Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

नैनीताल-औली समेत उत्तराखंड के इन जगहों पर जबरदस्त बर्फबारी, 12 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

Uk Fast Khabar December 10, 2024

उत्तराखंड में रविवार दोपहर से मौसम ने करवट ली। जिसके बाद बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धामों के अलावा, हर्षिल, हेमकुंड साहिब, औली के साथ कुमाऊं मंडल में मुनस्यारी, बागेश्वर, नैनीताल की ऊंची चोटियों व रानीखेत-मुक्तेश्वर में हिमपात हुआ। सोमवार को टिहरी और मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यहां दोपहर को भी ठिछुरन रही। मौसम विभाग ने मंगलवार को 12 जनपदों में शीत लहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी (Snowfall in Uttarakhand) होने से मैदान में तापमान एकाएक गिर गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान में सात और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

देहरादून के कई हिस्सों में बारिश
रविवार रात को दून के कुछ हिस्सों में करीब आधा घंटे वर्षा हुई, जबकि दून विवि, आइएसबीटी, कारगी चौक, पटेलनगर आदि क्षेत्रों में केवल बूंदाबांदी ही हुई। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस से कम 21.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 23.1 व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम 8.0 व न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम -1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम 10.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया मंगलवार को दून का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शीत लहर चलने से ठंड में इजाफा हो सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में इसका असर देखा जा रहा है।

कुमांऊ की ऊंची चोटियों में हुआ हिमपात
दिसंबर के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत शीतकालीन हिमपात के साथ हुई है। लंबे समय से बर्फ (Snowfall in Uttarakhand) का इंतजार कर रही चोटियां सोमवार सुबह सफेद हो गईं। गढ़वाल के चारधाम के अलावा हर्षिल, गोरसों, औली, हेमकुंड साहिब के अलावा कुमांऊ के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल की ऊंची चोटियों के साथ ही मुनस्यारी और मुक्तेश्वर में हिमपात हुआ है। मुनस्यारी के उच्च हिमालय क्षेत्र में रात से ही हिमपात जारी है। थल-मुनस्यारी मार्ग पर कालामुनि, बिटलीधार, पातलथौड़, बलाती, खलिया के साथ ही नंदादेवी से लेकर लिपुलेख व नंदाकोट, त्रिशूल, राजरंभा, पंचाचूली, हंसलिंग, सिदमधार, आदि कैलास, ओम पर्वत में सुबह बर्फ नजर आई। पिथौरागढ़ जिले के निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है। बागेश्वर के पिंडारी क्षेत्र में सुबह चार बजे से हिमपात हो रहा है। नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में बर्फ देख पर्यटकों के चेहरे खिल गए।

Continue Reading

Previous: हरित खेल की थीम पर होंगे उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा देवभूमि
Next: कैबिनेट बैठक आज…योग नीति पर लग सकती है मुहर, सहकारी समितियों की नियमावली का आ सकता है प्रस्ताव

Related Stories

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

March 12, 2026
विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

March 12, 2026
धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

March 12, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

March 12, 2026
विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

March 12, 2026
धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

March 12, 2026
उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी
  • विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम
  • धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान
  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.