मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं आस्ट्रेलिया के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
उत्तराखंड है जैव विविधता सम्पन्न प्रदेश:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड हिमालयी राज्य है। यह जैव विविधता सम्पन्न प्रदेश है। एग्रीकल्चर, हार्टिकल्चर, एडवेंचर स्पोर्ट्स एवं पर्यटन के क्षेत्र में राज्य में अनेक संभावनाएं हैं।
कमांड एंड ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को मजबूत करने में मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री धामी ने आस्ट्रेलियन उच्चायुक्त से राज्य में कमांड एंड ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को मजबूत करने में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास के लिए तेजी से कार्य हो रहे हैं।
राज्य का औद्योगिक विकास तेजी से हो, इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त के बीच विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री एवं ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ’ फैरेल के मध्य इस अवसर पर क्वांटम तकनीक, शिक्षा के उन्नयन, कौशल विकास एवं आधुनिक तकनीक से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
उत्तराखंड के साथ सहयोग को बढ़ाने की जताई इच्छा:
आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए भारत से अनेक लोग ऑस्ट्रेलिया आते हैं, पिछले कुछ सालों में यह संख्या तेजी से बढ़ी है। उन्होंने उत्तराखंड के साथ आस्ट्रेलिया के सहयोग को बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। आपसी सहयोग की विभिन्न सम्भावनाओ पर काम किया जाएगा।
इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगोली, महानिदेशक यूकास्ट प्रो. दुर्गेश पंत, आस्ट्रेलिया उच्चायुक्त की सैकेंड सेक्रेटरी मिश खान उपस्थित थे।
राज्यपाल ने किया सम्मानित:
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सोमवार को भूपतवाला, हरिद्वार में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान राज्यपाल ने देश एवं प्रदेश में सामाजिक कार्यों में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले कई लोगों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.
You’re so awesome! I don’t believe I have read a single thing like that before. So great to find someone with some original thoughts on this topic. Really.. thank you for starting this up. This website is something that is needed on the internet, someone with a little originality!
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.