Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चारधाम यात्रा को लेकर धामी सरकार पर गरजे गणेश गोदियाल, कहा-शोबाजी कर रही सरकार

Uk Fast Khabar April 27, 2026

प्रदेश में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 रफ्तार पकड़ने लगी है. वहीं कांग्रेस ने अव्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा.

देहरादून: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसके बाद भीड़ और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि सरकार का ध्यान यात्रा की तैयारियों पर रहा ही नहीं, बल्कि सरकार का ध्यान सिर्फ शोबाजी में केंद्रित रहा. उन्होंने कहा कि स्वाभाविक है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सिर्फ शोबाजी मे विश्वास रखते हैं. उन्होंने कहा कि विश्वास क्यों ना करें जब देश के प्रधानमंत्री शोबाजी में व्यस्त हैं.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उन्हें पहले से ही इस बात का अंदेशा था कि यात्रा में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि मुख्यमंत्री के यात्रा का जायजा लेने के नाम पर रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक बाय रोड जाना यह दर्शाता है. मुख्यमंत्री अपनी सिर्फ इतिश्री कर रहे हैं. अगर मुख्यमंत्री को वाकई चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेना था तो उनको यात्रा मार्गों के कठिन पैचेज में जाना चाहिए था. गणेश गोदिया ने कहा कि पिछले साल आपदा के दौरान मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ सड़कों का जो नुकसान हुआ था, उनका पुनर्निर्माण अब तक नहीं हो पाया है. बेहतर होता कि मुख्यमंत्री को उन जगहों पर जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सरकार का ध्यान सिर्फ इस बात पर केंद्रित है कि कहां से पैसा आए.

गोदियाल यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव के समय झूठी लहरें बनाकर चुनाव जीत लिए जाते हैं और अगर कोई इस तरह से झूठी लहरों के सहारे चुनाव जीतता है तो इसी तरह की तानाशाही ही करता है. अगर कोई चारधाम यात्रा में दिक्कत बताता है तो उन पर मुकदमा दर्ज करके डराओ और धमकाओ, ताकि इस तरह की पुनरावृत्ति कोई दोबारा ना कर सके. उन्होंने सवाल उठाया सरकार की चारधाम यात्रा में क्या व्यवस्थाएं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने घोड़े खच्चरों पर लगने वाले कर से होने वाली जिला पंचायत की बचत को भी खर्च कर दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की नजर सिर्फ पैसों पर है. गणेश गोदियाल ने आगे कहा कि उनका उद्देश्य यात्रियों को पैनिक करना नहीं है, लेकिन अगर श्रद्धालुओं को यात्रा में आना हो तो पर्याप्त समय लेकर ही यात्रा में आएं.

Continue Reading

Previous: उत्तरकाशी जुणगा गांव में मकान में लगी भीषण आग, झुलसने से दो लोग घायल
Next: चलती गाड़ी में स्टंटबाजी करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

Related Stories

सप्ताहांत से पहले नैनीताल और मसूरी में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही

सप्ताहांत से पहले नैनीताल और मसूरी में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही

August 7, 2026
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए मानसून के दौरान सतर्क रहने के निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए मानसून के दौरान सतर्क रहने के निर्देश

August 7, 2026
प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील, पर्यटकों से जिम्मेदारी निभाने को कहा मुख्यमंत्री धामी ने

प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील, पर्यटकों से जिम्मेदारी निभाने को कहा मुख्यमंत्री धामी ने

August 7, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

सप्ताहांत से पहले नैनीताल और मसूरी में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही

सप्ताहांत से पहले नैनीताल और मसूरी में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही

August 7, 2026
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए मानसून के दौरान सतर्क रहने के निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए मानसून के दौरान सतर्क रहने के निर्देश

August 7, 2026
प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील, पर्यटकों से जिम्मेदारी निभाने को कहा मुख्यमंत्री धामी ने

प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील, पर्यटकों से जिम्मेदारी निभाने को कहा मुख्यमंत्री धामी ने

August 7, 2026
Ola Electric अपनाएगी डीलर-आधारित रिटेल मॉडल, अपने स्टोर चलाने के पांच साल बाद किया फैसला

Ola Electric अपनाएगी डीलर-आधारित रिटेल मॉडल, अपने स्टोर चलाने के पांच साल बाद किया फैसला

August 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • सप्ताहांत से पहले नैनीताल और मसूरी में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही
  • जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए मानसून के दौरान सतर्क रहने के निर्देश
  • प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील, पर्यटकों से जिम्मेदारी निभाने को कहा मुख्यमंत्री धामी ने
  • Ola Electric अपनाएगी डीलर-आधारित रिटेल मॉडल, अपने स्टोर चलाने के पांच साल बाद किया फैसला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.