Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तराखंड बजट सत्र: सदन की मर्यादा तार-तार, संसदीय कार्यमंत्री व कांग्रेस विधायक में नोक-झोंक; सीएम को दी गाली!

Uk Fast Khabar February 20, 2025

विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के मध्य हुई नोक-झोंक का मामला तूल पकड़ गया है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि विधायक ने सरकार और मुख्यमंत्री को गाली दी। शायद वे शराब पिये हुए थे। विधायक बिष्ट ने मंत्री के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि शराब पी है तो मेडिकल करा लो। सदन में विरोध करना विपक्ष का दायित्व है। उधर, भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है। मंगलवार को सदन में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सदन की अवधि बढ़ाने की मांग उठाई। इसके बाद कांग्रेस के विधायक पीठ के सम्मुख आकर नारेबाजी करने लगे।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मामले को संभाला
हंगामे के दौरान अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट सीट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के मध्य तीखी नोकझोंक हो गई। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मामले को संभाला। इस मामले को लेकर बाद में मीडिया कर्मियों ने जब संसदीय कार्यमंत्री अग्रवाल से बातचीत की तो उनका कहना था कि कांग्रेस विधायक बिष्ट शायद शराब पिये हुए थे। इसीलिए हंगामा कर रहे थे। विधायक ने सरकार व मुख्यमंत्री को गाली दी। अंगुली व आंख दिखाकर अमर्यादित व्यवहार किया और तू-तड़ाक पर उतर आए। इसका विरोध किया गया था। कांग्रेस विधायक बिष्ट ने आरोपों को नकारा। साथ ही कहा कि हम विपक्ष के लोग हैं, विरोध तो करेंगे ही। भाजपा सरकार के पास कहने को कुछ नहीं है। जब अभिभाषण के दौरान हमने विरोध किया तो उन्हें चलो-चलो कहा गया। क्या यह संसदीय आचरण है। यदि मंत्री ये कह रहे हैं कि मैने शराब पी थी, तो मेडिकल करा लीजिए। मैं इसके लिए तैयार हूं।

यह दुर्भाग्यपूर्ण: मुख्यमंत्री धामी
उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सदन गरिमा का होता है। पक्ष-विपक्ष मिलकर 70 लोग इस सदन का संचालन करते हैं। ये पक्ष-विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है कि सदन ठीक प्रकार से चले। इस प्रकार का आचरण हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है। महिला विधायक भी सदन में है।
सदन को पूरा राज्य देखता है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि सदन में पीठ के सम्मुख आना, आपत्ति जताना लोकतांत्रिक अधिकार है। यह भी हमें देखना चाहिए कि हमारा व्यवहार कैसा है। जनता आपको देख रही है। आप अपना आचरण-व्यवहार देखें। आपत्ति करें, हल्ला करें, लेकिन किस तरह से कर रहे हैं यह ध्यान रखें।

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड में सख्‍त भू-कानून का प्रस्‍ताव मंजूर, जमीन खरीद के दौरान इन चार बातों का रखना होगा ध्‍यान
Next: उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, अस्‍पताल में भर्ती

Related Stories

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव
  • उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.