Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

शिवभक्तों के लिए अच्छी खबर, 4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, तैयारियां तेज

Uk Fast Khabar June 23, 2026

कुमाऊं मंडल विकास निगम ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए तैयारियां तेज कर दी है. यात्रा इस साल 4 जुलाई से शुरू होगी.

हल्द्वानी (उत्तराखंड): विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा इस वर्ष 4 जुलाई से शुरू होने जा रही है. यात्रा को लेकर कुमाऊं मंडल विकास निगम यानी केएमवीएन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस बार यात्रा का पहला दल दिल्ली से रवाना होकर टनकपुर पहुंचेगा और वहां से धारचूला होते हुए कैलाश मानसरोवर के लिए आगे बढ़ेगा. यात्रा के सफल संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन और केएमवीएन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है.

आस्था, अध्यात्म और कठिन पर्वतीय सफर का संगम कही जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा इस वर्ष 4 जुलाई से शुरू होने जा रही है. यात्रा को लेकर कुमाऊं मंडल विकास निगम यानी केएमवीएन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है. केएमवीएन के अनुसार इस वर्ष कुल 10 दल कैलाश मानसरोवर यात्रा में शामिल होंगे. प्रत्येक दल में लगभग 50 श्रद्धालु रहेंगे, जिससे करीब 500 यात्री इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनेंगे. पहला दल 4 जुलाई को दिल्ली से रवाना होकर टनकपुर पहुंचेगा.

इसके बाद 5 जुलाई को यात्रियों का जत्था पिथौरागढ़ होते हुए धारचूला के लिए रवाना होगा. यात्रा का पारंपरिक मार्ग टनकपुर, धारचूला, गुंजी और लिपुलेख दर्रे से होकर कैलाश मानसरोवर तक रहेगा. यह यात्रा 4 जुलाई से शुरू होकर 16 अगस्त तक संचालित की जाएगी. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. केएमवीएन के अधिकारियों का कहना है कि यात्रा मार्ग पर सभी विश्राम स्थलों और अतिथि गृहों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

4 जुलाई को मानसरोवर यात्रा का पहला दल दिल्ली से टनकपुर पहुंचेगी. रात्रि विश्राम के बाद श्रद्धालु अगले पड़ाव पर पहुंचेंगे. 16 अगस्त तक ये यात्रा प्रस्तावित है. मानसरोवर यात्रा की गाइडलाइन के अनुसार यात्रियों के रुकने और भोजन से संबंधित सभी तैयारी कर ली गयी है. हल्द्वानी में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस को यात्रियों के रुकने के लिए केएमवीएन को सौंप दिया है. इस बार यात्रा में 10 दल मानसरोवर यात्रा में जाएंगे. किसी भी चुनौती के लिए प्रशासन और केएमवीएन पूरी तरह तैयार है.
-मनीष कुमार सिंह, जीएम, कुमाऊं मंडल विकास निगम-

वहीं यात्रा से लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हल्द्वानी स्थित लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस को भी केएमवीएन को हस्तांतरित कर दिया गया है. इस गेस्ट हाउस का जल्द ही नवीनीकरण और मेकओवर किया जाएगा, जिससे यात्रा पूरी कर लौटने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आवास और विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके. कुल मिलाकर, कैलाश मानसरोवर यात्रा के सफल संचालन के लिए केएमवीएन, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यह आध्यात्मिक यात्रा सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार बन सके.

Continue Reading

Previous: हरियाणा के दामाद ने अल्मोड़ा आकर ससुर को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद पत्नी लेकर फरार
Next: नगरासू गुरुद्वारा विवाद: वार्ता से समाधान की ओर बढ़ रहा मामला, अभी भी डटे हैं 5 निहंग सिख

Related Stories

नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये

नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये

July 13, 2026
रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन

रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन

July 13, 2026
भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

July 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये

नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये

July 13, 2026
रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन

रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन

July 13, 2026
भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

July 13, 2026
उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार

उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार

July 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये
  • रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन
  • भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल
  • उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.