Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अगर देहरादून से हल्द्वानी जाना है तो जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, दस अक्टूबर से रहेगा चक्काजाम

Uk Fast Khabar September 27, 2023

नई बसों की खरीद, अवैध बस संचालन पर लगाम लगाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 10 अक्टूबर की मध्य रात्रि 12 बजे से प्रदेशव्यापी बेमियादी हड़ताल पर जाने का एलान किया है। मोर्चा की ओर से आज (बुधवार) मध्य रात्रि से होने वाली हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई है, जिसके अंतर्गत 3 अक्टूबर को देहरादून आईएसबीटी, पांच अक्टूबर को हल्द्वानी बस स्टेशन और छह अक्टूबर को टनकपुर कार्यशाला में एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद 10 अक्टूबर की सुबह देहरादून में सचिवालय कूच किया जाएगा और रात्रि 12 बजे से कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।

31 जनवरी को हड़ताल का किया था एलान
परिवहन निगम कर्मचारियों की समस्या और मांगों को लेकर जनवरी में निगम के चार प्रमुख संगठनों रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन, उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन व परिवहन निगम कर्मचारी श्रमिक संघ ने संयुक्त मोर्चा का गठन किया था। इसके साथ ही 31 जनवरी से बेमियादी हड़ताल का एलान किया गया था। उस दौरान तत्कालीन परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने मध्यस्थता कर कर्मचारियों को मना लिया था, लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी मांगें अब तक नहीं मानी गई हैं। इसके बाद मोर्चा की ओर से अप्रैल और जुलाई में भी हड़ताल की चेतावनी दी गई। हालांकि, सरकार ने चारधाम यात्रा का हवाला देकर उन्हें फिर मना लिया। अब संयुक्त मोर्चा की ओर से 27 सितंबर की मध्य रात्रि से हड़ताल की चेतावनी दी गई थी, मगर निगम प्रबंधन ने 23 सितंबर को कर्मचारियों से वार्ता कर 15 दिन का समय मांगा।

आज की हड़ताल स्थगित
इसके साथ ही मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, जिस पर संयुक्त मोर्चा की बैठक मंगलवार को आईएसबीटी पर हुई व इसमें 27 सितंबर से होने वाली हड़ताल मंगलवार को स्थगित कर चरणबद्ध आंदोलन का नोटिस प्रबंध निदेशक को थमा दिया। बैठक में संयुक्त मोर्चा के संयोजक दिनेश पंत, अशोक चौधरी, रविनंदन कुमार व रामकिशुन राम उपस्थित रहे।

संयुक्त मोर्चा की प्रमुख मांग
100 नई बसों की खरीद तत्काल की जाए। योजना के तहत हर माह 20 नई बसें ली जाएं और कुल 500 नई बसों की खरीद की जाए।
परिवहन निगम के अस्तित्व को खत्म करने के लिए सभी शहरों में अवैध रूप से चलाई जा रही निजी बसों का संचालन बंद किया जाए।
संविदा व विशेष श्रेणी चालक-परिचालक व तकनीकी कर्मियों के लिए सेवा नियमावली बनाई जाए।
निगम में कलपुर्जों की खरीद में प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए और खरीद के लिए नियामवली बनाई जाए।
परिवहन निगम में मृतक आश्रितों को तत्काल नियुक्ति दी जाए।
सातवें वेतनमान व बढ़े महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान समस्त कार्मिकों को एक जनवरी-2023 से दिया जाए और मकान किराये भत्ते का लाभ शुरू किया जाए।
निगम कर्मियों को गर्मी व सर्दी का वर्दी व प्रदूषण भत्ता दिया जाए।
निगम में एजेंसी प्रथा बंद कर संविदा व विशेष श्रेणी चालक-परिचालकों को नियमित किया जाए और रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से नियुक्ति दी जाए।

Continue Reading

Previous: भगवानपुर का शख्‍स Night Shift करने गया था, सुबह पहुंचा तो कमरे में पत्नी को देख उड़ गए होश
Next: CM धामी का लन्दन दौरा रहा सफल, हजारों करोड़ों का बिजनेस ले आए, अब चमकेगी उत्तराखंड की तकदीर; मिलेगा बंपर रोजगार

Related Stories

Uttarakhand Census 2027: जनगणना के लिए 30 हजार हिस्सों में बांटा जाएगा उत्तराखंड, बनाया गया मास्टरप्लान

Uttarakhand Census 2027: जनगणना के लिए 30 हजार हिस्सों में बांटा जाएगा उत्तराखंड, बनाया गया मास्टरप्लान

February 17, 2026
देहरादून में कांग्रेस का लोकभवन कूच, पुलिस से तीखी झड़प; 300 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

देहरादून में कांग्रेस का लोकभवन कूच, पुलिस से तीखी झड़प; 300 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

February 17, 2026
TET के विरोध में देश के पच्चीस लाख शिक्षक भरेंगे दिल्ली में हुंकार,

TET के विरोध में देश के पच्चीस लाख शिक्षक भरेंगे दिल्ली में हुंकार,

February 17, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Uttarakhand Census 2027: जनगणना के लिए 30 हजार हिस्सों में बांटा जाएगा उत्तराखंड, बनाया गया मास्टरप्लान

Uttarakhand Census 2027: जनगणना के लिए 30 हजार हिस्सों में बांटा जाएगा उत्तराखंड, बनाया गया मास्टरप्लान

February 17, 2026
देहरादून में कांग्रेस का लोकभवन कूच, पुलिस से तीखी झड़प; 300 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

देहरादून में कांग्रेस का लोकभवन कूच, पुलिस से तीखी झड़प; 300 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

February 17, 2026
TET के विरोध में देश के पच्चीस लाख शिक्षक भरेंगे दिल्ली में हुंकार,

TET के विरोध में देश के पच्चीस लाख शिक्षक भरेंगे दिल्ली में हुंकार,

February 17, 2026
बदलेगी शिक्षा की तस्वीर: उत्तराखंड के 54 हजार शिक्षकों को उन्नत डिजिटल सिस्टम की ट्रेनिंग देगी धामी सरकार

बदलेगी शिक्षा की तस्वीर: उत्तराखंड के 54 हजार शिक्षकों को उन्नत डिजिटल सिस्टम की ट्रेनिंग देगी धामी सरकार

February 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Uttarakhand Census 2027: जनगणना के लिए 30 हजार हिस्सों में बांटा जाएगा उत्तराखंड, बनाया गया मास्टरप्लान
  • देहरादून में कांग्रेस का लोकभवन कूच, पुलिस से तीखी झड़प; 300 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
  • TET के विरोध में देश के पच्चीस लाख शिक्षक भरेंगे दिल्ली में हुंकार,
  • बदलेगी शिक्षा की तस्वीर: उत्तराखंड के 54 हजार शिक्षकों को उन्नत डिजिटल सिस्टम की ट्रेनिंग देगी धामी सरकार
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.