Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Google Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च: जानिए कीमत, फीचर्स और खास बातें

Uk Fast Khabar August 13, 2026

इस फोल्डेबल फोन की अंदर वाली स्क्रीन आठ इंच की है और बैटरी 4,806 एमएएच की क्षमता वाली बताई गई है.

हैदराबाद: गूगल ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपनी नई पिक्सल सीरीज यानी Google Pixel 11 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने कुल चार फोन्स को लॉन्च किया है. इनमें Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold भी शामिल है. हमने पिछले आर्टिकल में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL की विस्तृत जानकारी दी थी और अब इस आर्टिकल में हम आपको Pixel 11 Pro Fold के बारे में बताने जा रहे हैं. ये फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो बड़े स्क्रीन का मजा एक साथ फोल्ड करके जेब में रखना चाहते हैं.

ये फोन Tensor G6 चिपसेट पर चलता है. इसमें 512GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है. इसके पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं, जिनमें मुख्य कैमरा 48MP का है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10-10MP के दो कैमरे हैं, जिनमें एक कवर डिस्प्ले पर और एक अंदर वाली स्क्रीन पर मिलता है.

Google Pixel 11 Pro Fold: स्पेसिफिकेशन्स और डिटेल्स

डिस्प्ले: इस फोन के अंदर वाली स्क्रीन पर 8 इंच की OLED Super Actua Flex डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2076 x 2152 पिक्सल है. इस स्क्रीन का रिफ्रेश रेट भी 120Hz तक जाता है. यह डिस्प्ले HDR सपोर्ट के साथ आती है और इसकी पीक ब्राइटनेस भी 3600 निट्स तक की है. Pixel 11 Pro Fold का कवर यानी बाहर वाला डिस्प्ले 6.5 इंच का है. जिसका रेजॉल्यूशन 1080 x 2342 पिक्सल है. इन दोनों ही स्क्रीन में लगभग एक-जैसे ही फीचर्स दिए गए हैं. अंदर वाली स्क्रीन पर अल्ट्रा-थिन ग्लास है जबकि कवर डिस्प्ले पर ज्यादा मजबूत सिरेमिक ग्लास लगा है. फोन को IP68 रेटिंग मिली है यानी धूल और पानी से अच्छी सुरक्षा मिलती है.

कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से पर तीन कैमरों का सेटअप लगा हुआ है. इसका मेन कैमरा 48MP का है, जिसका अपर्चर f/1.7 है. इसका दूसरा बैक कैमरा 10.5MP के अल्ट्रावाइड लेंस के साथ आता है, जो 127 डिग्री तक के चौड़े एंगल को कैप्चर कर सकता है. इसका तीसरा बैक कैमरा 10.8MP का है, जिसमें 5 गुना ऑप्टिकल जूम और 30 गुना तक डिजिटल जूम सपोर्ट मिलता है. इस फोल्डेबल फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दो फ्रंट कैमरा मिलते हैं और वो दोनों ही 10-10MP के हैं. इस फोन से 60 फ्रेम प्रति सेकंड तक की 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है.

प्रोसेसर और ओएस: यह फोन भी गूगल के लेटेस्ट प्रोसेसर यानी Tensor G6 प्रोसेसर पर ही रन करता है, जो Titan M3 सिक्योरिटी चिप के साथ आता है. Pixel 11 Pro Fold भी गूगल के लेटेस्ट ओएस यानी Android 17 पर रन करता है. गूगल ने अपने इस फोन में सात साल तक ओएस अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

बैटरी: गूगल ने अपने इस नए फोल्डेबल फोन में 4,806mAh की बैटरी दी है. कंपनी ने इस बैटरी के लिए दावा किया है, कि इसे एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक फोन इस्तेमाल किया जा सकता है. यह बैटरी 30W के चार्जर से 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 30 मिनट लेती है. इसमें 25W तक का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है.

अन्य: इस फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है. कनेक्टिविटी के लिए भी फोन में 5G, WiFi 7 और Bluetooth 6, NFC समेत कई सैटेलाइट सिस्टम्स शामिल हैं. इस फोल्डेबल फोन का वजन करीब 239 ग्राम है.

कीमत और बिक्री

भारत में Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है. इस फोन को कंपनी ने एकमात्र कॉन्फिगरेशन में ही लॉन्च किया है, जो 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है. इस फोन को गूगल ने एक ही ऑलिव कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. इस फोन को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. इसे फ्लिपकार्ट या गूगल की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किया जा सकता है.

Continue Reading

Previous: देहरादून वालों के लिए जरूरी खबर!स्वतंत्रता दिवस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, क्लिक कर देखें रूट
Next: कृषि मंत्री ने किसानों के लंबित भुगतान एक सप्ताह में करने दिए निर्देश, बागवानी बढ़ाने पर दिया जोर

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.