Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चारधाम में भारी हिमपात, मैदानी क्षेत्रों में बढ़ी ठंड- केदारनाथ में एक फीट से अधिक बर्फ गिरी

Uk Fast Khabar February 20, 2024

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने से वर्षा और बर्फबारी का दौर जारी है। रविवार रात से चोटियों पर शुरू हुई बर्फबारी सोमवार को भी होती रही। चारधाम समेत तमाम ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात हुआ। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। बर्फबारी के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड लौट आई है। मैदानी क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। चोटियों पर भारी हिमपात और निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि व वर्षा हो सकती है। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम के करवट बदलने के बाद प्रदेशभर में वर्षा-बर्फबारी होने लगी है। सोमवार को उत्तरकाशी के गंगोत्री-यमुनोत्री क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। चमोली जिले में दोपहर बाद निचले इलाकों में लगातार वर्षा व हेमकुंड, बदरीनाथ धाम, गौरसों, औली, भराड़ीसैंण सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड होने लगी है।
रुद्रप्रयाग में दूसरे दिन भी केदारनाथ धाम में बर्फबारी का दौर जारी रहा। अब तक ताजी बर्फ एक फीट से अधिक तक जम चुकी है। वहीं, दोपहर बाद निचले इलाकों में हल्की वर्षा हुई है। दून में सुबह से ही बादलों का डेरा रहा। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। आसपास के क्षेत्रों में हल्की बौछारें दर्ज की गईं। मसूरी समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने के साथ हल्की वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। चोटियों पर भारी हिमपात और निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि व वर्षा हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

Continue Reading

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने Uttarakhand में ‘हिमालयन बास्केट’ का किया शुभारंभ, कहा- चंपावत को आदर्श बनाना हमारा संकल्प
Next: कैबिनेट संग Ayodhya पहुंचे CM धामी, रामलला के दर्शन कर हो गए भावुक; राज्य अतिथि गृह को लेकर कही ये बात

Related Stories

यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन

यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन

January 23, 2026
नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

January 23, 2026
नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

January 23, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन

यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन

January 23, 2026
नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

January 23, 2026
नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं

January 23, 2026
उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..

उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..

January 21, 2026 15

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन
  • नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं
  • नैनीताल, कांची धाम और मसूरी में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं
  • उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.