Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सामने आया हरदा का ‘पुष्‍कर प्रेम’, कांग्रेस में मची हलचल, कहा- ‘मुख्यमंत्री जी बहुत अच्छे…’

Uk Fast Khabar January 24, 2023

उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह की तारीफ कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
दरअसल, शनिवार को कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्‍यमंत्री के सामने जोशीमठ भूधंसाव की समस्याएं रखीं। इस प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सीएम हरीश रावत भी थे। इस मुलाकात के बाद हरीश रावत ने मुख्‍यमंत्री धामी की प्रशंसा में फेसबुक पर पोस्‍ट शेयर किया। जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई।
हरीश रावत ने लिखा ‘भविष्य के प्रतिद्वंद्वियों को सावधान रहना चाहिये। राज्य के मुख्यमंत्री जी बहुत अच्छे सुनने वाले व्यक्ति हैं। कल हम जोशीमठ आपदा पर ढेर सारे सुझाव देने के लिए गये। जिसमें कई सुझाव आलोचनात्मक भी थे, तीक्ष्ण सवाल भी थे, मगर मुख्यमंत्री जी ने पूरे धैर्य के साथ उनको सुना। अब कितना समाधान निकालेंगे, इस पर भविष्य की नजर रहनी चाहिए। देखते हैं प्री-फेब्रिकेटेड घर कब बनने शुरू होते हैं, टेंट कॉलोनी यदि हो तो कब तक लगती है, सुरक्षित स्थानों का चयन कब होता है, मुआवजे की राशि लोगों को कब तक बांटी जाती है, कितना मुआवजा मिलेगा और साधारण लोग जिनकी आजीविका जोशीमठ पर है उनके लिए क्या होता है! गाय के लिए क्या होता है, गाय के दूध पर जिनकी आर्थिकी है उनके लिए क्या होता है, तो बहुत सारी चीजें हैं, जिनकी हम सबको प्रतीक्षा रहेगी। मगर एक बात सत्य है कि सुना मुख्यमंत्री जी ने पूरे धैर्य से।’

कर्णप्रयाग व टिहरी की समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को कराया अवगत:
शनिवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर जोशीमठ में आपदा प्रभावितों की समस्याओं के समाधान की मांग की थी।
प्रतिनिधिमंडल ने बरसात व बर्फबारी के कारण प्रभावितों को हो रही दिक्कतों को उठाने के साथ ही प्रभावितों के लिए प्री-फेब्रिकेटेड घर बनाने का अनुरोध किया था। उन्होंने राहत शिविर में सुविधाओं को नाकाफी बताते हुए इन्हें बढ़ाने पर बल दिया था।
प्रतिनिधमंडल ने कर्णप्रयाग के विस्थापितों और टिहरी झील के किनारे तीन क्षेत्रों के मकानों में आ रही दरार का विषय भी उठाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा जोशीमठ को लेकर स्पष्ट है। सरकार स्थानीय जनता को राहत देने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्री-फेब्रिकेटेड घर बनाने में तेजी लाने और मुआवजा राशि तत्काल घोषित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जहां भी लोग बसाएं जाएं, उसे नए जोशीमठ का नाम दिया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि जब तक प्री-फेब्रिकेटेड ढांचों पर काम शुरू नहीं होता तब तक रक्षामंत्री से बात कर बड़े-बड़े टैंट लगाए जा सकते हैं।

हरीश रावत युवाओं को आगे बढ़ाते तो पार्टी की हालत कुछ और होती:
पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के युवाओं को प्रदेश में आगे बढ़ाने के समर्थन में दिए गए बयान को लेकर उन पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि यदि पूर्व मुख्यमंत्री ने यह कार्य किया होता तो प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति अलग होती। कभी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रमुख सिपहसालारों में सम्मिलित रहे प्रीतम सिंह अब उनके मुखर आलोचक हैं। प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर दोनों के बीच तलवारें खिंची हुई हैं।
बीते दिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जोशीमठ आपदा को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के धैर्य की सराहना की थी। उन्होंने कांग्रेस को प्रमुख प्रतिद्वंद्वी से सचेत रहने को भी कहा। साथ में, युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने की पैरवी भी की।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के इस बयान को लेकर प्रीतम सिंह ने उन्हें निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का यह सोचना ‘देर आयद, दुरुस्त आयद’ है। उन्होंने पहले ही इस तथ्य का संज्ञान लिया होता तो नौजवानों को पार्टी में आगे बढऩे का अवसर भी मिलता और पार्टी की स्थिति कुछ और ही होती।

हरीश रावत फरवरी के पहले सप्ताह में जाएंगे भराड़ीसैंण:
पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत फरवरी के पहले सप्ताह में भराड़ीसैंण में मौन उपवास रखेंगे। इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि वह 26 जनवरी को भराड़ीसैंण में मौन उपवास रखने के लिए जाना चाहते थे। वह फरवरी के पहले सप्ताह में भराड़ीसैंण जाकर भराड़ीसैंण व उत्तराखंडियत को लेकर अपने दिल के भाव साझा करेंगे।

Continue Reading

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने भर्ती परीक्षाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा- हर 15 दिन में हो समीक्षा
Next: National Girl Child Day: सीएम धामी ने किया बेटियों का सम्मान, कहा- निडर होकर आगे बढ़ें और सपनों को साकार करें

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.