Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड के लोगों के लिए खुशखबरी, इस जिले के विकास में खर्च होंगे 67 करोड़; सीएम धामी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

Uk Fast Khabar December 1, 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला देहरादून निवासियों को 67.16 करोड़ की सौगात दी है। उन्होंने नैनीताल से वर्चुअल माध्यम से उक्त लागत की सात विभागों की 15 योजनाओं और चार विभागों की 11 योजनाओं का लोकार्पण किया है। गुरुवार को नींबूवाला स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में देहरादून जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने योजनाओं का शिलान्यास किया। कहा कि आज पूरे प्रदेश को हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात मिली है। जो वर्ष 2025 जब राज्य को 25 वर्ष पूरे होंगे तक आदर्श राज्य बनाने में मददगार साबित होंगी। इस अवसर पर सिंचाई विभाग की कुल आठ योजनाओं का लोकार्पण व दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनकी लागत क्रमश: 26.75 करोड़ तथा 4.71 करोड़ रुपये है।
इनमें से विधानसभा सहसपुर एवं विकासनगर की दो-दो योजनाएं तथा रायपुर, मसूरी, कालसी एवं चकराता की एक-एक योजना का लोकार्पण और विधानसभा विकासनगर एवं चकराता की एक योजना का शिलान्यास किया गया है। इन योजनाओं से कृषकों को समुचित मात्रा में सिंचाई के लिए जल की सुविधा मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग की कुल चार योजनाओं का लोकार्पण व सात योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसकी लागत 5.35 करोड़ तथा 17.35 करोड़ है। इनमें से विधानसभा राजपुर एवं कैंट की दो-दो योजनाओं का लोकार्पण व विधानसभा डोईवाला की दो योजनाओं एवं सहसपुर, राजपुर, रायपुर, ऋषिकेश एवं धर्मपुर की एक-एक योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं से मोटर मार्गों का डामरीकरण, मार्गों का सुधार, नाली निर्माण-चौड़ीकरण तथा उत्तराखंड ग्लोबल समिट कार्यक्रम के लिए राइडिंग क्वालिटी सुधार कराना है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल के माध्यम से जनमानस को संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। मंत्री उनियाल ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।
इस मौके पर विधायक कैंट सविता कपूर, राजपुर रोड विधायक खजानदास, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरी, लोनिवि अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश लांबा आदि मौजूद रहे।

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण
पांच करोड़ की लागत से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत रायवाला में राजकीय वृद्धाश्रम का लोकार्पण
3.50 करोड़ से ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के लिए 0.96 हेक्टेयर भूमि पर सेग्रीगेशन प्लांट के निर्माण कार्य का शिलान्यास
ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 1.75 करोड़ की लागत से विधानसभा डोईवाला में जल निगम की ओर से घमंडपुर में पेयजल योजना का लोकार्पण हुआ है।
1.57 करोड़ रुपये से विधानसभा डोईवाला के बालावाला में निर्मित पशु चिकित्सालय का लोकार्पण किया गया।
कार्मिकों के आवास के लिए 1.21 करोड़ से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली के अनावासीय भवनों का हुआ शिलान्यास।

 

 

Continue Reading

Previous: कल खत्म हो जाएगा देहरादून नगर निगम का कार्यकाल, इससे पहले हुई आखिरी बैठक; इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
Next: Delhi पहुंचे CM धामी, वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए PM Modi को आज देंगे न्योता

Related Stories

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

March 12, 2026
विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

March 12, 2026
धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

March 12, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

March 12, 2026
विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

March 12, 2026
धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

March 12, 2026
उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी
  • विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम
  • धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान
  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.