Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड छह जिलों में IMD का भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा बाधित; चमोली में मलबे में दबे वाहन

Uk Fast Khabar July 24, 2023

दून समेत आसपास के क्षेत्रों में आजकल धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चल रही है। रविवार के बाद सोमवार को भी सुबह से धूप और बादलों के बीच उमस ने बेहाल किया।
मौसम विभाग ने आज भी दून में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की आशंका जताई है। तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है।

बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे कई जगह बंद:
रुद्रप्रयाग जनपद में सोमवार सुबह तेज बारिश हुई। जिस कारण बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ एवं जवाल्पा पैलेस के समीप अवरूद्ध हो गया है।
केदारनाथ हाईवे भटवाड़ी सैण, चंद्रापुरी के समीप, बांसवाड़ा के पास यातायात हेतु अवरुद्ध चल रहा है। मार्ग खुलवाने की कार्यवाही गतिमान है। लगातार हो रही बारिश के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है।
गौचर में मलबे में दबे पार्किंग में खड़े वाहन:
चमोली में रुद्रप्रयाग-कर्णप्रयाग के मध्य राजमार्ग पर कमेडा में मलबा आने से भारी नुकसान हुआ है। कमेडा में 50 मीटर हाईवे भूस्खलन ने साफ हो गया है। गौचर भट्टनगर में भी रेलवे की पार्किंग का पुस्ता टूटने से साकेतनगर में पार्किंग में खड़े पांच वाहन मलबे में दब गए हैं। बदरीनाथ हाईवे छिनका में बंद पड़ा हुआ है।

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे भी बंद:
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है। वर्षा के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार की रात से नहीं खुला है।
राजमार्ग डाबरकोट और अन्य स्थानों पर अवरुद्ध है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कई स्थानों पर पत्थर और मलबा आया है। वाहनों की आवाजाही जोखिम में हो रही है। जिले के 50 से अधिक संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं।

गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा होने को लेकर यलो अलर्ट:
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।
देहरादून, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बौछारों के एक से दो दौर हो सकते हैं।

पहाड़ों में भारी बारिश से उफान पर आए रपटे में बही सड़क:
देहरादून जिले के सरखेत-तिमली मानसिंह क्षेत्रवासियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। उपेक्षा का शिकार क्षेत्रवासियों को बीते वर्ष आई आपदा के बाद से ही परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। करीब एक वर्ष से पक्की सड़क का इंतजार कर रहे क्षेत्रवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
रविवार को पहाड़ों में हुई भारी वर्षा के कारण उफान पर आए रपटे में कच्ची सड़क भी बह गए। इससे ग्रामीणों का संपर्क कट गया है और कई लोग घरों में कैद हो गए। क्षेत्रवासी सहमे हुए हैं और बारिश होने पर रातभर जागने को मजबूर हैं। सरखेत-तिमली मानसिंह ग्राम सभा की प्रधान नीलम देवी ने बताया कि बीते वर्ष अगस्त में क्षेत्र आपदा का शिकार हुआ था। जिसमें जन हानि के साथ ही संपदा का भारी नुकसान हुआ था।
क्षेत्र की सड़कें और खेत पानी में बह गए थे। कई माह बाद यहां बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू हुए और कच्ची सड़कें तैयार की गईं। हालांकि, कार्य बेहद सुस्त गति से चला और अभी तक क्षेत्र की स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में रविवार को मालदेवता नदी के आसपास के रपटे और गदेरे उफान पर आ गए। जिससे लाखों की लागत से तैयार की गई कच्ची सड़क और बाढ़ सुरक्षा के इंतजाम बह गए।
इसके साथ ही खेतों और घरों को भी नुकसान पहुंचा। ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को भी नुकसान की सूचना दी है। हालांकि, बीते वर्ष की आपदा के जख्म भी नहीं भरे कि इस वर्ष भी मानसून क्षेत्रवासियों की आफत बढ़ा रहा है।

Continue Reading

Previous: सरकार का केंद्र को पत्र; इनर लाइन से अलग करें प्रदेश के ये गांव, बिना परमिट नहीं होती एंट्री
Next: अगले महीने 15 दिन रहेंगे बैंक बंद, फटाफट निपटा लें सभी जरूरी काम

Related Stories

लोकगीतों से जागरूकता का संदेश दे रहे सब इंस्पेक्टर अनूप नयाल,

लोकगीतों से जागरूकता का संदेश दे रहे सब इंस्पेक्टर अनूप नयाल,

March 21, 2026 2
लोकगीतों से जागरूकता का संदेश दे रहे सब इंस्पेक्टर अनूप नयाल,

लोकगीतों से जागरूकता का संदेश दे रहे सब इंस्पेक्टर अनूप नयाल,

March 21, 2026 3
देहरादून, मसूरी क्षेत्रान्तर्गत हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ, उत्तराखंड ने किया 02 का रेस्क्यू

देहरादून, मसूरी क्षेत्रान्तर्गत हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ, उत्तराखंड ने किया 02 का रेस्क्यू

March 21, 2026 4
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

लोकगीतों से जागरूकता का संदेश दे रहे सब इंस्पेक्टर अनूप नयाल,

लोकगीतों से जागरूकता का संदेश दे रहे सब इंस्पेक्टर अनूप नयाल,

March 21, 2026 3
लोकगीतों से जागरूकता का संदेश दे रहे सब इंस्पेक्टर अनूप नयाल,

लोकगीतों से जागरूकता का संदेश दे रहे सब इंस्पेक्टर अनूप नयाल,

March 21, 2026 2
देहरादून, मसूरी क्षेत्रान्तर्गत हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ, उत्तराखंड ने किया 02 का रेस्क्यू

देहरादून, मसूरी क्षेत्रान्तर्गत हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ, उत्तराखंड ने किया 02 का रेस्क्यू

March 21, 2026 4
चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था

चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था

March 21, 2026 4

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • लोकगीतों से जागरूकता का संदेश दे रहे सब इंस्पेक्टर अनूप नयाल,
  • लोकगीतों से जागरूकता का संदेश दे रहे सब इंस्पेक्टर अनूप नयाल,
  • देहरादून, मसूरी क्षेत्रान्तर्गत हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ, उत्तराखंड ने किया 02 का रेस्क्यू
  • चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.