Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देश की रक्षा के लिए भारतीय सेना को मिलेंगे 343 युवा अधिकारी, आईएमए में होगी पासिंग आउट परेड

Uk Fast Khabar December 7, 2023

हिम्मत तेरी बढ़ती रहे, खुदा तेरी सुनता रहे। जो सामने तेरे खड़े, तू खाक में मिलाए जा। कदम-कदम बढ़ाए जा…। आत्मविश्वास व जोश से लबरेज जेंटलमैन कैडेट ने पासिंग आउट परेड के रैतिक पूर्वाभ्यास में देशभक्ति से भरपूर इस गीत पर कदम से कदम मिलाते हुए आईएमए के ड्रिल स्क्वायर पर परेड की। अंतिम पग भरा तो हेलीकॉप्टरों ने उन पर पुष्प वर्षा की। मौका था डिप्टी कमांडेंट परेड का। आईएमए के डिप्टी कमांडेंट एवं मुख्य प्रशिक्षक मेजर जनरल आलोक जोशी ने परेड की सलामी ली।

372 कैडेट होंगे पास आउट
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से शनिवार को 372 कैडेट पास आउट होंगे। जिसमें 343 भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे, जबकि 12 मित्र देशों के 29 कैडेट भी पास आउट होंगे। इन कैडेट ने मंगलवार को डिप्टी कमांडेंट परेड में कदमताल की। डिप्टी कमांडेंट ने कैडेटों की सराहना की और उन्हें बेहतरीन सैन्य अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सेना की वीरता, सम्मान, लोकाचार और उत्कृष्ट परंपराओं का उल्लेख किया।
बताई कंधे पर लगने वाले सितारे की अहमियत
डिप्टी कमांडेंट ने कहा कि आप जब सितारे लगाते हैं, तो याद रहे कि आपके कंधे पर सैन्य इतिहास, परंपरा और राष्ट्र सेवा में अपना जीवन लगा देने वाले अनगिनत नायकों का भी भार है। यह कभी न भूलें कि एक लीडर होने का मतलब केवल आदेश देना नहीं है, बल्कि उन लोगों का सम्मान और विश्वास अर्जित करना है, जिनका आप नेतृत्व करते हैं। उनके भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करें। ऐसे उदाहरण स्थापित करें कि वे गर्व से आपकी ओर देखें।

अपने काम से करें प्रभावित
डिप्टी कमांडेंट ने कहा कि आपका काम शब्दों से कई अधिक प्रभाव छोड़ता है। कर्तव्य के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता, करुणा और उत्कृष्टता से ही आप अपने आस-पास के लोगों को प्रेरित करेंगे। इस तरह का लीडर ही दूसरों का उत्थान करता है, उन्हें प्रेरित करता है और उनमें सर्वश्रेष्ठ लाता है। उनके प्रति सहानुभूति और समझ दिखाएं और सौहार्द, आपसी सम्मान व अटूट समर्थन की संस्कृति को बढ़ावा दें। उन्होंने विदेशी कैडेटों को भी बधाई दी।

Continue Reading

Previous: देहरादून में लिंक रोड होगी फोरलेन, केंद्र ने मंजूर किए 715 करोड़; सीएम धामी ने जताया आभार
Next: Kiara Advani को फैमिली ट्रिप पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया था प्रपोज, बोली थी ‘शेरशाह’ की ये पॉपुलर लाइन

Related Stories

एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स के साथ लॉन्च हुईं Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9

एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स के साथ लॉन्च हुईं Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9

July 23, 2026
कांवड़ पटरी पर एक और युवक की दर्दनाक मौत, 17 दिन में गई 4 जिंदगियां, उठ रहे कई सवाल

कांवड़ पटरी पर एक और युवक की दर्दनाक मौत, 17 दिन में गई 4 जिंदगियां, उठ रहे कई सवाल

July 23, 2026
चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

July 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स के साथ लॉन्च हुईं Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9
  • कांवड़ पटरी पर एक और युवक की दर्दनाक मौत, 17 दिन में गई 4 जिंदगियां, उठ रहे कई सवाल
  • चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क
  • चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.