Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

एडवेंचर से भरपूर चकराता में होटल हो गए हैं बुक, पर्यटकों को भा रही ट्रेकिंग व कैंपिंग

Uk Fast Khabar December 19, 2023

यूं तो चकराता अपने सुकून देने वाले वातावरण जाना जाता है। यहां के प्राकृतिक नजारे, झरने और मनोहारी देवदार के जंगल, मखमली घास के बुग्याल यहां पर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। चकराता क्षेत्र में प्रकृति प्रेमियों व ट्रैकिंग की रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए उपयुक्त स्थान है। इस के चलते पर्यटकों ने होटल, होम स्टे, रिसॉर्ट की नए वर्ष के जश्न के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गयी है। चकराता क्षेत्र में पर्यटकों के ठहरने के लिए सीमित सुविधा होने के कारण पर्यटक अब कैंपिंग वाले टेंट में भी रहना पसंद कर रहे हैं। युवा कैपिंग व ट्रैकिंग टेंट की सुविधा भी पर्यटकों को उपलब्ध कराकर अच्छी कमाई कर रहे हैं।

चकराता में विदेशी पर्यटकों पर है प्रतिबंध
कैंपिंग कर रहे लोग खूबसूरत बुग्याल या बीच जंगल में टेंट लगाकर रात्रि विश्राम की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके साथ कनासर क्षेत्र में पर्यटक आग जलाकर खुले में अपनी भोजन की व्यवस्था करते हैं। इस एडवेंचर के चलते पर्यटक चकराता क्षेत्र में उमड़ते हैं। कैंपिंग व ट्रैकिंग पर्यटक काफी पसंद करते हैं, क्योंकि चकराता में विदेशी पर्यटक पर प्रतिबंध है, इसलिए यहां पर देश के विभिन्न राज्यों के पर्यटक ही आते हैं। क्षेत्र के दर्जनों युवा कैंपिंग व्यवसाय से अपने साथ अनेक लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं।

कैपिंग पर्यटकों की पसंदीदा जगह
चकराता क्षेत्र में सेनानियों से कैंपिंग करा रहे युवा प्रीतम चौहान, सूर्य प्रताप सिंह चौहान, विशाल जोशी, जयवीर चौहान, अरविंद जोशी, शुभम जोशी, रघुवीर सिंह चौहान आदि बताते हैं कि कैपिंग पर्यटकों को खूब पसंद आती है। पर्यटकों के लिए एक अलग व अनोखा अहसास होता है, जिसमें पर्यटक प्रकृति से सीधे रूबरू होते हैं। कैंपिंग टेंट से बाहर निकलते ही प्रकृति के सुंदर नजारे मन मोह लेते हैं। पक्षियों की मधुर चहचहाट सुकून देने वाली है।

पर्यटकों को भा रहा ट्रैकिंग एडवेंचर
ट्रैकिंग एडवेंचर में पर्यटकों को एक टेंट, स्लीपिंग बैग, इमरजेंसी टॉर्च, व खाने पकाने के लिए कुछ बर्तन के साथ पानी की व्यवस्था करके दी जाती है। कैंपिंग करने आए एक व्यक्ति से ट्रैकिंग व कैंपिंग का 1500 से लेकर 2000 रुपये तक शुल्क लिया जाता है और पर्यटकों के साथ कैंपिंग करा रहे स्थानीय युवा भी साथ जाते हैं, जो एक गाइड के रूप में पर्यटकों को पर्यटन स्थलों पर घुमाते हैं, उसकी खूबियां बताते हैं।

शांत वातावरण में समय बिताने आ रहे पर्यटक
दिल्ली से आए पर्यटक शुभम मिश्रा, कमलेश पटेल, निशांत अग्रवाल, मनप्रीत सिंह आदि का कहना है कि कैंपिंग व ट्रैकिंग एडवेंचर का उनका अनुभव काफी अच्छा रहा। भीड़ भाड़ से दूर शांत वातावरण में सुकून मिलता है। यहां पर स्रोत से निकलते पानी का स्वाद भी अच्छा है, जो थोड़ी देर में ही खाना पचा देता है।

होटल, रिसॉर्ट व होमस्टे की हो रही एडवांस बुकिंग
जौनसारी जनजाति के सुंदर गांवों, यहां के रहन-सहन, रीति रिवाज पर्यटकों को अनूठे लगते हैं। यही कारण है कि यहां वीकेंड, क्रिसमस व नववर्ष मनाने को सैलानी चकराता का रुख करते हैं। एडवांस बुकिंग शुरू होने से होटल, रिसार्ट संचालकों के चेहरे खिल उठे हैं। थर्टी फर्स्ट पर नए साल के जश्न के लिए पर्यटन से जुड़े कारोबारी तैयारी में जुट गए हैं। यहां बहुत से होटल, होमस्टे, रिसॉर्ट संचालक पर्यटकों को लुभाने के लिए प्रतिष्ठानों में सजावट करा रहे हैं और विशेष पैकेज दे रहे हैं। जिसमें कुछ होमस्टे, रिजॉर्ट, होटल संचालक न्यू ईयर पार्टी में डीजे, बोनफायर, अंताक्षरी जैसे इवेंट की तैयारी कर रहे हैं। कुछ जौनसार के पारंपरिक व्यंजन व लोकल उत्पाद भोजन में परोसने की तैयारी में हैं।

लोकगीत और लोक नृत्य का भी ले सकेंगे आनंद
यहां के रीति रिवाज पर आधारित लोकगीत, लोक नृत्य का आयोजन भी करने की तैयारी में जुटे हैं। नववर्ष के लिए चकराता व आसपास के इलाकों में होटल, होमस्टे, रिजॉर्ट अभी से ऑनलाइन माध्यम से बुक हो रहे हैं। क्योंकि कई बार पर्यटकों आमाद बढ़ने से होटल होमस्टे रिसॉर्ट फुल हो जाते हैं। जिस कारण पर्यटकों को कमरे नहीं मिल पाते हैं।

 

Continue Reading

Previous: कोविड 19 के नए वेरिएंट जेएन.1 को लेकर उत्तराखंड में एडवाइजरी जारी, अस्पतालों को क‍िया गया अलर्ट
Next: ड्रग फ्री उत्तराखंड पर सीएम धामी का फोकस, 2025 तक पूरा करना है ये लक्ष्य

Related Stories

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

March 30, 2026
उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

March 30, 2026
Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

March 30, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

March 30, 2026
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

March 30, 2026
उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

March 30, 2026
उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

March 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी
  • ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
  • उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी
  • उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.