Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

दिव्यांग छात्रों के लिए खुशखबरी… उत्तराखंड में धामी सरकार देगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, मिलेंगी और भी सुविधाएं

Uk Fast Khabar December 13, 2024

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे दिव्यांग छात्रों को सरकार निश्शुल्क आनलाइन कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही राज्य के सभी जिलों में दिव्यांजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित कर उन्हें आवश्यकतानुसार उपकरण भी मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व दिव्यांग दिवस पर यह घोषणा की थीं। अब उन्होंने इससे संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। सरकार के इस कदम से दिव्यांग छात्रों व दिव्यांगजनो राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के लिए भी वित्तीय स्वीकृतियां दी हैं। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में हरिचांद गुुरूचांद बंग विशाल सामुदायिक भवन निर्माण को 69.19 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। देहरादून के बलभद्र खलंगा मेले के लिए पांच लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने बेस अस्पताल पिथौरागढ को चंडाक मार्ग से जोडऩे को एप्रोच रोड का निर्माण कराने और इस अस्पताल से सटे लोनिवि अधीक्षण अभियंता के सरकारी आवास को अन्यत्र शिफ्ट करते हुए अस्पताल का विस्तार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। साथ ही ध्वज जयंती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाएं जुटाने, तहसील मुख्यालय देवलस्थल में होने वाले बाराबीसी महोत्सव के लिए पांच लाख रुपये तक अनुदान देने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी। उन्होंने धारचूला में सीपू (गलाती नाला) एवं कालिका नाला (पुल तक) में सुरक्षात्मक कार्य, पिथौरागढ़ में निवासरत राजी जनजाति के लिए प्रशिक्षण, धारचूला-टनकपुर मार्ग से ओगला हंशेश्वर को जोडऩे के साथ ही मूलघाट से जौलजीबी सड़क मार्ग में तालेश्वर मंदिर के समीप स्वागत द्वार बनाने, गैरसैंण तहसील के ग्राम सारकोट को आदर्श ग्राम सभा बनाने के साथ ही सारकोट से भराड़ीसैंण तक मोटर मार्ग का डामरीकरण कर उसका नामकरण बलिदानी वासुदेव के नाम पर करने के प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की है। कर्ण मंदिर का होगा सुंदरीकरण कर्णप्रयाग में स्थित दानवीर कर्ण के मंदिर का सुंदरीकरण होगा। मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उत्तराखंड में कर्ण का यह एकमात्र मंदिर है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को गढ़वाल-कुमाऊं के जिलों से जोडऩे को मार्ग, पर्यटन को सुगम व सुविधाजनक बनाने और गैरसैंण में उत्तराखंड परिवहन निगम का डिपो बनाने को लेकर संबंधित विभागों को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड लाने जा रहा है देश की प्रथम योग नीति, स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाएगी क्रांति: CM धामी
Next: AIIMS ऋषिकेश ने देश की पहली हेली एंबुलेंस का टोल-फ्री नंबर किया जारी, जानें किसे मिलेगी ये सुविधा- कैसे होगी बुकिंग

Related Stories

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

June 11, 2026
Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

June 11, 2026
देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

June 11, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

June 11, 2026
Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

June 11, 2026
देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

June 11, 2026
निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

June 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी
  • Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च
  • देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा
  • निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.