Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

नए साल पर अगर आप भी आ रहे हैं उत्तराखंड तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं तो हो जाएगी बड़ी दिक्क्त

Uk Fast Khabar December 26, 2023

नए साल के स्वागत के लिए उत्तराखंड के पर्यटक स्थल तैयार हैं। यहां अभी से पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में पार्किंग और जाम की समस्या से दोचार होना पड़ सकता है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन प्रमुख पर्यटक स्थलों पार्किंग के वैकल्पिक इंतजामों में जुट गए हैं। उधर, पर्यटकों की आमद बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। होटल और गेस्ट हाउस में 80 प्रतिशत तक बुकिंग हो चुकी है। नैनीताल, औली, हर्षिल, लैंसडौन, मुनस्यारी, चकराता, मसूरी, धनोल्टी, मालदेवता, नैनीताल, कौसानी, पूर्णागिरी आदि पर्यटन स्थलों पर इस पर सैलानियों की अच्छी आमद होने का अनुमान जताया जा रहा है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों को जाम और पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पुलिस और प्रशासन भी तैयारियों में जुट गए हैं। विभिन्न पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

मसूरी और धनोल्टी की स्थिति
मसूरी में विंटरलाइन कार्निवाल की शुरुआत भी कल से हो रही है। जिसकी वजह से मसूरी में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। मूसरी के अधिकतर होटल बुक हैं। मूसरी में 300 और धनोल्टी में 50 होटल हैं। जिनमें लगभग 6000 लोगों के ठहरने की क्षमता है। 2000 कारों की पार्किंग भी उपलब्ध है। वहीं अधिकांश होटलों में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि धनोल्टी में 50 होटल हैं, जिनकी क्षमता 600 पर्यटकों की है। होटल एसोसिएशन के सदस्य अजय भट्ट ने बताया कि नए साल का जश्न मनाने के लिए औली में पर्यटकों का आगमन शुरू हो गया है। अधिकांश होटलों के 80 प्रतिशत कमरे बुक हैं। औली में 25 होटल हैं, जिनकी क्षमता 1500 पर्यटकों को ठहराने की है। वहीं 400 कारों की यहां पार्किंग हो सकती है।

लैंसडौन भी पहुंचने लगे पर्यटक
लैंसडौन में भी पर्यटक पहुंचने लगे हैं। नए साल पर कैंपिंग, बोन फायर कर जश्न मनाने के लिए पर्यटकों ने यहां के होटलों में एडवांस बुकिंग कराई है। यहां 80 होटल हैं, जिनके 80 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके हैं। इन होटलों में 1,500 पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था है। यहां पर 300 वाहनों के पार्किंग की है।

हर्षिल में नए साल पर बुकिंग
हर्षिल में नए साल पर बर्फबारी की उम्मीद में पर्यटकों का आगमन शुरू हो चुका है। यहां के 85 प्रतिशत होटल बुक हो चुके हैं। यहां 80 होटलों में 2,500 पर्यटकों के ठहरने की क्षमता है। इसमें होटल, होम स्टे सभी शामिल हैं। पार्किंग की व्यवस्था यहां अधिकांश होटलों में नहीं है। यहां सिर्फ 300 वाहनों को यहां पार्किंग की जगह मिल सकती है।

टिहरी में भी नए साल पर लगेगा जमावड़ा
यहां पर 180 होटलों में 2,500 पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था है। नए साल पर 85 प्रतिशत होटल एडवांस में बुक हो गए हैं। यहां पर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र टिहरी झील है। जहां पर्यटक साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में जलीय खेलों का आनंद लेने आते हैं। यहां पार्किंग क्षमता लगभग 400 वाहनों की है।

चकराता में ठहरने के लिए कम होटल
चकराता घूमने के लिए पर्यटकों में एक अलग सा उत्साह रहता है। यहां पर 30 होटलों में एक हजार पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था है, जो कि नए साल के अवसर पर अब 80 प्रतिशत तक बुक हो गए हैं। यहां पर 200 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था है।

नैनीताल में बनी हुई है आमद
नैनीताल में पर्यटकों की आमद बनी हुई है। हालांकि, पुलिस ने भी पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर नहीं रोका। पर्यटन स्थल गुलजार नजर आए तो झील में पर्यटकों ने नौकायन का लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि अब थर्टी फर्स्ट पर पर्यटकों की बंपर आमद होने की उम्मीद है। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि शहर के भीतर पार्किंग खाली होने के कारण शटल सेवा शुरू करने की नौबत नहीं आई है।

कौसानी में गुनगुनी धूप का उठाया आनंद
बागेश्वर के कौसानी में थर्टी फर्स्ट और नव वर्ष तक पर्यटकों का जमावड़ा रहेगा। हालांकि, अभी 60 प्रतिशत ही होटल बुक हैं। सुबह गुनगुनी धूप का पर्यटक आनंद उठा रहे हैं। मौसम साफ रहने से हिमालय का विहंगम नजारा भी साफ दिख रहा है। होटल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष बबूल नेगी ने कहा कि थर्टी फर्स्ट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

पूर्णागिरि आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान
टनकपुर में साल के आखिरी दिन व नए साल के पहले दिन मां पूर्णागिरि धाम में लगने वाले मेले को लेकर टैक्सी यूनियन और पुलिस की बैठक का आयोजन किया गया। यहां श्रद्धालु अलग-अलग राज्यों और नेपाल से दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान वाहनों का संचालन उचित ढंग से करने, यातायात नियमों का पालन करने का निर्णय लिया।

 

 

 

 

 

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ कोहरे का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; पढ़ें मौसम का हाल
Next: उत्तराखंड बना रिजेक्ट वाहनों का प्रदेश, दिल्ली NCR की अनफिट गाड़ियां पहाड़ों पर फिट

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.