Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • News
  • Uncategorized
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • बाजार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आज दून में होगी तेज बारिश, IMD ने जारी किया पांच जिलों के लिए अलर्ट; बदरीनाथ हाईवे बंद

Uk Fast Khabar August 10, 2024

उत्तराखंड में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं भारी बारिश का क्रम जारी है। हालांकि, दून में मौसम का मिजाज अचानक बदल रहा है। सुबह चटख धूप खिलने के बाद शाम तक भारी बारिश के दौर हो रहे हैं। अगले कुछ दिन मौसम इसी प्रकार का बना रह सकता है। वहीं शनिवार को चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कमेडा, नंदप्रयाग व छिनका में मलबा आने के कारण अवरुद्ध है। यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, चंपावत व ऊधमसिंह नगर में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। दून में शुक्रवार को सुबह से आंशिक बादल मंडराने के बाद चटख धूप खिल गई। दोपहर तक धूप ने पसीने छुड़ाए और पारे में भी इजाफा हो गया। हालांकि, दोपहर बाद करीब तीन बजे से मौसम ने करवट बदली और हल्की बौछारों का दौर शुरू हुआ। इसके बाद देर शाम तक शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में झमाझम बारिश का क्रम बना रहा। जिससे पारे में गिरावट आई। बारिश के कारण शहर में कई जगह जलभराव भी हुआ। सड़कों पर बारिश का पानी बहने से आवाजाही प्रभावित रही। दून में आज भी तीव्र बारिश के दौर हो सकते हैं। आंशिक बादलों के बीच हल्की धूप खिलने के भी आसार हैं।

नालियां चोक होने से घरों में घुसा पानी
नगर निगम के वार्ड-85 दौड़वाला में नालिया चोक होने और जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी घरों व दुकानों में घुस गया। स्थानीय निवासी लता सेमवाल ने बताया बारिश का पानी दुकान व घरों में घुस रहा है। जल निकासी का कोई प्रबंध न होने के कारण बारिश के दौरान सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। जंगल की ओर से भी पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आवाजाही में बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, प्रदेशभर के कार्यालयों में काम शुरू
Next: उत्‍तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों की होगी जांच, बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लगाए थे आरोप

Related Stories

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

November 7, 2025
सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

November 7, 2025 10
हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

November 7, 2025
https://youtu.be/d4n0NxL9ZIs?si=jOgNeRJ6Gzc8U4BU

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

November 7, 2025
सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

November 7, 2025 10
हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

November 7, 2025
जत जयंती विशेष: उत्तराखंड — जहां हर मोड़ पर बसती है प्रकृति की सुंदरता..

जत जयंती विशेष: उत्तराखंड — जहां हर मोड़ पर बसती है प्रकृति की सुंदरता..

November 7, 2025

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog News Uncategorized इतिहास उत्तराखंड क्राइम खेल टेक्नॉलॉजी देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति नैनीताल पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • “बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”
  • सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..
  • हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..
  • जत जयंती विशेष: उत्तराखंड — जहां हर मोड़ पर बसती है प्रकृति की सुंदरता..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.