Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हरपाल का हठयोग! घुटनों के बल गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचा कांवड़िया, 2400 किमी चलकर पशुपतिनाथ में करेंगे जलाभिषेक

Uk Fast Khabar July 29, 2026

कांवड़िए हरपाल नाथ रामराज मेरठ से घुटनों के बल गंगा जल लेने हरिद्वार पहुंचे. वे नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे.

हरिद्वार: 30 जुलाई से कांवड़ मेले की विधिवत शुरुआत होगी, लेकिन उससे पहले ही बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगा जल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं. भगवान शिव में आस्था रखने वाले कांवड़ियों की भक्ति के अलग-अलग रंग भी देखने को मिल रहे हैं. मेरठ के रहने वाले 53 वर्षीय हरपाल नाथ रामराज घुटनों के बल कांवड़ लेकर हरिद्वार पहुंचे, जिसकी हर तरफ चर्चा की जा रही है.

हरपाल नाथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर नेपाल पहुंचेंगे और उनकी मनोकामना, नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद ही पूरी होगी. हालांकि उनकी कोई खास मनोकामना तो नहीं है लेकिन वो भगवान शिव के परम भक्त हैं और उन्हीं को प्रसन्न करने के लिए कठिन कांवड़ यात्रा पर निकले हैं. गंगाजल लेकर वो हरिद्वार से रवाना हो गए हैं.

दरअसल, सावन का कांवड़ मेला है और इसमें कोई खड़ी कांवड़ लेकर जा रहा है तो कोई लेटी कांवड़ लेकर जा रहा है. कोई मटकों में सैकड़ों लीटर जल भरकर जा रहा है. इन सबके बीच एक अनोखी कांवड़ भी हरिद्वार पहुंची, जिसे एक 53 वर्षीय व्यक्ति घुटनों के बल चलकर लेकर जा रहा है. यह व्यक्ति है हरपाल नाथ रामराज जो मेरठ का रहने वाले हैं और ये हरिद्वार से गंगाजल लेकर पशुपतिनाथ मंदिर (नेपाल) तक घुटनों के बल ही गंगाजल लेकर जाएगा.

करीब 2400 किलोमीटर की ये यात्रा हरपाल 411 दिन में पूरी करेंगे और यह उनकी तीसरी कांवड़ यात्रा है. इससे पहले वह हरिद्वार से सोनभद्र तक की 1800 किलोमीटर की यात्रा भी कर चुके हैं. कांवड़ में हरपाल खुद घुटनों से चल रहे हैं और एक ट्राली अपने से बांध रखी है जिसमें उनका गंगाजल और अन्य आवश्यक सामान रखा है.

हरपाल नाथ राम राज का कहना है कि, यह उनकी तीसरी यात्रा है और वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल तक जाएंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का इस गंगाजल से अभिषेक करेंगे. इस दौरान वह मुजफ्फरनगर और उज्जैन होते हुए पशुपति नाथ मंदिर नेपाल तक पहुंचेंगे. इस दौरान वो करीब 2400 किलोमीटर की यात्रा करेंगे और इसमें उनका 411 दिन लगेंगे. इससे पहले वे 1800 किलोमीटर की यात्रा हरिद्वार से सोनभद्र की कर चुके हैं और यह उनकी तीसरी यात्रा है, हालांकि यह कठिन यात्रा कर रहे हैं. मगर इस यात्रा के लिए उन्होंने कोई कामना नहीं की है. उनकी कोई इच्छा नहीं, बस वह भगवान शिव का मां गंगाजल से अभिषेक करने के लिए ऐसी कठिन और अनोखी यात्रा कर रहे हैं.

Continue Reading

Previous: 5 करोड़ कांवड़ियों के लिए 1000 सफाई कर्मी तैनात, 300 अस्थाई शौचालय बने, दो अत्याधुनिक मशीनें लगीं
Next: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

Related Stories

एशियन स्केटिंग ट्रॉफी मेडल टैली में टॉप पर भारत, दूसरे दिन झटके कई पदक, चीन-थाईलैंड को टक्कर

एशियन स्केटिंग ट्रॉफी मेडल टैली में टॉप पर भारत, दूसरे दिन झटके कई पदक, चीन-थाईलैंड को टक्कर

August 19, 2026
PWD राजस्व अधिकारी बनकर जमीन की जांच करने पहुंचे आरोपी, मृतक के नाम पर बनाई फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी, केस दर्ज

PWD राजस्व अधिकारी बनकर जमीन की जांच करने पहुंचे आरोपी, मृतक के नाम पर बनाई फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी, केस दर्ज

August 19, 2026
उत्तरकाशी में खौफनाक मंजर, भूस्खलन की चपेट में आई कार, चालक ने भागकर बचाई जान

उत्तरकाशी में खौफनाक मंजर, भूस्खलन की चपेट में आई कार, चालक ने भागकर बचाई जान

August 19, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

एशियन स्केटिंग ट्रॉफी मेडल टैली में टॉप पर भारत, दूसरे दिन झटके कई पदक, चीन-थाईलैंड को टक्कर

एशियन स्केटिंग ट्रॉफी मेडल टैली में टॉप पर भारत, दूसरे दिन झटके कई पदक, चीन-थाईलैंड को टक्कर

August 19, 2026
PWD राजस्व अधिकारी बनकर जमीन की जांच करने पहुंचे आरोपी, मृतक के नाम पर बनाई फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी, केस दर्ज

PWD राजस्व अधिकारी बनकर जमीन की जांच करने पहुंचे आरोपी, मृतक के नाम पर बनाई फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी, केस दर्ज

August 19, 2026
उत्तरकाशी में खौफनाक मंजर, भूस्खलन की चपेट में आई कार, चालक ने भागकर बचाई जान

उत्तरकाशी में खौफनाक मंजर, भूस्खलन की चपेट में आई कार, चालक ने भागकर बचाई जान

August 19, 2026
चमोली में भारी से कल्पेश्वर महादेव परिसर में घुसा मलबा, पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग लगातार हो रहा बाधित

चमोली में भारी से कल्पेश्वर महादेव परिसर में घुसा मलबा, पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग लगातार हो रहा बाधित

August 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • एशियन स्केटिंग ट्रॉफी मेडल टैली में टॉप पर भारत, दूसरे दिन झटके कई पदक, चीन-थाईलैंड को टक्कर
  • PWD राजस्व अधिकारी बनकर जमीन की जांच करने पहुंचे आरोपी, मृतक के नाम पर बनाई फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी, केस दर्ज
  • उत्तरकाशी में खौफनाक मंजर, भूस्खलन की चपेट में आई कार, चालक ने भागकर बचाई जान
  • चमोली में भारी से कल्पेश्वर महादेव परिसर में घुसा मलबा, पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग लगातार हो रहा बाधित
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.