Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

नववर्ष के जश्न के लिए हिमाचल-उत्तराखंड तैयार, उमड़े सैलानी; आज शाम DJ की धुन पर झूमेंगे

Uk Fast Khabar December 31, 2024

नए साल के जश्न के लिए हिमाचल पूरी तरह तैयार है। हिमाचल में हुई भारी बर्फबारी के बाद लाखों सैलानियों के हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर उमड़ने की उम्मीद है। नए साल का जश्न मनाने के बाद सैलानी और हिमाचल के लोग प्रदेश के शक्तिपीठों में माथा टेक कर दिन की शुरूआत करेंगे। श्री नयना देवी में आज रात दो बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों के कपाट खोल दिए जाएंगे। नए साल के इस्तकबाल के लिए शिमला, मनाली, चायल, कसौली, डलहौजी सहित अन्य पर्यटन स्थलों के अधिकांश होटल पैक हो चुके हैं। आज शाम प्रदेश के पर्यटन विकास निगम के और निजी होटलों में विशेष कार्यक्रम होंगे। होटलों में न्यू ईयर पार्टी, डांस एंड डाइन सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। चायल, मनाली, धर्मशाला न्यू ईयर क्वीन भी चुनी जाएंगी। सोमवार को भारी संख्या में पर्यटक हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। बीते एक सप्ताह से शिमला आने वाली सभी ट्रेनें पैक होकर शिमला पहुंची। शिमला आने वाली एचआरटीसी और पर्यटन विकास निगम की लग्जरी और सामान्य बसें भी पैक होकर पहुंच रही है। हजारों की संख्या में टैक्सियां भी रोज शिमला में प्रवेश कर रही हैं। मनाली में भी पर्यटक वाहनों की संख्या भी भारी इजाफा हुआ है।

बर्फबारी से बढ़ गया सैलानियों का क्रेज
फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी से हिमाचल में नए साल का जश्न मनाने का क्रेज और अधिक बढ़ गया है। होटलों में नए साल का जश्न मनाने की खास तैयारियां की गई हैं। जनवरी माह के पहले सप्ताह तक प्रदेश में सैलानियों की खूब रौनक रहेगी।

नववर्ष के जश्न के लिए नैनीताल तैयार
नववर्ष के जश्न के लिए नैनीताल सज चुका है और होटलों की ओर से तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। शहर के अधिकतर बड़े होटलों में शतप्रतिशत कमरे पैक हैं। इन होटलों के पैकेज में आकर्षक कार्यक्रम और गीत-संगीत की धूम आज शाम देखने को मिलेगी।नैनीताल में सोमवार को हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे। होटलों की ओर से लाइव म्यूजिक के साथ ही गाला डिनर व डीजे की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि मॉल रोड, ठंडी सड़क समेत नगर के कई हिस्सों को बिजली की मालाओं से सजाया गया है। इस वर्ष मॉल रोड पर 10 गैस हीटर की भी व्यवस्था की गई है।

रिज पर ही मनेगा नया साल का जश्न, होटलों में होंगी पार्टियां
पहाड़ों की रानी शिमला में नए साल के जश्न के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। रिज मैदान पर नए साल के जश्न मनाने के लिए होटल कारोबारियों ने विशेष इंतजाम किए हैं। होटलों में विशेष पार्टियों में नामी कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। पर्यटक डीजे की धुनों पर थिरकेंगे। डाइन एंड डांस के साथ गाला डिनर (ड्रिंक रिसेप्शन, बैठकर डिनर और मनोरंजन शामिल रहता है) का बंदोबस्त होगा। 31 दिसंबर के लिए हिमाचल पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंच है। इसके साथ ही शहर से सटे तकरीबन सभी छोटे-बड़ेे होटलों में 80 से 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी (कमरे बुक) है। होटलों में एडवांस बुकिंग जोरों पर चल रही है।

Continue Reading

Previous: ज्योतिष महाकुंभ का सीएम धामी ने किया समापन, युवा ज्योतिषियों को किया सम्मानित
Next: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, इन दो जिलों में घने कोहरे के आसार, जानें पूरा हाल

Related Stories

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

October 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल
  • उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद
  • I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका
  • दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.