कुमाऊं में 526 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, आईजी ने सभी को जल्द रिलीव करने के दिए निर्देश
  • Uttarakhand: सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी सूची, सात और लोगों को सौंपी जिम्मेदारी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.