Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

10 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, पिथौरागढ़-बागेश्वर में 2 दर्जन से ज्यादा रोड बंद, टिहरी में रिंग रोड का पुश्ता ढहा

Uk Fast Khabar September 5, 2026

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 सितंबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, अगले 6 दिन पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है

पिथौरागढ़/टिहरी गढ़वाल: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 सितंबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. इस पूर्वानुमान के अनुसार अगले 6 दिन तक राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी. पूर्वानुमान सही साबित हुआ है. पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ है. टिहरी जिले में जाख–डोबरा रिंग रोड के तहत बनाया गया पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है.

पिथौरागढ़ जिला बारिश से बेहाल: सीमांत पिथौरागढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से 18 सड़कें बंद हो गई हैं. कई ग्रामीण क्षेत्रों का जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालयों से संपर्क प्रभावित हुआ है. बंद सड़कों के कारण यात्रियों के साथ मरीजों और जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है. चीन सीमा को जोड़ने वाले मार्गों पर भी बारिश का असर पड़ा है और कई स्थानों पर घंटों यातायात बाधित रहा.

बंद सड़कें खोलने की मशक्कत: मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ में आज 5 सितंबर को भी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है. प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए हैं. 5 सितंबर को स्कूल बंद रहने की सूचना भी जारी की गई है. अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की गई है. लोक निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसियां बंद सड़कों को खोलने में जुटी हैं. लगातार हो रही है बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है.

Oplus_131072

पिथौरागढ़ जिले में बंद सड़कों के नाम

  • घारचूला तवाघाट मोटर मार्ग
  • तवाघाट गुंजी मोटर मार्ग
  • ड्योरा बारमू मोटर मार्ग
  • जौलजीबी झूलाघाट मोटर मार्ग
  • सोबला उमचिया मोटर मार्ग
  • होकरा नामिक मोटर मार्ग
  • एलागाड़ जुम्मा मोटर मार्ग
  • घापाबैण्ड बुई पातों मोटर मार्ग
  • बांसबगड़ कोटा मोटर मार्ग
  • मदकोट दारमा मोटर मार्ग
  • जैती घोरपट्टा मोटर मार्ग
  • घट्टा बगड़ से तांकुल मोटर मार्ग
  • देविसौना गराली कूटा मोटर मार्ग
  • मालाकोट से लोघ मोटर मार्ग
  • मदकोट बोना मोटर मार्ग
  • कनालीछीना पीपली मोटर मार्ग
  • जाखपन्त मनकोट चौड़ी मोटर मार्ग
  • गिनीबैण्ड समकोट मोटर मार्ग

बारिश से बागेश्वर में 16 सड़कें बंद, आवाजाही प्रभावित: बागेश्वर जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है. बारिश और भूस्खलन के कारण एनएच-109 समेत 16 मोटर मार्ग बंद हो गए हैं. सड़कों पर मलबा आने से कई क्षेत्रों में यातायात बाधित है. रवाईखाल क्षेत्र में सड़क बंद होने के कारण एंबुलेंस, बस और टैक्सी समेत सैकड़ों वाहन घंटों फंसे रहे. मरीज को लेकर बैजनाथ जा रही एंबुलेंस भी करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसी रही. विभागीय कर्मचारी और मशीनें मलबा हटाकर मार्ग खोलने में जुटे हैं. लगातार बारिश को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है.

टिहरी में बारिश में ढहा निर्माणाधीन रिंग रोड का पुश्ता: लगातार हो रही बारिश के बीच टिहरी जनपद के निर्माणाधीन जाख–डोबरा रिंग रोड के तहत बनाया गया पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है. पहली ही बारिश में पुश्ते का हिस्सा टूटने और धंसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पुश्ता क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है. उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया गया होता, तो बारिश के शुरुआती दौर में ही पुश्ते की ऐसी स्थिति नहीं बनती.

Oplus_131072

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और निर्माण कार्यदायी संस्था से मामले का संज्ञान लेते हुए पुश्ते के निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने की मांग की है. साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्से को केवल औपचारिक रूप से ठीक करने के बजाय, निर्धारित मानकों के अनुसार दोबारा मजबूत तरीके से निर्माण कराने की मांग की गई है. लोगों का कहना है कि रिंग रोड क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सड़क परियोजना है. ऐसे में निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही भविष्य में सड़क की सुरक्षा और आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है.

Continue Reading

Previous: ‘बच्चों के बचपन बचाइए’, टीचर्स डे पर पीएम मोदी ने शिक्षकों को दिया संदेश
Next: उत्तराखंड में हुए कथित शुद्धिकरण अनुष्ठान पर बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर

Related Stories

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

September 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग
  • डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला
  • मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल
  • 12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.