Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

नए साल का जश्न: हिल स्टेशनों की ओर रुख कर रहे सैलानी, नज़ारों का कर रहे दीदार..

Uk Fast Khabar December 30, 2025

देवाल के लोहाजंग में नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हिल स्टेशन पर्यटकों से गुलजार हैं, जिससे स्थानीय व्यापारी उत्साहित हैं। हजारों पर्यटक रोज़ लोहाजंग बेस कैंप पहुंच रहे हैं, हालांकि कुछ बर्फ न होने से लौट रहे हैं। सभी होटल और होम स्टे बुक हैं और अतिरिक्त टेंट लगाए गए हैं। वन विभाग पर्यटकों की निगरानी कर रहा है ताकि शांतिपूर्ण माहौल बना रहे।


देवाल के लोहाजंग में पर्यटकों की भीड़ से व्यापारी उत्साहित हैं। इन दिनों देवाल क्षेत्र के हिल स्टेशन पर्यटकों से गुलजार है।

यूथ हास्टल हिमालय ट्रैक्टर्स, ट्रेक द हिमालय के संयोजक भुवन सिंह दानू, लक्ष्मण सिंह राणा, महिपाल सिंह दानू, प्रदीप कुमार, बाबी बिष्ट ने कहा कि रोज हजारों पर्यटन लोहाजंग बैस कैंप आ रहे हैं जबकि कई पर्यटक बर्फ न होने से वापस लौट रहे हैं।

क्षेत्र के सभी होटल, होम स्टे में जगह न होने से टेंट लगाए गए हैं। ब्रह्मताल, भेकलताल पर्यटकों की पहली पसंद है। लोहाजंग के होटल व्यवसाई गंगा सिंह पटवाल ने कहा कि क्षेत्र में 15 होम स्टे व सात होटल हैं। सभी बुक हो गए हैं। अभी पर्यटक नए साल के स्वागत करने पहुंच रहे हैं।

बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी पर्यटन जंगलों में रात्रि विश्राम नहीं कर सकता है। पर्यटन स्थलों में प्लास्टिक नहीं ले जा सकते हैं। अभी तक आली वेदनी, ब्रह्मताल, भेकलताल में 500 पर्यटन मौजूद हैं। जंगलों व बुग्याली क्षेत्र में आग जलाना प्रतिबंध है। वन विभाग की टीम पर्यटकों पर पूरी नजर बनाए है। नए साल का जश्न शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए निर्देशित किया गया है।
-मनोज देवराड़ी, वन क्षेत्राधिकारी पूर्वी पिंडर रेंज देवाल

सप्ताहंत और नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर सैलानी उमड़ने लगे हैं। पहाड़ों पर रौनक देखने लायक है। भले ही अब तक बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन इस आस को लेकर औली सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच गए हैं। बर्फविहीन पर्वत शृंखलाएं भी उन्हें विशेष अनुभूति दे रही है।

औली में शुक्रवार को पर्यटकों के वाहनों का ऐसा रेला उमड़ा कि जाम लग गया। भीड़ का आलम यह रहा कि पर्यटकों को सड़क किनारे ही वाहनों को पार्क करना पड़ा। मसूरी, चोपता, धनोल्टी, टिहरी झील, कणाताल, नागटिब्बा, चकराता, लैंसडौन, रैथल व दयारा बुग्याल में भी पर्यटकों का तांता लगा हुआ है।

होटलों की बुकिंग 80 से 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। 27 दिसंबर को को चौथा शनिवार और 28 को रविवार होने के कारण दो दिन पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।

दिसंबर अंतिम सप्ताह में आमतौर पर पहाड़ में बर्फबारी हो जाती थी। इसका दीदार पर्यटकों को रोमांचित करता था। इस बाद शीतकाल में अब बर्फ की सफेद चादर नहीं बिछी है, लेकिन पर्यटकों के उत्साह में कमी नहीं आई है।

रुद्रप्रयाग के चोपता–तुंगनाथ क्षेत्र में बर्फबारी नहीं होने के बाद भी सैलानी पहुंच गए हैं। यहां अधिकांश होटल और काटेज बुक हो गए हैं। शुक्रवार को चोपता में भी जाम की स्थिति बनी रही। बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से चोपता मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उत्तरकाशी के रैथल और दयारा बुग्याल में ट्रेकिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह है। अलग-अलग राज्यों से आए ट्रेकर्स और प्रकृति प्रेमी बड़ी संख्या में दयारा बुग्याल की ओर रुख कर रहे हैं। चकराता भी सैलानियों से गुलजार हो गया है।

सैलानियों में उत्साह

मुंबई से औली पहुंचे सचिन पांडया ने कहा कि औली की पहचान भले ही बर्फ से हो लेकिन इसकी सूबसूरती बर्फ के बिना भी है। यहां पर्वत शृंखलाओं के बीच रहने का आनंद ही कुछ अलग है। दोस्तों के साथ औली पहुंचे कानपुर के अक्षित ने कहा कि बिना बर्फ के भी यहां बुग्याल और जंगलों का अनुभव आनंदित करता है। औली में पर्यटन कारोबारी अजय भट्ट का कहना है कि 4000 से अधिक पर्यटक औली पहुंचे हैं।

मसूरी में रौनक बढ़ी

मसूरी : मसूरी व समीपवर्ती पर्यटन स्थल, बाजार व मालरोड पूरे देर रात तक गुलजार रहे। कैंपटी फाल, भट्ठाफाल, बुरांशखंडा, गनहिल, चार दुकान, जार्ज एवरेस्ट, अटल उद्यान में दिनभर पर्यटकों की आवाजाही रही। मसूरी में चल रहे छह दिवसीय विंटरलाइन कार्निवाल से भी पर्यटकों की आमद बढ़ी है।

हालांकि किंक्रेग-लाइब्रेरी-जीरो प्वाइंट मार्ग, किंक्रेग-मैसानिक लाज-घंटाघर मार्ग तथा मलिंगार-चार दुकान मार्ग पर दिनभर रुक रुक कर जाम लगता रहा। होटल शनिवार के लिए 70 से 80 प्रतिशत तक बुक हो चुके हैं।

Continue Reading

Previous: देहरादून में त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर सख्त हुए सीएम धामी, कहा- नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी
Next: चकराता में शाम होते ही आसमान हुआ सुनहरा, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया नज़ारा..

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.