Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

गर्भवती महिलाओं को सरकार की सौगात, जांच कराने को फ्री में मिलेगी ‘खुशियों की सवारी’

Uk Fast Khabar January 30, 2025

गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव के दृष्टिगत चल रही खुशियों की सवारी वाहन सेवा का लाभ अब प्रसव पूर्व होने वाली जांच के लिए भी निश्शुल्क मिल सकेगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पल्स एनीमिया महाभियान की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। साथ ही इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा, ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाली साधनविहीन गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।

49 वर्ष तक की आयु की 46.4 प्रतिशत गर्भवती एनीमिया से ग्रसित
समीक्षा बैठक में राज्य में महिलाओं में खून की कमी (एनीमिया) से संबंधित प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। बात सामने आई कि 49 वर्ष तक की आयु की 46.4 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं एनीमिया से ग्रसित हैं। इस मामले में राष्ट्रीय औसत 50.4 प्रतिशत है। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि एनीमिया को दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से तैयार कार्ययोजना का महिला कल्याण एवं बाल विकास, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की सहायता से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाए।

पहले चरण में ही एनीमिया की पहचान करने के निर्देश
मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को सभी गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था के पहले चरण में ही एनीमिया की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारियों को जिलों में विशेषकर गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की नियमित जांच, रिपोर्टिंग और इस कार्य के लिए महिला कल्याण एवं बाल विकास व एएनएम के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करने को निर्देशित किया।

अभिभावकों को भी दी जाएगी छात्राओं के हीमोग्लोबिन लेवल की रिपोर्ट
मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग को हर माह सभी विद्यालयों में छात्राओं में हीमोग्लोबिन लेवल की जांच कराने और इसे उपस्थिति रजिस्टर में भी अनिवार्य रूप से दर्ज कराने पर जोर दिया। उपस्थिति रजिस्टर में हीमोग्लोबिन लेवल की जांच व जानकारी अंकित करने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य के निर्देश पर कक्षा अध्यापक की होगी। यह जांच नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से कराई जाएगी। छात्राओं के हीमोग्लोबिन लेवल की नियमित जानकारी रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से अभिभावकों को भी दी जाएगी। मुख्य सचिव ने विद्यालयों में सप्ताह में एक वादन स्वास्थ्य जानकारी पर आयोजित करने को भी कहा।

टीबी मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को जल्द पूरा करें
मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को टीबी मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को जल्द पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना पर गंभीरता से कार्य करने को भी कहा। बैठक में स्वास्थ्य सचिव डा आर राजेश कुमार, अपर सचिव स्वाति भदौरिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे, जबकि सभी जिलाधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग कर गए पीएम मोदी, कहा- सर्दियों में यहां जरूर आएं
Next: बैडमिंटन में उत्तराखंड के दो पदक पक्के, टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.