Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

JEE ADVANCED RESULT : 61 पर क्लोज हो सकती है IIT बॉम्बे की CS ब्रांच, 17,000 रैंक तक भी एडमिशन

Uk Fast Khabar June 2, 2026

जेईई एडवांस्ड 2026 परिणाम जारी होने के बाद जानिए अपनी रैंक के अनुसार बेस्ट कॉलेज और मनपसंद ब्रांच की पूरी संभावना.

कोटा : जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस्ड 2026 का परिणाम घोषित होते ही देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में प्रवेश की दौड़ शुरू हो गई है. आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित इस परीक्षा में इस साल कुल 1,79,694 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 56,880 स्टूडेंट्स को काउंसलिंग के लिए योग्य घोषित किया गया है. इन सफल उम्मीदवारों के लिए जोसा (JoSAA) काउंसलिंग की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो रही है.

​कोटा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि यदि कैटिगरी (Category-wise) आंकड़ों को देखें, तो इस साल जनरल कैटेगरी से 15,883, ओबीसी से 12,385, ईडब्ल्यूएस से 6,377, एससी से 15,856 और एसटी कैटेगरी से 6,379 विद्यार्थी योग्य घोषित किए गए हैं. इस बार पिछले साल के मुकाबले 2,502 ज्यादा कैंडिडेट्स ने क्वालीफाई किया है, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है.

​आईआईटी बॉम्बे सीएस की चमक बरकरार : अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-एडवांस्ड के रिजल्ट के बाद अब विद्यार्थियों और अभिभावकों में सबसे बड़ी उत्सुकता कॉलेज और ब्रांच के चयन की है. टॉपर्स की पहली पसंद हमेशा की तरह इस बार भी आईआईटी बॉम्बे की कंप्यूटर साइंस (CS) ब्रांच बनी हुई है. ट्रेंड्स को देखते हुए उम्मीद है कि यह ऑल इंडिया रैंक (AIR) 61 पर ही क्लोज हो जाएगी. वहीं, निचली रैंकिंग वाले विद्यार्थियों को 17,000 ऑल इंडिया रैंक तक भी आईआईटी में सीटें मिलने की संभावना है. साल 2025 की काउंसलिंग में 18,160 सीट 23 आईआईटी में थी, इस बार यह सीट कुछ बढ़ सकती है. जोसा काउंसलिंग में जारी होने वाली सीट मैट्रिक्स में इसका खुलासा होगा.

दूसरी तरफ आईआईटी की ब्रांच मिलने की संभावनाएं कैटेगरी अनुसार बदलाव होती है. साथ ही छात्राओं को दिए गए 20 प्रतिशत फी-मेल पूल कोटे से इन आईआईटी में ब्रांच मिलने की संभावनाएं काफी पीछे की रैंक तक बन जाती है. ऐसे विद्यार्थी जिनकी जेईई-एडवांस्ड आल इंडिया रैंक काफी पीछे है, उन्हें जेईई-एडवांस्ड के आधार पर आईआईपीई विशाखापट्टनम, राजीव गांधी पेट्रोलियम में आवेदन के विकल्प उपलब्ध हैं. इन सभी संस्थानों की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

​ रैंक के अनुसार समझें: कहां और क्या मिलेगी ब्रांच? :-

  • ऑल इंडिया रैंक (AIR) 100 से कम है, उन्हें टॉप आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, कानपुर, मद्रास में कम्प्यूटर साइंस मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों की पहली पसंद आईआईटी मुम्बई सीएस ब्रांच रहती है, जो कि टॉप-61 पर क्लॉज हो जाती है। इसके बाद दूसरी प्राथमिकता दिल्ली सीएस को स्टूडेंट देते हैं. तीसरी प्राथमिकता में कानपुर और मद्रास की कम्प्यूटर साइंस ब्रांच को दी जाती है.
  • 100 से 500 रैंक के मध्य दिल्ली, कानपुर की एमएनसी, एआई , डाटा साइंस उपरोक्त चारों आईआईटी की इलेक्ट्रीकल, खड़गपुर की सीएस मिल सकती है।
  • 500 से 1000 के मध्य बीएचयू, रुड़की, हैदराबाद, गुवाहाटी की सीएस, मुम्बई, दिल्ली, कानपुर की कोर ब्रांच मिलने की संभावना है।
  • 1000 से 4000 के मध्य रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गांधी नगर, इंदौर, रूपड़, मंडी, जोधपुर, धनबाद, पटना, भुवनेश्वर में कम्प्यूटर साइंस एवं मुम्बई, दिल्ली, कानपुर, खड़गपुर आईआईटी में कम्प्यूटर साइंस के अतिरिक्त अन्य ब्रांचें मैकेनिकल, कैमिकल, सिविल, एयरोस्पेस, प्रोडक्शन आदि मिलने की संभावना रहती है।
  • 4000 से 8000 के मध्य रुड़की, गुवाहाटी, खड़गपुर, हैदराबाद, वाराणसी में सिविल, कैमिकल, मेटलर्जी व मुम्बई, दिल्ली, कानपुर, मद्रास में लोअर ब्रांचेंज, पलक्कड़, तिरुपति, गोवा, धाड़वाड़, भिलाई, जम्मू में सीएस मिलने की संभावना बन सकती है।
  • 8000 से 12000 के मध्य रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को रोपड़, मंडी, इंदौर, गांधीनगर, जोधपुर, भुवनेश्वर, पटना, धनबाद में कोर ब्रांच के अतिरिक्त अन्य ब्रांचों के साथ-साथ पुराने सात आईआईटी में बॉयलोजिकल साइंस, नेवल आर्किटेक्चर, माइनिंग इंजीनियरिंग, पॉलीमर साइंस, सिरेमिक इंजीनियरिंग जैसी ब्रांचें मिलने की संभावना रहती है।
  • 12 से 17 हजार के मध्य रैंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को नई आईआईटी जैसे पलक्कड़, तिरुपति, गोवा, धाड़वाड़, भिलाई, जम्मू की अन्य ब्रांचेज में आसानीसे दाखिला मिलस सकता है.

Continue Reading

Previous: टनकपुर की अंजली चंद ने पीसीएस परीक्षा की क्रेक, बनीं सहायक नगर आयुक्त, घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता
Next: ट्रंप ने नेतन्याहू को मिलाया फोन, गुस्से में बोले- क्या कर रहे हो, पागल हो गए हो क्या?

Related Stories

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

August 22, 2026
भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

August 22, 2026
रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

August 22, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

August 22, 2026
भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

August 22, 2026
रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

August 22, 2026
मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

August 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग
  • भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर
  • रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
  • मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.