Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सरकार का उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास का है लक्ष्य, केंद्र पर नजर; बजट से आर्थिक सहायता की उम्मीद

Uk Fast Khabar February 1, 2024

देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम के विकास के साथ ही धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों एवं मंदिर स्थलों का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में सम्मिलित है ही, केंद्र सरकार भी इन स्थलों के विकास को प्रोत्साहित कर रही है। गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं मंडल में भी ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं। देश व विदेश से प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालुओं की आमद देखते हुए हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को विकसित करने का निर्णय लिया गया है। आस्था से जुड़े इन स्थलों के विकास के लिए केंद्रीय बजट में प्रदेश के लिए अतिरिक्त सहायता की उम्मीद की जा रही है।

केंद्र की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से संवर रहा है उत्तराखंड
केंद्र की मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाएं उत्तराखंड में अवस्थापना विकास की नई इबारत लिख रही है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन, चारधाम ऑल वेदर रोड, भारतमाला परियोजनाएं आर्थिक, सामाजिक विकास के साथ ही सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनमें अब तक काफी काम हो चुका है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे योजना के पूरा होने की प्रतीक्षा की जा रही है। ये योजनाएं निर्धारित अवधि में पूरी हों, इसके लिए केंद्र के नए बजट में वित्तीय प्रावधान की उम्मीद उत्तराखंड को है।

बजट से उत्तराखंड को उम्मीदें
इसके अतिरिक्त केंद्र और राज्य की ढांचागत विकास की अन्य परियोजनाओं के लिए भी नए बजट में धनवर्षा संभव है। डबल इंजन के दम के कारण ही प्रदेश को कई बड़ी परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने धन दिया है। सीमांत क्षेत्रों में नई सड़कों के विस्तार, टनल और रोपवे की योजनाओं के लिए केंद्र ने वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई है।

सीएम धामी ने की है अहम नेताओं से मुलाकात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का नया बजट आने से पहले नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई केंद्रीय नेताओं से भेंट की थी। उन्होंने प्रदेश में चार धाम के अतिरिक्त धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास को राज्य की आर्थिक और रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए केंद्र से सहायता देने का अनुरोध भी किया।

मानसखंड माला मंदिर मिशन पर काम कर रही सरकार
विशेष रूप से कुमाऊं मंडल में मानसखंड माला मंदिर मिशन की महत्वाकांक्षी योजना पर प्रदेश सरकार काम कर रही है। हरिद्वार एवं ऋषिकेश के गंगा क्षेत्र को कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का दायित्व हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड को सौंपा गया है। उम्मीद की जा रही है कि इन परियोजनाओं को केंद्र की सहायता से मूर्त रूप देने के लिए बजट में प्रावधान किया जा सकता है।

पिछले आम बजट में मिली थी आर्थिक मदद
मोदी सरकार ने अपने पिछले आम बजट में भी पूंजीगत मद में 10 लाख करोड़ की राशि का प्रावधान किया था। पूंजीगत मद में अधिक धनराशि का लाभ उत्तराखंड के अवस्थापना विकास में भी दिखाई पड़ा। उत्तराखंड सीमित वित्तीय संसाधनों के कारण ढांचागत विकास के लिए केंद्र पोषित योजनाओं पर काफी हद तक निर्भर है। हिमालयी राज्यों को विशेष दर्जे के कारण केंद्र पोषित योजनाओं में केंद्र से अधिक अनुदान मिलता है। इन योजनाओं के लिए केंद्र जितना अधिक धनराशि उपलब्ध कराएगी, उसका लाभ प्रदेश को भी मिलना तय है।

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड सरकार रखेगी बुजुर्गों का ख्याल, घर बैठे मिलेगा इलाज; लागू होने जा रही ये योजना
Next: सीएम धामी ने किया गढ़वाली फिल्म रिखुली का शुभारंभ, उत्तराखंड को लेकर कह दी ये बात

Related Stories

अगस्त 2026 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, 30,000 रुपये तक होगी बढ़ोतरी

अगस्त 2026 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, 30,000 रुपये तक होगी बढ़ोतरी

July 22, 2026
केदारनाथ यात्रा पर बारिश ने लगाया ब्रेक, पैदल मार्ग पर गिरा मलबा और बोल्डर, सभी यात्री सुरक्षित

केदारनाथ यात्रा पर बारिश ने लगाया ब्रेक, पैदल मार्ग पर गिरा मलबा और बोल्डर, सभी यात्री सुरक्षित

July 22, 2026
उत्तराखंड में लेखाकार एवं सहायक लेखाकार के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन, इतनी होगी सैलरी

उत्तराखंड में लेखाकार एवं सहायक लेखाकार के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन, इतनी होगी सैलरी

July 22, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अगस्त 2026 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, 30,000 रुपये तक होगी बढ़ोतरी

अगस्त 2026 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, 30,000 रुपये तक होगी बढ़ोतरी

July 22, 2026
पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने किया देश का नाम रोशन, सीएम धामी ने किया सम्मानित

पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने किया देश का नाम रोशन, सीएम धामी ने किया सम्मानित

July 22, 2026
गुजरात अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट घटना, मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

गुजरात अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट घटना, मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

July 22, 2026
केदारनाथ यात्रा पर बारिश ने लगाया ब्रेक, पैदल मार्ग पर गिरा मलबा और बोल्डर, सभी यात्री सुरक्षित

केदारनाथ यात्रा पर बारिश ने लगाया ब्रेक, पैदल मार्ग पर गिरा मलबा और बोल्डर, सभी यात्री सुरक्षित

July 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • अगस्त 2026 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, 30,000 रुपये तक होगी बढ़ोतरी
  • पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने किया देश का नाम रोशन, सीएम धामी ने किया सम्मानित
  • गुजरात अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट घटना, मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई
  • केदारनाथ यात्रा पर बारिश ने लगाया ब्रेक, पैदल मार्ग पर गिरा मलबा और बोल्डर, सभी यात्री सुरक्षित
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.