Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

Uk Fast Khabar July 15, 2026

हरिद्वार में बीती रात जमकर हंगामा हुआ, खड़खड़ी इलाके में हरियाणा से आए दो युवकों पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा और पिटाई हुई

हरिद्वार: नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित खड़खड़ी में देर रात महिला से कथित छेड़छाड़ के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हो गया. बताया जा रहा है कि हरियाणा से आए कुछ यात्रियों ने महिला से छेड़छाड़ की जिसके बाद यह हंगामा शुरू हुआ. मौके पर जमा भीड़ ने दो युवकों की पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया.

हरिद्वार में महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में युवकों की पिटाई: जानकारी के अनुसार, आरोप है कि यात्रियों ने पहले एक महिला से अभद्रता की, जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ. उसके बाद मौजूद लोगों ने युवकों को पकड़ लिया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. गुस्साई भीड़ ने युवकों के साथ मारपीट कर दी. मारपीट की यह घटना लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कई लोग दो युवकों को पीटते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही मौके पर कई महिलाएं भी खड़ी हैं, जो आरोप लगा रही हैं कि उनके साथ छेड़छाड़ की गई है.

युवकों की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल: पहले तो कुछ लोग ही युवकों को पिटाई करते हैं. फिर देखते ही देखते मौके पर अन्य लोगों की भीड़ जमा हो जाती है. इस बीच कुछ लोग बीच बचाव करने का प्रयास करते हैं, लेकिन गुस्साई भीड़ रुकने का नाम नहीं ले रही है. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बमुश्किल मामले को शांत कराया. पुलिस ने संबंधित पक्षों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं. वहीं लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.

पूर्व में भी सामने आ चुके हैं, इस तरह के मामले: हरिद्वार में बाहर से आए यात्रियों पर महिलाओं से छेड़छाड़ का यह कोई पहला मामला नहीं है. पूर्व में भी यात्रियों द्वारा अभद्रता और हुड़दंग के मामले सामने आ चुके हैं. कई बार गंगा किनारे शराब पीकर तो कभी महिलाओं से छेड़छाड़ के वीडियो वायरल हुए और पुलिस ने कार्रवाई भी की. साथ ही आरोपियों से माफी भी मंगवाई है.

अधिकारियों ने क्या कहा: नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि-

खड़खड़ी क्षेत्र में मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
-कुंदन सिंह राणा, कोतवाली प्रभारी, हरिद्वार नगर-

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा
Next: मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

Related Stories

उत्तरकाशी: पापड़गाड़ में फिर धंसा गंगोत्री हाईवे, तेजी से चौड़ी होती गई दरार, क्यार्क गांव पर मंडराया खतरा

उत्तरकाशी: पापड़गाड़ में फिर धंसा गंगोत्री हाईवे, तेजी से चौड़ी होती गई दरार, क्यार्क गांव पर मंडराया खतरा

August 4, 2026
श्रीनगर बेस अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा, पहाड़ के मरीजों को बड़ी राहत

श्रीनगर बेस अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा, पहाड़ के मरीजों को बड़ी राहत

August 4, 2026
हरिद्वार में कार में छिपकर बैठा था 7 फीट लंबा रेड स्नेक, मचा हड़कंप

हरिद्वार में कार में छिपकर बैठा था 7 फीट लंबा रेड स्नेक, मचा हड़कंप

August 4, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तरकाशी: पापड़गाड़ में फिर धंसा गंगोत्री हाईवे, तेजी से चौड़ी होती गई दरार, क्यार्क गांव पर मंडराया खतरा

उत्तरकाशी: पापड़गाड़ में फिर धंसा गंगोत्री हाईवे, तेजी से चौड़ी होती गई दरार, क्यार्क गांव पर मंडराया खतरा

August 4, 2026
श्रीनगर बेस अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा, पहाड़ के मरीजों को बड़ी राहत

श्रीनगर बेस अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा, पहाड़ के मरीजों को बड़ी राहत

August 4, 2026
हरिद्वार में कार में छिपकर बैठा था 7 फीट लंबा रेड स्नेक, मचा हड़कंप

हरिद्वार में कार में छिपकर बैठा था 7 फीट लंबा रेड स्नेक, मचा हड़कंप

August 4, 2026
गणेश गोदियाल ने ली कांग्रेस की बूथ-ब्लॉक और मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक, बांकीपुर और दतिया में बीजेपी की हार से दिखे उत्साहित

गणेश गोदियाल ने ली कांग्रेस की बूथ-ब्लॉक और मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक, बांकीपुर और दतिया में बीजेपी की हार से दिखे उत्साहित

August 4, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तरकाशी: पापड़गाड़ में फिर धंसा गंगोत्री हाईवे, तेजी से चौड़ी होती गई दरार, क्यार्क गांव पर मंडराया खतरा
  • श्रीनगर बेस अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा, पहाड़ के मरीजों को बड़ी राहत
  • हरिद्वार में कार में छिपकर बैठा था 7 फीट लंबा रेड स्नेक, मचा हड़कंप
  • गणेश गोदियाल ने ली कांग्रेस की बूथ-ब्लॉक और मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक, बांकीपुर और दतिया में बीजेपी की हार से दिखे उत्साहित
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.