Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Haridwar: जिले के स्कूलों में गहराया मिड-डे मील संकट, उधार के चावल से बन रहा भोजन, कई विद्यालयों में हुआ बंद

Uk Fast Khabar April 7, 2026

स्कूलों में मिड-डे मील संकट गहरा गया है। उधार के चावल से भोजनबन रहा है। मिड-डे मील योजना के सुचारू संचालन के लिए उन्हें स्थानीय सरकारी राशन डीलरों से उधार पर चावल लेना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापकों का कहना है कि उधार का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है और समय पर भुगतान न होने से स्थिति और गंभीर होती जा रही है। ऐ

हरिद्वार जनपद के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती नजर आ रही है। कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन के लिए चावल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि कई स्कूलों में उधार के चावल से भोजन बनाकर बच्चों को परोसा जा रहा है, जबकि कुछ विद्यालयों में चावल न होने के कारण मिड-डे मील पूरी तरह बंद करना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष से ही स्कूलों में चावल की आपूर्ति प्रभावित चल रही है, जिससे प्रधानाध्यापकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिड-डे मील योजना के सुचारू संचालन के लिए उन्हें स्थानीय सरकारी राशन डीलरों से उधार पर चावल लेना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापकों का कहना है कि उधार का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है और समय पर भुगतान न होने से स्थिति और गंभीर होती जा रही है। ऐसे में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द चावल उपलब्ध कराने और बकाया भुगतान कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को नियमित रूप से भोजन मिल सके।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। इससे मिड-डे मील योजना की गुणवत्ता और निरंतरता दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो इसका सीधा असर बच्चों के पोषण और शिक्षा पर पड़ सकता है।

इतनी गंभीर है स्थिति

– राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी में पांच क्विंटल चावल की आवश्कता है। तीन क्विंटल चावल उधार लिया जा चुका है।

– राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोहलपुर में 06 कुंतल चावल उधार में लाया जा चुका है। करीब एक माह से दोपहर का भोजन बाधित है।

– राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावली महदूद नंबर- 01 में 17 क्विंटल चावल डीलर से उधार लिया गया है। 25 क्विंटल चावल की व्यवस्था कराने की मांग की गई।

– राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरसीवाला में उधार के चावल से मिड-डे मील बनाया जा रहा है। दो क्विंटल चावल की आवश्यकता है।

– जूनियर हाई स्कूल झबरी में तीन क्विंटल आवश्यकता है, डीलर से तीन क्विंटल चावल उधार लिया है।

सरकारी चावल की कहीं कोई कमी नहीं है। स्कूलों के लिए अप्रैल के चावल का आवंटन भी जारी कर दिया गया है। चावल से स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाया जा सकता है। -प्रमोद सती, उप संभागीय विपणन अधिकारी, हरिद्वार

पूर्व में कुछ गड़बड़ियाें के कारण मध्याह्न भोजन के चावल का वितरण स्कूलों में सही ढंग से नहीं हो सका लेकिन जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। स्कूलों में सुचारु रूप से चावल का आवंटन मध्याह्न भोजन के लिए होता रहेगा। -अमित कुमार चंद, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरिद्वार

Continue Reading

Previous: Uttarakhand: कांग्रेस में कौन शामिल होगा, कौन नहीं, हाईकमान करेगा इसका फैसला, बयानबाजी पर गोदियाल ने दी नसीहत
Next: Uttarakhand Weather Today: बारिश-तूफान का अलर्ट, ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा,जानें 12 अप्रैल तक का मौसम अपडेट

Related Stories

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत
  • महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.