Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में भाजपा संगठन की कमान मदन कौशिक से लेकर महेंद्र भट्ट को सौंपने के निहितार्थ

Uk Fast Khabar August 18, 2022

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश में पार्टी संगठन की कमान मदन कौशिक से लेकर महेंद्र भट्ट को सौंप दी है। भट्ट दो बार विधायक रहे हैं। पार्टी में इनकी पहचान जमीनी कार्यकर्ता के रूप में है। अब उनके सामने हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, अगले वर्ष प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव एवं 2024 में लोकसभा के चुनाव में भाजपा के सवरेत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत के काल में सरकार के प्रवक्ता एवं प्रभावशाली मंत्री के रूप में उभरे कौशिक हरिद्वार शहर विधानसभा सीट से अपराजेय विधायक रहे हैं। उस समय इनके माध्यम से जातीय संतुलन साधने की बात की गई। बाद में जब पुष्कर सिंह धामी को लाया गया तब इस संतुलन को जातीय के साथ-साथ क्षेत्रीय आधार पर भी परिभाषित किया जाने लगा। धामी कुमाऊं मंडल के ठाकुर तो कौशिक गढ़वाल मंडल के हैं। उत्तराखंड में राजनीतिक दल जाति एवं क्षेत्र के खांचों से बाहर नहीं आ पा रहे हैं, जबकि आम मतदाता के पैमाने ज्यादा तर्कसंगत होते हैं।
धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा गया तो भाजपा को 47 सीटों के साथ सुविधाजनक बहुमत मिल गया। हालांकि पिछली विधानसभा की तुलना में 10 विधायक कम आए। जब संगठन में उनके समर्थक कौशिक के सिर जीत का सेहरा सजा रहे थे तो उनके विरोधियों ने पार्टी नेतृत्व का ध्यान उनके गृह जनपद की ओर खींचा। हरिद्वार जिले की 11 विधानसभा सीटों में से भाजपा केवल तीन पर ही जीत हासिल कर सकी। पिछली विधानसभा में हरिद्वार से भाजपा के आठ विधायक बैठते थे। प्रदेश अध्यक्ष के गृह जनपद में पांच सिटिंग विधायकों का हार जाना भाजपा नेताओं के लिए चिंता का विषय बना, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने त्वरित कार्रवाई से परहेज किया।
गौरतलब है कि हारने वाले दो विधायकों ने मीडिया के सामने अपनी हार के लिए कौशिक को जिम्मेदार ठहराया था और इसकी विधिवत शिकायत पार्टी नेतृत्व से की थी। इनमें से एक मुख्यमंत्री धामी के काफी करीबी हैं। इन शिकयतों पर जांच हुई या नहीं, हुई तो परिणाम क्या निकले? किसी को नहीं मालूम। इधर राज्य में बेहतर राजनीतिक संतुलन कायम करने के लिए गढ़वाली को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग पार्टी के अंदर उठने लगी। उनके विरोधियों ने कौशिक की गढ़वाल विरोधी छवि का मसला भी उठाया। दरअसल कौशिक हरिद्वार जिले से होने के कारण गढ़वाल मंडल से तो आते हैं, लेकिन गढ़वाली ब्राrाण नहीं हैं। चुनाव परिणामों का संदर्भ देते हुए यह भी साबित किया गया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कौशिक हरिद्वार में केवल अपनी ही सीट बचा पाए, अगल-बगल की सीटों पर भी कांग्रेस काबिज हो गई।
भाजपा के भीतर लंबे समय तक चले इसी चुनावी विमर्श के बाद पार्टी हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मदन कौशिक को बनाए रखने के बजाय महेंद्र भट्ट को यह दायित्व सौंपने का निर्णय लिया। भाजपा में प्रदेश संगठन का नेतृत्व परिवर्तन स्वाभाविक, शांतिपूर्ण एवं सहज ढंग से हुआ। इस परिवर्तन से कोई असहज हुआ तो वह थे कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर हरिद्वार में कुछ भाजपाइयों ने लड्डू क्या बांटे, हरदा नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि कौशिक भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं एवं उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ कर ही भाजपा सत्ता में आई है। उन्हें हटाए जाने पर भाजपाइयों द्वारा लड्डू बांटा जाना गलत है। इतना ही नहीं, उन्होंने कौशिक को संघर्षशील नेता होने का प्रमाणपत्र भी दिया। साथ ही याद दिलाया कि जब वह मुख्यमंत्री थे और कौशिक नेता प्रतिपक्ष तो उन्होंने सदन के भीतर एवं बाहर उनकी सरकार को तर्को एवं तथ्यों के आधार पर काफी परेशान किया।
हरदा की राजनीति को समझने वालों को छोड़ दें तो बाकी आम लोगों का उनकी स्पष्टवादिता एवं राजनीतिक तटस्थता पर बागबाग हो जाना स्वाभाविक ही है। कांग्रेस के ही कई समझदार नेताओं का कहना है कि हरदा 2024 में लोकसभा चुनाव में फिर दांव खेलने के मूड में हैं। ऐसे में अगर कौशिक और उनके चाहने वालों की कुछ सहानुभूति मिल जाए तो क्या बुरा है। लालकुआं सीट से खुद हार चुके हरदा हरिद्वार ग्रामीण से भाजपा के सिटिंग विधायक को हरा कर अपनी पुत्री अनुपमा रावत को जिताने में सफल रहे।
जब त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री थे तब भी हरीश रावत कभी-कभार उनकी तारीफ में ट्वीट कर दिया करते थे। हरदा की यह दिलफेंक अदा पुरानी है। उन्हें अच्छी तरह जानने वाले ही बताते हैं कि करीबी भी उन्हें अगर खतरा लगे तो वह कब उसके पर काट देते हैं, पता हीं नहीं चलता। विरोधी भी सुविधाजनक हो तो तारीफ करने से नहीं चूकते।

Continue Reading

Previous: नमामि गंगे परियोजना में उत्तराखंड को 118 करोड़ रुपये की सौगात, छह योजनाओं को दी सैद्धांतिक स्वीकृति
Next: खिलाड़ियों की सुविधा अनुसार एवं उनके हितों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर खेल नीति में और सुधार किये जायेंगे – मुख्यमंत्री धामी।

Related Stories

हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

July 29, 2026
International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

July 29, 2026
रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर

रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर

July 29, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Tesla ने पुणे में खोला पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप, अब मिलेगी टेस्ट ड्राइव सर्विस

Tesla ने पुणे में खोला पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप, अब मिलेगी टेस्ट ड्राइव सर्विस

July 29, 2026
हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

July 29, 2026
International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

July 29, 2026
रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर

रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर

July 29, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Tesla ने पुणे में खोला पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप, अब मिलेगी टेस्ट ड्राइव सर्विस
  • हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील
  • International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार
  • रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.