Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Lok Sabha Election 2024 में भाजपा ने अपने पाले में खींचे थे एक MLA समेत नौ पूर्व विधायक, नहीं चला यह दांव

Uk Fast Khabar June 8, 2024

चुनाव कोई भी हो, उसमें हर दल व संगठन यही चाहता है कि जीत उसकी झोली में आए। इसके लिए तरह-तरह के दांव चुनाव से पहले चले जाते हैं। इस बार लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस समेत अन्य दलों व संगठनों के लिए अपने दरवाजे खोले। इस दौरान कांग्रेस के एक विधायक समेत नौ पूर्व विधायकों को भाजपा ने पाले में खींचा, लेकिन अब लोकसभा चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि उसका यह दांव खास असर नहीं दिखा पाया। इस सबको देखते हुए भाजपा नेतृत्व अब पार्टी विधायकों के साथ ही पूर्व विधायकों के प्रदर्शन की समीक्षा करने जा रहा है।

कुल मतदान का 75 प्रतिशत हासिल करने का था लक्ष्य
भाजपा ने लोकसभा चुनाव में इस बार कुल मतदान का 75 प्रतिशत हासिल करने का लक्ष्य रखा था। इसी क्रम में पार्टी ने अन्य दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं की आमद के लिए अभियान चलाया। लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा, उक्रांद समेत अन्य दलों व संगठनों के नेताओं और निकाय एवं पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थामा। पार्टी का दावा है कि इस अभियान में 15 हजार से अधिक लोग भाजपा में शामिल हुए। इसके पीछे पार्टी की मंशा यही थी कि चुनाव में जीत का जो लक्ष्य रखा गया है, उसकी प्राप्ति में कहीं कोई कमी न रहने पाए।
भाजपा ने अभियान के दौरान कांग्रेस में सेंध लगाते हुए बदरीनाथ सीट से विधायक राजेंद्र भंडारी को अपने पाले में खींचा। इसके अलावा पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण (गंगोत्री), माल चंद (पुरोला), महावीर सिंह रांगड़ (धनोल्टी), शैलेंद्र सिंह रावत (कोटद्वार), दान सिंह (कुमाऊं), हरिदास (हरिद्वार), पूर्व मंत्री दिनेश धनै (टिहरी) व दिनेश अग्रवाल (धर्मपुर-देहरादून) भी भाजपा में आए। पार्टी को उम्मीद थी कि इन पूर्व विधायकों का साथ लेकर इनके विधानसभा क्षेत्रों में बड़ा जनसमर्थन हासिल कर वह अपनी विजय यात्रा में नए प्रतिमान गढ़ेगी। यद्यपि, लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे और उसने लगातार तीसरी बार राज्य में पांचों सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा है, लेकिन जिन विधानसभा क्षेत्रों के पूर्व विधायक पार्टी में शामिल हुए, वहां प्रदर्शन बहुत बेहतर नहीं रहा। विशेषकर पहाड़ के विधानसभा क्षेत्रों में।

कांग्रेस को लगभग नौ हजार मतों का नुकसान
मतगणना के आंकड़े तो इसी तरह इशारा कर रहे हैं। गढ़वाल संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र को ही लें तो वहां भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में प्राप्त मतों से मात्र 1259 मत ही अधिक मिले। यह बात अलग है कि वहां कांग्रेस को लगभग नौ हजार मतों का नुकसान हुआ। इसी प्रकार टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले पुरोला विधानसभा क्षेत्र को देखें तो भाजपा वहां विधानसभा के प्रदर्शन तक भी नहीं पहुंच पाई। ऐसी ही स्थिति गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में रही। वह भी तब, जबकि पुरोला में पूर्व विधायक मालचंद और गंगोत्री में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण भाजपा के साथ आए थे। इन विस क्षेत्रों में निर्दलीय बाबी पंवार ने पुरोला में 25 हजार से ज्यादा और गंगोत्री में 19 हजार से अधिक मत हासिल कर दोनों दलों भाजपा व कांग्रेस के वोट बैंक में जबर्दस्त सेंधमारी की।

बात टिहरी विस क्षेत्र की करें तो पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय मैदान में उतरे पूर्व मंत्री दिनेश धनै 18 हजार से ज्यादा मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा के साथ थे। लोकसभा चुनाव में इस विस क्षेत्र में 18 हजार मत हासिल हुए, जो उसे विधानसभा क्षेत्र में प्राप्त मतों से एक हजार कम हैं। कुछ ऐसा ही परिदृश्य धनोल्टी विस क्षेत्र में देखने को मिला। लोकसभा चुनाव में भाजपा यहां विस चुनाव के प्रदर्शन से चार हजार से ज्यादा मतों से पीछे रही। इन दोनों विस क्षेत्रों में भी निर्दलीय बाबी पंवार ने भाजपा के साथ ही कांग्रेस को भी नुकसान पहुंचाया। बता दें कि विधानसभा की पुरोला, गंगोत्री, टिहरी व धनोल्टी सीटें भाजपा के पास हैं। मैदानी भूगोल वाली धर्मपुर, कोटद्वार व हरिद्वार क्षेत्रों में भाजपा का प्रदर्शन विस चुनाव से बेहतर रहा। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए भाजपा मंथन में जुट गई है।

 

 

Continue Reading

Previous: भारतीय सेना को मिले 355 युवा अफसर, मित्र देशों के 39 कैडेट भी हुए पास आउट
Next: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले Uttarakhand के युवा ध्‍यान दें! प्राथमिक शिक्षकों के 3368 पदों की भर्ती पर आया नया अपडेट

Related Stories

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

August 13, 2026
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत
  • एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
  • देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
  • उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.