Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

भूमाफियाओं की बढ़ती मनमानी, जमीनों की खुलेआम हो रही खरीद-फरोख्त; दौड़वाला में नगर निगम पड़ा सुस्त

Uk Fast Khabar August 30, 2023

दून में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर शासन-प्रशासन कड़ी कार्रवाई का दावा कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम सुस्त नजर आ रहा है। बीते दो माह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निगम की भूमि कब्जे की जद में पाई गई और नगर निगम ने कई क्षेत्रों में नोटिस भी दिए, लेकिन कार्रवाई इससे आगे नहीं बढ़ पाई।

नगर निगम रही नाकाम
कुआंवाला क्षेत्र में चिह्नित अतिक्रमणकारी नोटिस मिलने के बाद कोर्ट की शरण में चले गए। इधर, दौड़वाला-मोथरोवाला क्षेत्र में नोटिस मिलने के बाद अतिक्रमणकारियों ने दस्तावेज दिखाने के लिए समय मांग लिया। हालांकि, इस बीच नगर निगम की टीम अवैध निर्माण ध्वस्त करने भी गई, लेकिन खाली हाथ लौट आई।

राजनीतिक दबाव से कार्रवाई न कर पाने का आरोप
राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई न कर पाने के आरोप भी निगम पर लग रहे हैं।नगर निगम की सरकारी जमीन कब्जाने और खरीदने-बेचने का धंधा खूब चल रहा है। कहीं भूमाफिया नगर निगम में शामिल ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जा रहे हैं तो कहीं नदी-नालों के किनारे अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर क्षेत्रों में राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले लोग जमीनें खुर्द-बुर्द करने में जुटे हैं।

निजी जमीन की आड़ में सरकारी भूमि पर प्लाटिंग
दौड़वाला का ही उदाहरण ले लें तो यहां एक नेता ने निजी जमीन की आड़ में सरकारी भूमि पर कब्जाकर प्लाटिंग कर दी। नेता की दबंगई के आगे नगर निगम जानकर भी कार्रवाई से बच रहा है। वहीं, मोथरोवाला और दौड़वाला के बीच एक और नेता ने निगम की जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग की है।

अतिक्रमण चिह्नित होने पर जारी नोटिस
दौड़वाला, नौका, इंद्रपुरी फार्म, डकोटा समेत आसपास के क्षेत्र में सैकड़ों बीघा सरकारी भूमि खुर्द-बुर्द हो रही है।सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण को लेकर लगातार कार्रवाई जारी है। निगम विभिन्न क्षेत्रों अपनी भूमि की पैमाइश कर रहा है। अतिक्रमण चिह्नित होने पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पट्टे की जमीनों पर कई सालों से बसे परिवारों को लेकर अभी विचार किया जा रहा है। हालांकि, बीते कुछ वर्षों में हुए अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाएगा।

नगर निगम से लेकर शासन को पत्र
वर्षाकाल में कार्रवाई नहीं की जा सकी, लेकिन जल्द ही अभियान तेज कर दिया जाएगा। सुनील उनियाल गामा, महापौर धर्मपुर विधायक चमोली ने भी उठाए सवालधर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने भी अतिक्रमण के विरुद्ध ठोस कार्रवाई न होने पर कई बार नाराजगी व्यक्ति करते हुए नगर निगम से लेकर शासन को भी पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि 20-25 साल से पट्टे की जमीनों पर बसे व्यक्तियों को नोटिस दिए जा रहे हैं, लेकिन नए अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि, भूमाफिया लगातार सरकारी भूमि को खुर्द-बुर्द कर रहे हैं।
उन्होंने एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर भूमाफिया पर नकेल कसने और दोषी अधिकारी-कर्मचारियों को दंडित करने की मांग की है।

कुआंवाला में 10 अतिक्रमणकारी किए गए चिह्नित
जुलाई अंत में नगर निगम की टीम ने कुआंवाला क्षेत्र में सरकारी भूमि की पैमाइश की, जिसमें करीब छह एकड़ भूमि में अतिक्रमण मिला।
क्षेत्र में 0.75 हेक्टेयर भूमि में 10 अतिक्रमणकारी चिह्नित किए गए। नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को सात दिन के भीतर स्वतः भूमि खाली करने का नोटिस दिया। अब अतिक्रमण के विरुद्ध निगम कोई कार्रवाई करता कि संबंधित व्यक्ति हाईकोर्ट में चले गए। जहां सुनवाई और निर्णय आने के बाद ही निगम अग्रिम कार्रवाई कर सकेगा।

दौड़ावाला में अवैध रूप से बने मकान
मोथरोवाला-दौड़वाला नौका क्षेत्र में नगर निगम की जमीन अतिक्रमण की भेंट चढ़ गई हैं। बीते शुक्रवार को निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ यहां सात अवैध मकान ध्वस्त किए, कई मकानों पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई नहीं की गई।
नगर निगम की ओर से कुछ महीने पहले पुराने चिहि्नत अतिक्रमण पर पर नोटिस जारी किए थे, लेकिन जब निगम कार्रवाई करने पहुंचा तो क्षेत्र में नए अवैध मकान खड़े हो गए। नगर निगम की टीम ने नए निर्माण तो तोड़ दिए, लेकिन जिन्हें नोटिस जारी किए गए थे, उनके निर्माण नहीं तोड़े गए।
सूत्रों की मानें तो पार्षद ने भी अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई का विरोध किया। साथ ही कुछ राजनीतिक व्यक्तियों के दबाव में निगम की टीम मौके पर अधूरी कार्रवाई कर लौट आई।

खुलेआम किए कब्जे अब राजनीतिक दबाव
दौड़वाला में राजनीतिक व्यक्तियों पर सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने के आरोप हैं। आरोप है कि एक नेता ने निजी जमीन की आड़ में सरकारी जमीन कब्जाकर प्लाटिंग कर दी। नेता की दबंगई के आगे नगर निगम जानकर भी कार्रवाई से बच रहा है।
वहीं, मोथरोवाला और दौड़वाला के बीच एक और नेता ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर प्लाटिंग की है, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण निगम प्रशासन बैकफुट पर है। यहां आरोप हैं कि नगर निगम की भूमि पर दो-तीन लाख रुपये में प्लाट बेचे जा रहे हैं और दुकान व कमरे तैयार कर किराये पर भी चढ़ाए जा रहे हैं।

100 रुपये के स्टांप पेपर पर जमीनों की सौदेबाजी
शहर में ब्रह्मपुरी, चमनपुरी, रिस्पना नगर, चोरखाला, बिंदाल, जवाहर कालोनी, वाणी विहार, ब्राह्मणवाला, कांवली, इंद्रेश नगर, कारगी, बंजारावाला समेत अन्य क्षेत्रों में नगर निगम की जमीनों की खरीद-फरोख्त की जा रही है। निगम को पूर्व में भी इस संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई हैं। आरोप है कि 10, 20 और 100 रुपये के स्टांप पेपर पर जमीन बेची जा रही हैं। जिससे सरकारी संपत्ति खुर्द-बुर्द हो रही है और नगर निगम को भी राजस्व हानि हो रही है। कई बार नगर निगम छोटी-मोटी कार्रवाई करने के बाद आंखें मूंद लेता है, जिससे भूमाफिया के हौसले बुलंद हैं।

Continue Reading

Previous: द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में ₹200 की कटौती करने के निर्णय पर मंत्री अजय भट्ट ने जताया प्रधानमंत्री का आभार।
Next: 21 वर्ष बाद अगस्त में कमजोर पड़ा मानसून, मौसम वैज्ञान‍िकों की बढ़ी चिंता; बताई यह वजह

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.