Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सत्ता के गलियारे से: धामी के काम पर नमो की मुहर

Uk Fast Khabar May 29, 2023

उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात तो मिली ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ भी थपथपा दी। अपने वर्चुअल संबोधन में मोदी ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार की दिल खोलकर तारीफ की। प्रधानमंत्री बोले कि उत्तराखंड जिस तरह कानून व्यवस्था को सर्वोपरि रखते हुए विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है, यह बहुत सराहनीय है। यह देवभूमि की पहचान को संरक्षित करने के लिए भी महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री धामी के दूसरे कार्यकाल में चलाए गए अभियानों के परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री की इस बात को समझा जा सकता है। उन्होंने अपने संबोधन के जरिये इन पर मुहर लगा दी। राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं को नवरत्नों की संज्ञा देते हुए मोदी ने कहा कि आने वाले समय में देवभूमि पूरे विश्व की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगी। अब इससे बड़ा आशीर्वाद धामी के लिए क्या हो सकता है।

प्रतीक्षा लंबी होती है, अब आया समझ:
प्रतीक्षा हमेशा लंबी होती है, यह अब भाजपा नेताओं को अच्छी तरह समझ आ गया है। लग रहा है धैर्य की परीक्षा ली जा रही है। मिथक ध्वस्त कर लगातार दूसरी बार सत्ता का वरण करने वाली भाजपा के पास अपने कार्यकर्ताओं को कृतार्थ करने का पूरा मौका है, लेकिन समय है कि निकला जा रहा है। पुष्कर सिंह धामी ने जब पिछले साल मार्च में दूसरी बार सरकार की कमान थामी, तब से ही मंत्रिमंडल में तीन स्थान खाली रखे, अब कैबिनेट मंत्री रहे चंदन राम दास के निधन के बाद चौथा स्थान भी रिक्त हो गया। वैसे ही अधिकतम 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल की बाध्यता है, इनमें से चार, यानी एक-तिहाई स्थान खाली हैं। माना कि छोटा राज्य, छोटा मंत्रिमंडल, लेकिन इतना छोटा कब तक। साथ ही निगमों, आयोगों में दायित्व बंटवारा भी अब तक नहीं हुआ, जबकि महीनों पहले इसके लिए सूची तक तैयार कर ली गई थी।

कांग्रेस के धामी नैनीताल चले चुनाव लडऩे:
प्रदेश में पार्टी के भविष्य को लेकर शंका कहें या राजनीतिक महत्वाकांक्षा, कांग्रेस के एक अन्य नेता ने भी लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने की मंशा जाहिर कर दी है। अब पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से विधायक हरीश धामी ने नैनीताल सीट से चुनाव लडऩे के लिए दावेदारी पेश की है। इससे पहले पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत हरिद्वार से चुनाव लडऩे की इच्छा जता चुके हैं। यह बात अलग है कि इस पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बगैर नाम लिए सवाल खड़े कर चुके हैं, लेकिन फिलहाल हरीश धामी के सामने नैनीताल में इस तरह की कोई दिक्कत नहीं आने वाली। पिछले चुनाव में यहां भाजपा के अजय भट्ट का मुकाबला करने हरीश रावत उतरे थे, लेकिन नमो मैजिक में टिक नहीं पाए। रावत इस बार खुद हरिद्वार में दिलचस्पी ले रहे हैं, जहां से 2009 में चुनाव जीत केंद्र में मंत्री बने थे। मतलब धामी का रास्ता साफ।

यूसीसी पर असमंजस, इसलिए कर दिया बहिष्कार:
धामी सरकार समान नागरिक संहिता, यानी यूसीसी को राज्य में लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है, लेकिन कांग्रेस के लिए यह गले की हड्डी बन गया है। पिछले साल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को मुस्लिम यूनिवर्सिटी के चक्रव्यूह में ऐसे फंसाया कि आज तक पार्टी नेता सफाई देते घूम रहे हैं। स्थिति यह कि कांग्रेस खुलकर स्टैंड तक जाहिर नहीं कर पा रही है। हाल में देहरादून में यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने के लिए गठित समिति ने राजनीतिक दलों को अपनी बात रखने को आमंत्रित किया। कांग्रेस के सामने असमंजस, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रास्ता निकाला। बैठक का यह कहते हुए बहिष्कार कि सरकार ने ड्राफ्ट ही उपलब्ध नहीं कराया, तो कैसे इस बारे में कुछ कहें। अलबत्ता, पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नवप्रभात इस पर मुखर दिखे। बोले, अगर इससे सामाजिक सद्भाव बढ़ेगा तो पार्टी इसका स्वागत करेगी।

Continue Reading

Previous: सत्ता मिलने पर जहाँ भाजपा सेवा करती है, वही अन्य दल दलाली करते हैं – मंत्री गणेश जोशी।
Next: CM धामी ने मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में दी जानकारी, कहा- अगले 5 साल में राज्य की GSDP दोगुना करने का लक्ष्य

Related Stories

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

November 21, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील
  • शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज
  • हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन
  • सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.