Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में भूजल और जलस्रोतों के बेतहाशा दोहन पर सरकार गंभीर, एक दिसंबर से लगेगा पानी पर टैक्स

Uk Fast Khabar October 25, 2024

उत्तराखंड में भूजल और जलस्रोतों के बेतहाशा दोहन पर सरकार गंभीर हुई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में भूजल और जलस्रोतों से पानी के व्यावसायिक उपयोग पर एक दिसंबर से टैक्स लगाने को मंजूरी देने के साथ ही जल मूल्य की दरों पर भी मुहर लगा दी गई। कैबिनेट ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चमोली, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ में स्थित आइटीबीपी की बटालियों को मांस के लिए स्थानीय निवासियों से भेड़-बकरी, कुक्कुट व मछली की आपूर्ति कराने संबंधी प्रस्ताव को हरी झंडी दी। इस संबंध में जल्द ही आइटीबीपी व पशुपालन विभाग एमओयू हस्ताक्षरित करेंगे। राज्य के नगरीय क्षेत्रों में स्थित मलिन बस्तियों के सुधार, विनियमितीकरण से जुड़े विषय के दृष्टिगत संबंधित अधिनियम को अध्यादेश के जरिये तीन साल आगे बढ़ाने, वन्यजीवों के हमले में घायल होने पर मुआवजा व अटल आयुष्मान कार्ड से उपचार दोनों उपलब्ध कराने समेत अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय भी कैबिनेट ने लिए। कैबिनेट की बैठक में लगभग 30 विषयों से संबंधित प्रस्तावों पर विमर्श किया गया।

उपयोग की दृष्टि से श्रेणीवार जल मूल्य की दरें तय
बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली ने बताया कि राज्य में कृषि व कृषि से संबंधित कार्यों और राजकीय पेयजल व्यवस्था को छोड़कर भूजल व जलस्रोतों के पानी का व्यावसायिक उपयोग करने पर जल मूल्य की दरों से संबंधित सिंचाई विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इसमें भूजल और जलस्रोतों से पानी के उपयोग की दृष्टि से श्रेणीवार जल मूल्य की दरें तय की गई हैं। यानी, औद्योगिक इकाइयों, होटल, वाटर एम्यूजमेंट पार्क, रेजिडेंशियल अपार्टमेंट, ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, वाहन धुलाई सेंटर आदि से यह जल मूल्य लिया जाएगा। ये दरें आगामी एक दिसंबर से लागू होंगी।
इससे सरकार को अतिरिक्त राजस्व भी मिलेगा। सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों के निवासियों की आजीविका की दृष्टि से सरकार ने अहम कदम उठाया है। राज्य के तीन जिलों में स्थित आइटीबीपी बटालियनों को मांस के लिए जीवित भेड़-बकरी, कुक्कुट व मछली आपूर्ति इन गांवों के निवासियों के माध्यम से होगी। इसके लिए पशुपालन विभाग के अंतर्गत इन गांवों के निवासियों की सहकारी समितियां गठित की गई हैं। इससे 11190 लोग लाभान्वित होंगे। भेड़-बकरी, कुक्कुट व मछली पालकों को तत्काल मूल्य उपलब्ध कराने के लिए पांच करोड़ के रिवाल्विंग फंड को मंजूरी दी गई है। साथ ही बाजार मूल्य को ध्यान में रखते हुए सरकार गैप फंडिंग भी करेगी।

गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र के सत्रावसान को भी मंजूरी
राज्य के नगर निकायों में अभी तक चिह्नित 582 मलिन बस्तियों के निवासियों को भी कैबिनेट ने राहत दे दी है। मलिन बस्तियों के सुधार, विनियमितीकरण, पुनर्वासन एवं पुनव्र्यवस्थापन के मद्देनजर लागू नगर निकायों एवं प्राधिकरणों के लिए विशेष प्रविधान अधिनियम की अवधि बुधवार को समाप्त होने से बस्तियों के निवासियों में भय बना था। निकाय चुनाव के आलोक में यह विषय चर्चा के केंद्र में था।
कैबिनेट ने अध्यादेश के जरिये इस अधिनियम की अवधि को तीन साल आगे बढ़ाने पर सहमति दे दी। इससे पहले कैबिनेट ने विधानसभा के अगस्त में गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र के सत्रावसान को भी मंजूरी दी। कैबिनेट ने मानव-वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण निधि संशोधन नियमावली लागू करने को भी स्वीकृति दी। इसके तहत वन्यजीवों के हमले में घायल होने पर आर्थिक सहायता व अटल आयुष्मान में उपचार, दोनों का लाभ मिलेगा। वन्यजीवों द्वारा मवेशियों को मार डालने पर मुआवजे की प्रक्रिया भी सरल की गई है। अब वन रक्षक और वन रक्षक व ग्राम प्रधान द्वारा संयुक्त रूप से पुष्टि करने पर संबंधित रेंजर प्रमाणपत्र जारी करेगा और फिर प्रभावित पशुपालक को मुआवजा दिया जाएगा।

Continue Reading

Previous: AIIMS Rishikesh में शुरू होगी हेली एंबुलेंस सेवा, फ्री में मिलेगी सुविधा या देना होगा भारी किराया?
Next: Uttarakhand CM पुष्‍कर सिंह धामी के निर्देश, खाद्य पदार्थों में मिलावट व थूकने की घटनाओं में हो सख्त कार्रवाई

Related Stories

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

August 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर
  • नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी
  • सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.