Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Haldwani: फर्जी बिल पर भुगतान, सीएम के उपसचिव के नाम से बनाई फेक आईडी

Uk Fast Khabar April 9, 2026

हल्द्वानी के पूर्वी क्षेत्र में तैनात रहे एक कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आरोप है कि आरोपी ने फर्जी ईमेल आईडी बनाकर लोगों को धमकाया और विभागीय भुगतान में भी गड़बड़ी की। इस संबंध में डीएलएम (डिविजनल लॉगिंग मैनेजर) की तहरीर पर मुकानी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्वी हल्द्वानी में प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत रहे कंप्यूटर ऑपरेटर महेंद्र सिंह बिष्ट के खिलाफ विभागीय जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोप है कि उसने मुख्यमंत्री के उप सचिव के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर लोगों को धमकाने और गुमराह करने का काम किया। इसके अलावा विभागीय भुगतान फर्जी बिलों के माध्यम से लेने की बात भी सामने आई है।

प्रभागीय विक्रय प्रबंधक उपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आरोपी ने अपने कार्यकाल के दौरान कई अनियमितताएं कीं। उसने कार्यालय की बायोमेट्रिक मशीन में छेड़छाड़ की, जिससे उपस्थिति रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि उसकी वास्तविक उपस्थिति और मशीन में दर्ज उपस्थिति में अंतर था, साथ ही अवकाश अवधि में भी विसंगतियां मिलीं।

इतना ही नहीं, आरोपी ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) पोर्टल के साथ भी छेड़छाड़ की। एक आरटीआई आवेदन प्राप्त होने पर उसने पोर्टल का पासवर्ड अनधिकृत रूप से बदलकर उसे लॉक कर दिया, जिससे सूचना प्रक्रिया बाधित हुई। यह कृत्य गंभीर प्रशासनिक उल्लंघन की श्रेणी में आता है।

विभागीय खर्चों में भी गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। स्वतंत्रता दिवस और अन्य बैठकों के दौरान जलपान के खर्च के लिए फर्जी रेस्टोरेंट के नाम से बिल तैयार कर 4635 रुपये का गबन किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने फर्जी नाम से स्टांप पेपर खरीदकर उसी बिल के आधार पर खुद ही शिकायत भी दर्ज करा दी, ताकि मामले को भ्रमित किया जा सके।

उपेंद्र सिंह के अनुसार, आरोपी ने वन विकास निगम के कर्मचारियों को स्थानांतरण का लालच देकर भी गुमराह किया। उसने सहायक लेखाकार मोहन कुमार के नाम का दुरुपयोग करते हुए अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा उसने अपने कई मोबाइल नंबरों को ट्रूकॉलर पर मुख्यमंत्री कार्यालय, उप सचिव सीएम, वन विभाग, एचएसओ लालकुआं, इनकम टैक्स, कमिश्नर और नाबार्ड जैसे नामों से सेव कर रखा था, ताकि लोगों को प्रभाव में लिया जा सके।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि उसने मुख्यमंत्री के उप सचिव के नाम से फर्जी ईमेल आईडी तैयार कर उसका इस्तेमाल लोगों को धमकाने, गुमराह करने और धोखाधड़ी करने के लिए किया। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद आरोपी को पहले ही ब्लैकलिस्ट कर सेवा से बाहर किया जा चुका है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड STF का कश्मीर में ऑपरेशन: देशभर में सक्रिय साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश, दो ठग गिरफ्तार
Next: Uk: बेमौसमी बारिश ने तैयार गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

Related Stories

Bajaj Pulsar NS400z की कीमत में 14,000 रुपये की कटौती, अब 1.94 लाख रुपये में मिलेगी

Bajaj Pulsar NS400z की कीमत में 14,000 रुपये की कटौती, अब 1.94 लाख रुपये में मिलेगी

May 2, 2026
Google Photos से अपने कपड़ों को स्कैन करके बनाएं डिजिटल वॉर्डरोब, जोड़े गए नए AI फीचर्स

Google Photos से अपने कपड़ों को स्कैन करके बनाएं डिजिटल वॉर्डरोब, जोड़े गए नए AI फीचर्स

May 2, 2026
दिनेशपुर में दिल्ली साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 5 युवकों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

दिनेशपुर में दिल्ली साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 5 युवकों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

May 2, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Bajaj Pulsar NS400z की कीमत में 14,000 रुपये की कटौती, अब 1.94 लाख रुपये में मिलेगी

Bajaj Pulsar NS400z की कीमत में 14,000 रुपये की कटौती, अब 1.94 लाख रुपये में मिलेगी

May 2, 2026
Google Photos से अपने कपड़ों को स्कैन करके बनाएं डिजिटल वॉर्डरोब, जोड़े गए नए AI फीचर्स

Google Photos से अपने कपड़ों को स्कैन करके बनाएं डिजिटल वॉर्डरोब, जोड़े गए नए AI फीचर्स

May 2, 2026
दिनेशपुर में दिल्ली साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 5 युवकों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

दिनेशपुर में दिल्ली साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 5 युवकों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

May 2, 2026
गंगा में कुत्ता नहलाने को लेकर हंगामा, विरोध करने पर उल्टा उलझने लगी महिला यात्री, तीर्थ पुरोहितों ने की निंदा

गंगा में कुत्ता नहलाने को लेकर हंगामा, विरोध करने पर उल्टा उलझने लगी महिला यात्री, तीर्थ पुरोहितों ने की निंदा

May 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Bajaj Pulsar NS400z की कीमत में 14,000 रुपये की कटौती, अब 1.94 लाख रुपये में मिलेगी
  • Google Photos से अपने कपड़ों को स्कैन करके बनाएं डिजिटल वॉर्डरोब, जोड़े गए नए AI फीचर्स
  • दिनेशपुर में दिल्ली साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 5 युवकों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
  • गंगा में कुत्ता नहलाने को लेकर हंगामा, विरोध करने पर उल्टा उलझने लगी महिला यात्री, तीर्थ पुरोहितों ने की निंदा
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.