Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

NEET UG 2026 Result में लड़कियों का जलवा, 58 फीसदी से ज्यादा छात्राओं ने मारी बाजी

Uk Fast Khabar July 17, 2026

NEET UG 2026 के परिणाम में महिलाओं ने एक बार फिर किया बेहतर प्रदर्शन. सफल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं .

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया. परिणाम समय पर जारी होने से एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया निर्धारित समय पर शुरू हो सकेगी. इस वर्ष करीब 20 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. सफल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं, जो इस वर्ष भी बेहतर प्रदर्शन है. परीक्षा भारत के 551 और विदेश के 14 शहरों सहित कुल 565 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर 13 भाषाओं में हुई थी.

देशभर में शानदार प्रदर्शन, 138 अभ्यर्थियों ने बनाए 690 से अधिक अंक: एनटीए की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 138 अभ्यर्थियों ने 720 में से 690 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. इनमें से 93 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार पहली बार NEET परीक्षा में शामिल हुए थे. वहीं, 99 प्रतिशत टॉप स्कोरर 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग के हैं. परीक्षा परिणाम बताते हैं कि 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक, 1,492 ने 650 या उससे अधिक, 10,160 उम्मीदवारों ने 600 या उससे अधिक, जबकि 90,780 अभ्यर्थियों ने 500 या उससे अधिक अंक मिले.

715 अंक के साथ दो छात्रों ने साझा किया पहला स्थान: इस बार NEET UG 2026 में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया. शीर्ष 17 रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार देश के आठ राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना से हैं. इसके अलावा 138 शीर्ष रैंकधारी उम्मीदवार देश के 66 अलग-अलग शहरों से आए हैं.

हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से मिले सफल अभ्यर्थी: एनटीए ने बताया कि इस वर्ष देश के सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 1.7 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की. राज्यवार टॉपर्स की सूची में सभी पूर्वोत्तर राज्यों के छात्र भी शामिल हैं. 17 राज्यों के टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक हासिल किए, जबकि 26 राज्यों के टॉपर्स के अंक 690 से ऊपर रहे.

महिलाओं का प्रदर्शन फिर रहा बेहतर: NEET UG 2026 के परिणाम में महिलाओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है. सफल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं. महिला उम्मीदवारों की सफलता दर 56.8 प्रतिशत रही, जबकि पुरुष उम्मीदवारों की सफलता दर 55.1 प्रतिशत दर्ज की गई.

13 भाषाओं में हुई परीक्षा, समयबद्ध तरीके से जारी हुआ परिणाम: इस वर्ष NEET (UG) परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया और असमिया सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित की गई. एनटीए ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया को इस बार अधिक सुव्यवस्थित बनाया गया. 25 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई, 25 से 28 जून तक आपत्तियां मांगी गईं, 13 से 15 जुलाई तक उम्मीदवारों को उनकी स्कैन की गई OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स उपलब्ध कराए गए और 16 जुलाई को अंतिम उत्तर कुंजी के साथ परिणाम घोषित कर दिया गया.

काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें भरोसा: एनटीए ने स्पष्ट किया है कि उसकी भूमिका केवल परीक्षा आयोजित करने, परिणाम घोषित करने और ऑल इंडिया रैंक जारी करने तक सीमित है. MBBS और BDS की ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) कराएगी, जबकि राज्य कोटा की काउंसलिंग संबंधित राज्य सरकारें आयोजित करेंगी.अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह केवल आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ही जानकारी ले और सीट दिलाने, अंक बढ़ाने या प्रवेश सुनिश्चित कराने के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल, संदेश या वेबसाइटों से सावधान रहें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना एनटीए के हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक ईमेल पर दी जा सकती है.

Continue Reading

Previous: MLA ने मंच से की CM धामी की तारीफ तो असहज हुई कांग्रेस, राहुल के दौरे से पहले बुटोला को देनी पड़ी सफाई
Next: यूरोपीय आयोग के इस फैसले से खत्म होगा Google का एकाधिकार, दूसरी कंपनियों के साथ साझा करना होगा अपना डेटा

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.