Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तराखंड में कांग्रेस ने 25 गारंटी से लुभाया, एंटी इनकंबेंसी को दी हवा

Uk Fast Khabar April 18, 2024

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद लगभग एक महीने के चुनावी संग्राम में कांग्रेस ने पांच न्याय और 25 गारंटी मतदाताओं तक पहुंचाने में जोर लगाया। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के विरुद्ध एंटी इनकंबेंसी उछालने वाले राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों पर भी विपक्षी पार्टी ने दांव खेला है। इसे सीमित संसाधन कहें या बदली हुई रणनीति राष्ट्रीय स्तर के स्टार प्रचारकाें का जमावड़ा प्रदेश में नहीं लगा। पार्टी ने क्षेत्रीय प्रचारकों पर खूब भरोसा किया। चुनाव के प्रारंभिक चरण में प्रदेश के बड़े नेताओं में एकदूसरे को लेकर जो दूरियां दिख रही थीं, चुनाव प्रचार का अंतिम चरण आने से पहले उसमें बड़ा बदलाव लाया जा सका है। क्षेत्रीय स्टार प्रचारकों ने दिलों में दूरियां कम कर जिस प्रकार चुनाव प्रचार में मोर्चा संभाला, उसका प्रभाव जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के उत्साह पर दिखाई दिया। सभी पांचों सीटों पर सुस्त पड़े चुनावी तापमान को बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने इंटरनेट मीडिया का बढ़-चढ़कर उपयोग किया। इसके बूते पार्टी को उम्मीद है कि बदलाव लाने के उसके प्रयासों को 19 अप्रैल को मतदान के दिन मतदाताओं का समर्थन मिलेगा।
उत्तराखंड में बुधवार शाम चुनाव प्रचार थम चुका है। मतदान के लिए अब चंद घंटे शेष हैं। गत 16 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद होने के साथ ही यह भी तय हो गया कि इस मध्य हिमालयी प्रदेश में चुनाव पहले चरण में यानी 19 अप्रैल को होना है।
चुनाव के प्रारंभिक चरण में प्रदेश के पांच लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी चुनने की होड़ में कांग्रेस उस समय पिछड़ती दिखी, जब दो संसदीय क्षेत्रों हरिद्वार और नैनीताल-ऊधमसिंहनगर में नामांकन के अंतिम चरण में प्रत्याशी घोषित किए जा सके। यह अलग बात है कि पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन में इस देरी को चुनावी रणनीति का हिस्सा बताया। साथ ही अंतिम समय तक इस मामले में मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा की रणनीतिक तैयारियों पर बारीकी से नजर रखी गई।

बूथ प्रबंधन पर पार्टी का है अधिक जोर
कांग्रेस के लिए यह चुनाव अग्नि परीक्षा है। पार्टी ने पिछले दो लोकसभा चुनाव में मिली हार से सबक लेकर तीसरे चुनाव को ध्यान में रखकर चुनावी दंगल की रूपरेखा तैयार की। भाजपा से मिलने वाली कड़ी टक्कर को ध्यान में रखकर बूथ प्रबंधन इस बार पार्टी की प्राथमिकता बन गई। 11729 बूथों पर बूथ लेवल एजेंट के साथ पार्टी ने भाजपा के पन्ना प्रमुखों के जवाब में ब्लाक और बूथ के बीच मंडल इकाइयां गठित कीं। 600 से अधिक मंडल इकाइयां चुनाव की घोषणा होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय की गईं। मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए इन इकाइयों का उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने भी पार्टी के बीएलए, बूथ इकाइयों और मंडल इकाइयों की चुनाव में भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए निर्देश जारी किए। पार्टी की प्रदेश सहप्रभारी दीपिका पांडेय सिंह पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में डेरा डालकर पार्टी की तैयारियों का जायजा लेती रहीं।

कांग्रेस अपनी 25 गारंटी को मान रही मोदी का जवाब
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए न्यायपत्र के रूप में चुनाव घोषणापत्र जारी किया है। इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों के लिए कई आर्थिक रूप से लाभकारी घोषणाएं की हैं। साथ में हिस्सेदारी न्याय के रूप में समाज के पिछड़े, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक समुदायों को केंद्र में रखकर कई वायदे किए हैं।
पार्टी यह मानकर चल रही है कि सामाजिक समीकरण साधने की दृष्टि से हिस्सेदारी न्याय के दांव से पारंपरिक वोट बैंक में उसकी पैठ बढ़ेगी। साथ ही इस वोट बैंक में भाजपा की मजबूत होती पकड़ को कमजोर किया जा सकेगा। नई दिल्ली में गत पांच अप्रैल को घोषणापत्र जारी करने के बाद इसे सात अप्रैल को उत्तराखंड में भी जारी किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के जवाब में उठाए गए इस कदम का पार्टी को कितना लाभ मिलेगा, यह बाद में पता चलेगा। 10 वर्षों से केंद्र की सत्ता और सात वर्षों से प्रदेश की सत्ता से दूर कांग्रेस के चुनाव प्रचार को इन वायदों से नया हौसला जरूर मिला है।

प्रियंका, सचिन और इमरान आए उत्तराखंड
चुनाव के अवसर पर एक विधायक समेत कई बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थामकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाई हैं। संकट से जूझती पार्टी को उसके दिग्गज नेताओं के चुनाव में एकजुट होने से बड़ी राहत भी मिली है। कई क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की कमान इन्हीं नेताओं ने संभाली। स्टार प्रचारकों के मामले में पार्टी का हाथ तंग रहा है।
स्टार प्रचारकों की सूची में से मात्र पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक दिन में दो चुनावी सभाएं कीं। स्टार प्रचारकों में नाम सम्मिलित नहीं करने के बावजूद चुनाव के अंतिम चरण में पहुंचने पर राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और इमरान प्रतापगढ़ी जैसे नेताओं को उत्तराखंड का रुख करना पड़ा। पार्टी ने राष्ट्रीय स्टार प्रचारकों की कमी से निपटने के लिए प्रदेश के नेताओं को इस मोर्चे पर झोंका।

Continue Reading

Previous: दून में चटख धूप से चढ़ा पारा, इस दिन से करवट बदल सकता है मौसम; पढ़ें लेटेस्‍ट अपडेट
Next: उत्तराखंड में 20 दिन में 14 स्टार प्रचारकों की 97 सभाएं, PM Modi समेत केंद्रीय नेताओं ने भरी हुंकार

Related Stories

रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन

रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन

July 13, 2026
भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

July 13, 2026
उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार

उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार

July 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये

नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये

July 13, 2026
रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन

रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन

July 13, 2026
भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

July 13, 2026
उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार

उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार

July 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये
  • रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन
  • भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल
  • उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.