Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

MBBS करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड के इस मेडिकल कॉलेज में तैयारियां तेज, 150 सीटों पर होगा दाखिला

Uk Fast Khabar July 24, 2026

श्रीनगर स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के 150 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं.

श्रीनगर(गढ़वाल): एमबीबीएस कर डॉक्टर बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. नीट-यूजी परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश में श्रीनगर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. कॉलेज प्रशासन ने नए छात्रों के स्वागत और प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू एवं सुविधाजनक बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं. वहीं मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 150 सीटों पर प्रवेश होगा.मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए.

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने शैक्षणिक अनुभाग का निरीक्षण कर प्रवेश से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवेश के दौरान छात्रों और उनके अभिभावकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. इसके लिए सभी प्रवेश काउंटर व्यवस्थित ढंग से संचालित किए जाएं तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 150 सीटों पर प्रवेश होगा. इनमें 85 प्रतिशत सीटें राज्य कोटे तथा 15 प्रतिशत सीटें अखिल भारतीय कोटे के माध्यम से भरी जाएंगी.

हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय द्वारा काउंसिलिंग कार्यक्रम घोषित किए जाने से पहले ही कॉलेज प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने प्रवेश के लिए आने वाले छात्रों के बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, गर्मी को देखते हुए पंखों की उपलब्धता तथा शौचालयों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने बंद पड़े शौचालयों को तत्काल चालू करने, परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और विद्युत व्यवस्था को सुचारु करने के भी निर्देश दिए.

डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों के मेडिकल परीक्षण और आवश्यक प्रमाण-पत्र जारी करने की व्यवस्था भी सुव्यवस्थित की जाएगी, ताकि ओपीडी या अन्य औपचारिकताओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसके साथ ही छात्रावासों में सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर करने तथा मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित कैंटीन में साफ-सफाई, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और वाटर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए. उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन का उद्देश्य है कि नए छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सहज, पारदर्शी और छात्र-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड की बेटी सनाया भंडारी ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड, ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करना है लक्ष्य
Next: CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.