Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हैदराबाद से चुराई 5 करोड़ की ज्वेलरी, उत्तराखंड के रास्ते भाग रहे थे नेपाल, फिर आया कमिश्नर का फोन और…

Uk Fast Khabar June 9, 2026

नेपाली कपल हैदराबाद के एक बड़े बिजनेसमैन के घर से 5 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चुराकर भागे थे, उत्तराखंड और यूपी पुलिस ने पकड़ लिया.

रुद्रपुर (उत्तराखंड): कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं, यह बात एक बार फिर साबित हो गई. तेलंगाना के हैदराबाद से करोड़ों की ज्वेलरी चुराकर करीब 1700 किलोमीटर दूर उत्तराखंड पहुंचे चोरी के आरोपी पकड़ लिए गए. तेलंगाना, उत्तराखंड और यूपी पुलिस के कोऑर्डिनेशन ने इस हाई प्रोफाइल चोरी का भंडाफोड़ करते हुए नेपाल निवासी तीन आरोपियों को पकड़ा है. तेलंगाना पुलिस आज हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मामले पर पूरी जानकारी देगी.

कानून के लंबे हाथों ने पकड़े चोरी के आरोपी: तेलंगाना में हुई करीब 5 करोड़ रुपये की ज्वेलरी चोरी के मामले में उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. तेलंगाना पुलिस की सूचना पर रुद्रपुर पुलिस ने देर रात उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर चोरी की ज्वेलरी बरामद कर ली. कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं समेत एक युवक को हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच जारी है.

हैदराबाद से चुराए गए थे 5 करोड़ के आभूषण: दरअसल हैदराबाद में करीब 05 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण चोरी होने के बाद तेलंगाना के साइबराबाद पुलिस कमिश्नर डॉक्टर एम रमेश ने सोमवार 8 जून को आधी रात उधम सिंह नगर जिले के SSP अजय गणपति को सूचना दी थी. IPS अधिकारी ने बताया कि चोरी में शामिल नेपाली मूल के आरोपी उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में हैं.

तेलंगाना के साइबराबाद पुलिस कमिश्नर ने उत्तराखंड पुलिस को दी सूचना: सूचना मिलते ही उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के SSP अजय गणपति ने देर रात स्वयं SOG टीम के साथ मोर्चा संभाला. पुलिस टीम ने रुद्रपुर-बिलासपुर बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कराया. पूरे ऑपरेशन की निगरानी SSP अजय गणपति खुद कर रहे थे.

उत्तराखंड पुलिस ने रोडवेज बस का पीछा किया: चेकिंग के दौरान एक बस को रोका गया. इस बस में नेपाल भागने के लिए सवार हुए नेपाली मूल के तीन आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया. संयुक्त कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद स्थित बिलासपुर क्षेत्र में आरोपियों को दबोच लिया गया.

यूपी के बिलासपुर में पकड़े गए ज्वेलरी चुराने के आरोपी: आरोपियों के कब्जे से हैदराबाद से चोरी किए गए करोड़ों रुपये मूल्य के आभूषण भी बरामद हुए. बस उत्तर प्रदेश सीमा में रुकने के कारण बरामदगी एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई बिलासपुर पुलिस द्वारा की गई. पुलिस ने दो महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया है.

यूपी पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया: जानकारी के अनुसार, तेलंगाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी की वारदात में शामिल संदिग्ध नेपाली लोग एक रोडवेज बस के जरिए उत्तराखंड से होकर आगे निकल रहे हैं. सूचना मिलते ही एसएसपी अजय गणपति पुलिस बल के साथ रुद्रपुर रोडवेज बस स्टेशन पहुंचे. हालांकि, तब तक संदिग्धों को लेकर जा रही बस वहां से निकल चुकी थी और उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाली थी.

उधम सिंह नगर के एसएसपी ने ऑपरेशन को लीड किया: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट किया गया. इसके बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. पुलिस ने बताया कि एसएसपी अजय गणपति और उनकी टीम ने स्वयं पीछा करते हुए बिलासपुर-रामपुर मार्ग पर नारायण हॉस्पिटल के आगे संदिग्ध बस को रुकवाया.

नेपाली मूल की दो महिलाएं और एक युवक पकड़े गए: बस की तलाशी के दौरान तेलंगाना पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर दो महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया गया. उनके कब्जे से करोड़ों रुपये मूल्य की चोरी की गई ज्वेलरी बरामद होने की बात सामने आई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरामद ज्वेलरी की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है.

हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ: फिलहाल हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की इस वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा ज्वेलरी को कहां ले जाया जा रहा था. उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि-

यह कार्रवाई तेलंगाना के साइबराबाद पुलिस कमिश्नर से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई है. मामले में अभी आधिकारिक रूप से विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है.
– अजय गणपति, एसएसपी, उधम सिंह नगर –

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से की थी चोरी: गौरतलब है कि नेपाली मूल के इन लोगों पर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से चोरी करने का आरोप है. आरोप है कि इन लोगों ने हैदराबाद के गच्चीबाउली में एक विला में बड़ी चोरी की. एक नेपाली गैंग ने गच्चीबाउली हिल रिज विला में रहने वाले एक बिजनेसमैन के घर से करीब एक किलो सोने के गहने और हीरे चुरा लिए. पुलिस घर में काम करने वाले नेपाली कपल को ही मुख्य आरोपी मान रही थी. बताया जा रहा है कि बिजनेसमैन ने एक महीने पहले नेपाली कपल को काम पर रखा था.

तेलंगाना के बिजनेसमैन ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट: जब बिजनेसमैन का परिवार हाल ही में मुंबई ट्रिप से लौटा, तो नेपाली कपल नहीं मिला. बिजनेसमैन को लगा कि वे बिना किसी को बताए चले गए हैं, क्योंकि घर के ताले टूटने का कहीं कोई निशान नहीं था. बाद में पता चला कि पूजा वाले कमरे में रखी मूर्ति की सोने की चेन और घर के कुछ और गहने गायब हो गए थे. इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीमें लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी.

हैदराबाद पुलिस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी देगी: हैदराबाद पुलिस को पता चला कि आरोपी चुराए गए गहनों के साथ उत्तराखंड होते हुए नेपाल भागने की फिराक में हैं. पुलिस ने UP और उत्तराखंड पुलिस को इसकी जानकारी दी. वहां की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया. हैदराबाद पुलिस आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना को लेकर पूरी जानकारी देगी.

हैदराबाद से पहुंचे रुद्रपुर, फिर नेपाल भागने की तैयारी: हैदराबाद के गच्चीबाउली में बड़े बिजनेसमैन के घर से पांच करोड़ की ज्वेलरी चुराकर ये आरोपी यहां से करीब 1700 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के रुद्रपुर पहुंच चुके थे. रुद्रपुर से नेपाल बॉर्डर सिर्फ 165 किलोमीटर दूर है. रुद्रपुर से भी इन लोगों की बस निकल चुकी थी. यूपी के रामपुर जिले में स्थित बिलासपुर में जहां ये लोग पकड़े गए वहां से नेपाल बॉर्डर मुश्किल से 100 किलोमीटर दूर था. अगर तेलंगाना के आईपीएस ने थोड़ी देरी की होती और उत्तराखंड पुलिस को उनका फोन देर से आया होता तो फिर चिड़िया हाथ से निकल जाती. चोरी के आरोपियों के एक बार नेपाल बॉर्डर क्रॉस करने के बाद पहले तो उनको ढूंढना बहुत मुश्किल होता. फिर कानूनी कार्रवाई इतनी लंबी होती कि बहुत समय लग जाता.

Continue Reading

Previous: बेटी की शादी के जेवरात से भरा बैग खोया, पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढकर लौटाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान
Next: H-1B वीजा मामले में ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने 1 लाख डॉलर वाली फीस को रद्द किया

Related Stories

फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बावजूद मई 2026 में बढ़ी वाहनों की बिक्री, 9.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज: FADA

फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बावजूद मई 2026 में बढ़ी वाहनों की बिक्री, 9.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज: FADA

June 9, 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया

June 9, 2026
माता-पिता के आंखों के सामने गंगा में बहा बेटा, बदहवास हुए परिजन, तलाश जारी

माता-पिता के आंखों के सामने गंगा में बहा बेटा, बदहवास हुए परिजन, तलाश जारी

June 9, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बावजूद मई 2026 में बढ़ी वाहनों की बिक्री, 9.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज: FADA

फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बावजूद मई 2026 में बढ़ी वाहनों की बिक्री, 9.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज: FADA

June 9, 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया

June 9, 2026
माता-पिता के आंखों के सामने गंगा में बहा बेटा, बदहवास हुए परिजन, तलाश जारी

माता-पिता के आंखों के सामने गंगा में बहा बेटा, बदहवास हुए परिजन, तलाश जारी

June 9, 2026
ED ने रियल एस्टेट के खिलाफ PMLA जांच में पंजाब, यूपी, दिल्ली-नोएडा में 6 ठिकानों पर तलाशी ली

ED ने रियल एस्टेट के खिलाफ PMLA जांच में पंजाब, यूपी, दिल्ली-नोएडा में 6 ठिकानों पर तलाशी ली

June 9, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बावजूद मई 2026 में बढ़ी वाहनों की बिक्री, 9.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज: FADA
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया
  • माता-पिता के आंखों के सामने गंगा में बहा बेटा, बदहवास हुए परिजन, तलाश जारी
  • ED ने रियल एस्टेट के खिलाफ PMLA जांच में पंजाब, यूपी, दिल्ली-नोएडा में 6 ठिकानों पर तलाशी ली
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.