Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • employment
  • National
  • News
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • बाजार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

धराली में बादल फटने से भारी तबाही, सैलाब से हाहाकार; चार की मौत, मलबे में दबे कई लोग

Uk Fast Khabar August 6, 2025

उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में बादल फटने से खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आ गई। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया की धराली आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी है। आर्मी हर्षिल/पुलिस/एसडीआरएफ टीम भटवाड़ी के लिए रवाना हुई हैं।
उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। आज मंगलवार सुबह ही उत्तरकाशी बडकोट तहसील क्षेत्र के बनाल पट्टी में भारी अतिवृष्टि होने से चपेट में आई करीब डेढ़ दर्जन बकरियां कुड गदेरे में बह गई। कुड गदेरा उफान पर आने से अफरातफरी मच गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश भर में 10 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश के आसार हैं। वहीं, बारिश की वजह से सुरक्षा को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार में मंगलवार को भी स्कूल बंद रहेंगे।

सीएम धामी ने जताया दुख
धराली उत्तरकाशी क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का सीएम धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं।

दो एमआई और एक चिनूक हेलिकॉप्टर राहत बचाव का अनुरोध
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के पास उत्तरकाशी में बादल फटने की प्राथमिक सूचना प्राप्त हुई है। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने भारत सरकार को दो एमआई और एक चिनूक हेलिकॉप्टर राहत और बचाव कार्य के लिए देने का अनुरोध किया है।

यमुनोत्री हाईवे : स्यानाचट्टी के पास सड़क का 25 मीटर हिस्सा धंसा
जनपद में बीती रविवार देर रात से हो रही बारिश के कारण स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का करीब 25 मीटर हिस्सा धंस गया है जिससे आवाजाही बंद हो गई है। वहीं स्यानाचट्टी के एक ओर पहाड़ी से बोल्डर गिर रहे हैं। उधर, गंगोत्री हाईवे सुबह से दोपहर तक कई स्थानों पर अवरुद्ध रहा। इस वर्ष का मानसून की बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते रविवार देर रात से जारी बारिश के कारण ओजरी डाबरकोट, स्यानाचट्टी के पास मलबा, बोल्डर गिरने से सड़क पर आवाजाही बंद हो गई थी। वहीं स्यानाचट्टी के दूसरी ओर कुपड़ा मोटर मार्ग के समीप करीब 25 मीटर सड़क धंसने से परेशानी बढ़ गई है।

 

Continue Reading

Previous: पंचायत के नतीजों के बाद अब जिलों में बहुमत हासिल करने को भाजपा ने झोंकी ताकत, समर्थन जुटाने पर जोर
Next: उत्तराखंड को फिलहाल नहीं मिलेगी आसमानी आफत से राहत, उत्तरकाशी समेत इन जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट

Related Stories

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

December 11, 2025
भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

December 11, 2025
टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

December 11, 2025
https://youtu.be/x6p9SdwA_ng

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

December 11, 2025
भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

December 11, 2025
टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

December 11, 2025
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..

December 11, 2025

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog employment National News Tech Uncategorized World इतिहास उत्तराखंड क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..
  • भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..
  • टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.