Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में 2025 तक सवा लाख दीदी बनेंगी लखपति, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लांच करेंगे योजना

Uk Fast Khabar October 31, 2022

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सरकार सौगात देने जा रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार नवंबर को इगास पर्व पर ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी’ योजना लांच करेंगे।

1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य:
योजना के तहत वर्ष 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए उन्हें ऋण, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। जोशी ने ग्राम्य विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। इनसे जुड़ी महिलाओं की संख्या 3.67 लाख है। ये समूह स्थानीय संसाधनों पर आधारित कई तरह के उत्पाद तैयार कर रहे हैं। उत्पादों की बिक्री से महिलाओं की आर्थिकी संवरी है।

महिलाओं की आर्थिक स्थिति को लेकर कराया जा रहा सर्वे:
इस बीच महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति को लेकर सर्वे भी कराया जा रहा है। अभी तक ये जानकारी सामने आई है कि समूहों से जुड़ी 23 हजार महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक है। सर्वे पूरा होने पर यह आंकड़ा 35 हजार तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इस सबको देखते हुए सरकार ने मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना शुरू करने का निश्चय किया है।
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ बैठक में इस योजना समेत अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री जोशी ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2025 में उत्तराखंड जब अपनी स्थापना के 25 साल पूरे करे, तब तक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सवा लाख महिलाएं भी लखपति बन जाएं। इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

ऐसे बनेंगी महिलाएं लखपति:
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के अंतर्गत उन महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को चयनित किया जाएगा, जिनकी वार्षिक आय बेहद कम है। ऐसे समूहों को अगले माह ब्लाक स्तर पर लगने वाले शिविरों में ऋण वितरण किया जाएगा।
साथ ही समूहों के उत्पादों को बाजार की मांग के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से उन्हें तकनीकी ज्ञान और प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्पादों के विपणन पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इन समूहों के उत्पादों की बिक्री विभागीय आउटलेट के अलावा विभिन्न स्थानों पर लगने वाले मेलों में प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी।

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को देंगे आवास:
कैबिनेट मंत्री जोशी ने बताया कि चार नवंबर को लखपति दीदी योजना की लांचिंग के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को आवास भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही कौशल विकास योजना के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। बैठक में सचिव ग्राम्य विकास डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव आनंद स्वरूप, नितिका खंडेलवाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Continue Reading

Previous: CM धामी का एलान- यूपी की तरह हटाये जाएंगे गुलामी के प्रतीक, बदले जाएंगे ब्रिटिशकालीन नाम
Next: स्‍पीकर ऋतु खंडूड़ी ने कहा- विधानसभा सत्र देहरादून में हो या गैरसैण में, इसके लिए हैं तैयार

Related Stories

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

November 6, 2026
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

November 6, 2026
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

November 6, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली

November 6, 2026
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

November 6, 2026
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर

November 6, 2026
उत्तराखंड में भीषण हादसा, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की भिड़ंत, 8 गंभीर घायल

उत्तराखंड में भीषण हादसा, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की भिड़ंत, 8 गंभीर घायल

November 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली
  • अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
  • बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर
  • उत्तराखंड में भीषण हादसा, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की भिड़ंत, 8 गंभीर घायल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.