Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

लोकसभा और नगर निकाय चुनाव से पहले हरीश रावत ने की प्रीतम सिंह से मुलाकात, गरमाई उत्तराखंड की राजनीति

Uk Fast Khabar February 9, 2023

कांग्रेस में दिग्गज नेताओं के बीच दूरियां मिटाने का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत बुधवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से मिलने उनके यमुना कालोनी स्थित आवास पहुंचे।
पार्टी के दोनों क्षत्रपों की मुलाकात के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। दोनों नेताओं ने एकदूसरे के साथ काफी देर तक बातचीत की। साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस के सामने चुनौतियों का कांग्रेस एकजुट होकर सामना करेगी।
प्रदेश में अगले वर्ष लोकसभा चुनाव होने हैं। इसी वर्ष आठ महीने बाद नगर निकाय चुनाव भी होंगे। पार्टी इन चुनावों में पिछले इतिहास को दोहराना नहीं चाहती। इसे ध्यान में रखकर प्रदेश के दिग्गज नेताओं के रुख में भी बदलाव के आसार बनने लगे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चकराता से छठी बार विधायक प्रीतम सिंह से मिलने के लिए अचानक उनके आवास पर पहुंचने से पार्टी के भीतर भी राजनीति गर्मा गई है। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से तलवारें खिंची हुई हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव से महज नौ महीने पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से प्रीतम और हरीश रावत एकदूसरे के आमने-सामने आ गए थे। प्रीतम सिंह को पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष का पद थमाया था। चुनाव से पहले जहां हरीश रावत चेहरा घोषित करने पर बल देते रहे तो प्रीतम सिंह इसके विरोध में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लडऩे के प्रबल पैरोकार रहे थे।
विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस हाईकमान ने जब गाज गिराई तो उसकी जद में प्रीतम सिंह भी आए थे। नेता प्रतिपक्ष पद पर उनके दावे को पार्टी ने दरकिनार कर दिया। इस उपेक्षा से आहत प्रीतम सिंह और हरीश रावत के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा।
अब अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी क्षत्रप राजनीतिक परिस्थितियों को सामान्य बनाने पर बल दे रहे हैं। माना जा रहा है कि हरीश रावत हरिद्वार संसदीय सीट से अपनी दावेदारी ठोक सकते हैं। पिछला लोकसभा चुनाव रावत ने नैनीताल संसदीय सीट से लड़ा था।
रावत हरिद्वार से सांसद तो रहे ही, केंद्र की यूपीए सरकार में कैबिनेट मंत्री और फिर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने में भी सफल रहे। प्रीतम सिंह की हरिद्वार के बड़े नेताओं में अच्छी पैठ मानी जाती है।
साथ में हरिद्वार सीट के अंतर्गत देहरादून जिले की तीन विधानसभा सीटों पर भी प्रीतम का रुख सहयोगी हरीश रावत के लिए लाभदायक स्थिति बना सकता है। दोनों नेताओं की मुलाकात को इस दृष्टि से भी देखा जा रहा है। इस मुलाकात के बाद प्रीतम सिंह ने कहा कि हरीश रावत पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।
उनसे मुलाकात के दौरान पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। कमोबेश इसी तरह की टिप्पणी हरीश रावत ने भी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने लक्ष्य को पाने के लिए मजबूत इरादे के साथ आगे बढ़ेगी।

Continue Reading

Previous: PCS Mains Exam पर करन माहरा ने खड़े किए सवाल, कहा- शंका होने के बावजूद की जा रही जल्दबाजी
Next: शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगारों ने किया शिक्षा मंत्री का घेराव, कहा- गुजर रही है उम्र

Related Stories

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

July 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी
  • हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग
  • उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा
  • ‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.