Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

रामनगर में 300 ई-रिक्शा चालक सड़कों पर उतरे, एप से वाहनों को रोककर अवैध वसूली का लगाया आरोप

Uk Fast Khabar July 3, 2026

ई-रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. साथ ही समस्या के जल्द निस्तारण की मांग की.

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में ई-रिक्शा चालकों का गुस्सा बीते दिन सड़कों पर दिखाई दिया. कथित तौर पर एक मोबाइल एप के जरिए ई-रिक्शा को बीच रास्ते में कही भी हैक-बंद किए जाने और इसके बाद उसको खोलने के एवज में अवैध वसूली किए जाने के विरोध में करीब 300 ईरिक्शा चालकों ने अपने वाहनों को नार्मल स्कूल जीआईसी ग्राउंड में खड़ा कर विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद सभी चालक एकजुट होकर उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.

ई-रिक्शा चालकों ने उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि एक विशेष ‘बैट’ (BAT) एप के माध्यम से उनके ई-रिक्शा को कहीं भी अचानक रोक दिया जाता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चालकों का कहना है कि कई बार वाहन में मरीज, बुजुर्ग और बच्चे भी सवार होते हैं, ऐसे में बीच रास्ते में ई रिक्शा हैक कर बंद हो जाने से उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है. ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि कई बार वाहन सुनसान या जंगल से गुजरने वाले मार्गों पर बंद हो जाते हैं, जिससे चालक और सवारियों की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगता है.

चालकों ने आरोप लगाया कि वाहन बंद होने के बाद कुछ लोग उनसे संपर्क कर पैसे देने के बदले ई-रिक्शा दोबारा चालू करने की बात करते हैं, उनका दावा है कि यह एक संगठित तरीके से की जा रही अवैध वसूली का मामला है. ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि इस पूरे मामले की शिकायत पहले भी पुलिस से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसी कारण सभी चालक एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हुए. प्रदर्शन के दौरान लगभग 300 ईरिक्शा वाहनों को नार्मल स्कूल जीआईसी ग्राउंड में खड़ा कर चालकों ने अपना विरोध दर्ज कराया.

इसके बाद सभी चालक उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी ई-रिक्शा चालक को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. चालकों ने प्रशासन से मांग की कि ई-रिक्शा को एप के माध्यम से अनधिकृत रूप से नियंत्रित करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. साथ ही ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे किसी भी चालक का वाहन बिना वैधानिक प्रक्रिया के बीच रास्ते में बंद न किया जा सके. चालकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे. वहीं मामले में उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि जांच कर नियम अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Continue Reading

Previous: बीजेपी MLA दिलीप रावत के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर दिए विवादित बयान पर सियासत तेज, कांग्रेस हुई हमलावर
Next: युवाओं के विदेश में रोजगार का सपना साकार कर रही सरकार की ये योजना, 123 युवाओं को मिली नौकरी

Related Stories

Google Gemini ऐप ने पार किए 950 मिलियन मंथली यूजर्स, डेली यूजर्स भी हुए तीन गुना

Google Gemini ऐप ने पार किए 950 मिलियन मंथली यूजर्स, डेली यूजर्स भी हुए तीन गुना

July 24, 2026
भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस

भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस

July 24, 2026
बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा

July 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Google Gemini ऐप ने पार किए 950 मिलियन मंथली यूजर्स, डेली यूजर्स भी हुए तीन गुना
  • भगवानपुर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 मजदूर गंभीर घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा
  • बजरंग सेतु पर चलना है तो देना होगा किराया, कांवड़ियों के लिए बैन होगा पुल का ये हिस्सा
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.