Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में पारे के साथ बिजली की मांग में भी तेजी से इजाफा, अप्रैल में पहली बार खपत में इतना उछाल

Uk Fast Khabar April 25, 2025

उत्तराखंड में पारे के साथ बिजली की मांग में भी तेजी से इजाफा, अप्रैल में पहली बार खपत में इतना उछालत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक चटख धूप के बीच पारा तेजी से चढ़ रहा है। जिससे भीषण गर्मी महसूस की जा रही है और बिजली की खपत भी खासी बढ़ गई है। अप्रैल में पहली बार प्रदेश में दैनिक विद्युत मांग 49 मिलियन यूनिट के पार पहुंच गई है। वहीं, उपलब्धता कम होने से ग्रामीण क्षेत्रों और स्टील फर्नेस में कटौती की जा रही है। पिछले वर्ष अप्रैल की तुलना में इस बिजली खपत दो से तीन मिलियन यूनिट अधिक है। आने वाले दिनों में बिजली खपत में और इजाफा हो सकता है, जिससे ऊर्जा निगम की चुनौती बढ़ सकती है।

50 एमयू को छूने की कगार पर दैनिक मांग
उत्तराखंड में उमस बढ़ने से एक सप्ताह के अंतराल में प्रदेश में विद्युत मांग में करीब पांच से छह मिलियन यूनिट (एमयू) की बढ़ोतरी हुई है। इससे दैनिक मांग 50 एमयू के आंकड़े को छूने की कगार पर है। हालांकि, अभी विद्युत उपलब्धता और मांग में बेहद मामूली अंतर है, लेकिन फिर भी स्टील फर्नेस व कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती की जा रही है। हालांकि, राज्य की जलविद्युत परियोजनाओं के उत्पादन में वृद्धि होने और केंद्र से भी निर्धारित कोटे के साथ अतिरिक्त बिजली मिलने से फिलहाल राहत है। एनर्जी एक्सचेंज में संकट नहीं होने के कारण बिजली खरीद भी आसानी से हो पा रही है। इससे विद्युत उपलब्धता मांग के करीब बनी हुई है और मामूली कटौती ही की जा रही है। लेकिन, ऐसा कब तक रहेगा यह कह पाना मुश्किल है। अगर अगले कुछ दिन तक मांग में वृद्धि इसी तरह जारी रही तो शहरों में बिजली कटौती से इनकार नहीं किया जा सकता।

अप्रैल में ही चरम पर पहुंच रही बिजली की खपत
पिछले वर्षों में अप्रैल में अधिकतम बिजली मांग 47 एमयू के आसपास पहुंचती रही है। लेकिन, इस बार यह 49 एमयू से अधिक पहुंच गई है। जबकि, अभी अप्रैल समाप्त होने में एक सप्ताह शेष है। ऐसे में मई की शुरुआत में ही बिजली की खपत 50 एमयू के पार पहुंच सकती है। पिछले कुछ वर्षों से गर्मियों में विद्युत मांग रिकार्ड स्तर पर पहुंच रही है। बीते वर्ष मई अंत में और जून में विद्युत मांग 62 एमयू पहुंच गई थी, जो कि आल टाइम रिकार्ड है। दून में लगातार बढ़ रही आवासीय कालोनी, उद्याेग और अन्य निर्माण के कारण बिजली की मांग बढ़ रही है। साथ ही ई-वाहनों का प्रचालन बढ़ने से भी मांग में वृद्धि हुई है।

 

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड में हिंदी नहीं ये होगी आम बोलचाल की भाषा, एक लाख लोगों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
Next: मैदानी क्षेत्रों में तपिश बढ़ी, पहाड़ों में आंशिक बादल; आज हल्की वर्षा के आसार

Related Stories

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब

March 14, 2026
CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम

CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम

March 14, 2026
भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर

भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर

March 14, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब

March 14, 2026
CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम

CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम

March 14, 2026
भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर

भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर

March 14, 2026
CM धामी ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात: ₹44.64 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों को दी मंजूरी

CM धामी ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात: ₹44.64 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों को दी मंजूरी

March 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब
  • CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम
  • भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर
  • CM धामी ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात: ₹44.64 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों को दी मंजूरी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.