Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Uttarakhand में भारी बर्फबारी बनी मुसीबत, 160 गांवों में लोग घरों में कैद

Uk Fast Khabar March 3, 2025

उत्तराखंड में आसमान से मुसीबत बरस रही है। दो दिन से प्रदेशभर में वर्षा-बर्फबारी का दौर जारी है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पर्वतीय जिलों में 15 प्रमुख राजमार्ग के साथ ही 50 से अधिक संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। जिससे डेढ़ सौ से अधिक गांवों में लोग घरों में कैद हो गए हैं। बिजली-पानी और संचार सेवाएं ठप होने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। इसके अलावा सब्जी-रसद समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति भी बाधित है। मवेशियों के लिए चारे का इंतजाम करना भी चुनौती बन गया है। इसके अलावा तापमान में भारी गिरावट के कारण समूचा उत्तराखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी चोटियों पर हल्का हिमपात होने और निचले इलाकों में कहीं-कहीं बूृंदाबांदी होने की आशंका है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात बन गया मुसीबत
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बीते गुरुवार की सुबह से ही घने बादलों का डेरा है और हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का क्रम बना हुआ है। करीब 36 घंटे तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में वर्षा-बर्फबारी हुई। 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात मुसीबत बन गया। पहाड़ों में सभी जगह बर्फबारी हुई है और निचले इलाकों में भी भारी बारिश दर्ज की गई। गढ़वाल मंडल में करीब 100 और कुमाऊं में 60 गांव का संपर्क कटा हुआ है। हालांकि, मार्गों को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास हिमस्खलन व मलबा आने से बंद हो गया। गंगनानी से डबरानी के बीच लगातार बारिश के चलते पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के चलते गौरीकुंड हाईवे कुंड-काकड़ागाड़ के बीच सुबह से मलबा एवं पत्थर आने बाधित है। शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे कर्णप्रयाग-रानीखेत लिंक मोटर मार्ग पर सुभाषनगर बैंड के समीप एक विशालकाय चीड़ का पेड़ गिरने से बिजली लाइन को नुकसान पहुंचा और वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बाद में एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने पेड़ को काटकर लिंक मोटर मार्ग पर आवाजाही शुरू कराई।

आम जनजीवन प्रभावित
बारिश से देवाल-खेता मोटर मार्ग सुयालकोट में मलबा आने से मार्ग बंद है। इसके अलावा देवाल-ग्वालदम मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही ठप हो गई। उधर, कुमाऊं में वर्षा व हिमपात चीन सीमा से संपर्क कट गया है। पिथौरागढ़ जिले में वर्षा के साथ ही मुनस्यारी, बलाती, खलिया तक हिमपात जारी है। इससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। थल-मुनस्यारी मार्ग बर्फबारी से और धारचूला से तवाघाट तक दो स्थानों पर व तवाघाट-दारमा मार्ग में तवाघाट के निकट नारायणपुर के पास मलबा आने से चीन सीमा का संपर्क भंग हो चुका है। 60 गांवों की तीस हजार की आबादी अलग-थलग पड़ी है। पहाड़ों में मौसम दुश्वारियां बढ़ा रहा है, लेकिन मौसम के बदले मिजाज से काश्तकारों के चेहरे खिले हुए हैं। हिमपात को सेब के लिए अच्छा है। वहीं, बारिश रबी की फसल के लिए संजीवनी मानी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भी प्रदेशभर में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी होने के आसार हैं।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड सैनिक कल्याण मंत्री का ऐलान, प्रदेश के युवाओं को विदेश में नौकरी दिलवाएगी सरकार
Next: समान नागरिक संहिता व भू-कानून को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, बैठक में लिया गया फैसला

Related Stories

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

August 13, 2026
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत
  • एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
  • देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
  • उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.