Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

Uk Fast Khabar July 30, 2026

कश्मीर के बिलाल अहमद मीर और बिनिश गुलज़ार ने सोलर, बिजली और पेट्रोल से चलने वाला भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘शी’ पेश किया है.

श्रीनगर: कश्मीर के दो इनोवेटर्स ने भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड थ्री-व्हीलर स्कूटर पेश किया है, जिसका नाम ‘शी’ (SHE) रखा गया है. इस स्कूटर की सबसे खास बात है कि यह सोलर एनर्जी, बिजली और पेट्रोल तीनों से चलता है. इस स्कूटर को बनाने का मकसद पारंपरिक चार्जिंग सिस्टम और फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता को कम करना है.

इस स्कूटर को बनाने वाले कश्मीर के दो लोगों के नाम बिलाल अहमद मीर और बिनिश गुलज़ार हैं. इन दोनों ने इसे अपनी कंपनी बिलाल्स इनोवेटिव सोलर ऑटोमोबाइल (BISA) के तहत बनाया है. मीर ने बताया कि वो पिछले 15 साल से ग्रीन एनर्जी पर काम कर रहे हैं और इससे पहले वो भारत की पहली हाई-टेक सोलर कार बना चुके हैं, जिसके लिए उन्हें छह पेटेंट भी मिले हैं.

उन्होंने कहा कि रोज़ाना के ट्रैफिक जाम, महंगे पेट्रोल और आम लोगों खासकर महिलाओं और दिव्यांगजनों की आवाजाही की दिक्कतों को देखते हुए उन्होंने इस स्कूटर का आइडिया सोचा था.

REES तकनीक और तीन तरह की पावर का मेल

कंपनी ने बकाया कि इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी पेटेंट टेक्नोलॉजी REES यानी Range Elevated Electric Scooter है. मीर का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी किसी भी व्हीकल में लगाई जा सकती है और यह पूरी तरह बाहरी चार्जिंग पर निर्भर नहीं होती, क्योंकि सोलर एनर्जी से बैटरी अपने आप चार्ज होती रहती है.

उनके मुताबिक, जब सूरज की रोशनी उपलब्ध नहीं होती, जैसे श्रीनगर-जम्मू के बीच टनल में सफर के दौरान या खराब मौसम में अक्सर सूरज की रोशनी काफी कम होती है. ऐसे परिस्थिति में पेट्रोल इंजन अपने आप ऑन हो जाता है और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम को चार्ज करता रहता है, जिससे स्कूटर की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ता. मीर का कहना है कि इस इनोवेशन को पेटेंट मिल चुका है और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता भी मिली है.

स्कूटर में ऑटोमोटिव इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया गया है, जिसमें सेंसर, GPS और क्लाउड-बेस्ड सॉफ्टवेयर के ज़रिए रियल-टाइम वीइकल मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं. मीर ने इसका पूरा क्रेडिट अपनी बिज़नेस पार्टनर बिनिश गुलज़ार को दिया, जिन्होंने IT में ग्रेजुएशन किया है और स्कूटर का पूरा सॉफ्टवेयर सिस्टम तैयार किया है.

दिव्यांगों और गिग वर्कर्स के लिए खास डिज़ाइन

शी (SHE) आम स्कूटर्स से काफी अलग है. इसे सामान्य इंसानों के साथ-साथ दिव्यांगों के लिए भी बनाया गया है. इसमें एक डिटैचेबल और इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड सीट दी गई है, जिसे स्विच के ज़रिए ऊपर-नीचे किया जा सकता है.

मीर ने बताया कि सीट हटाने पर यह सामान्य बाइक बन जाती है, जबकि दिव्यांग राइडर के लिए सीट पूरी तरह इलेक्ट्रिक तरीके से ऊपर-नीचे होकर चढ़ने-उतरने में आसानी देती है.

इस स्कूटर में करीब 200 किलोग्राम तक सामान लेकर जाने की क्षमता वाला स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है. इससे यह फूड डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म से जुड़े गिग वर्कर्स के लिए भी उपयोगी हो सकता है. मीर का कहना है कि यह KFC, Zomato और Dominoz जैसी कंपनियों के डिलीवरी पार्टनर्स के लिए खासतौर पर काफी मददगार साबित हो सकता है.

मीर ने यह भी बताया कि उन्होंने अभी तक इस स्कूटर को किसी ऑटोमोबाइल कंपनी को नहीं दिखाया है, क्योंकि टीम इसे अपनी कंपनी BISA के ज़रिए खुद ही बाज़ार में उतारना चाहती है.

वहीं, बिनिश गुलज़ार ने कहा कि यह स्कूटर कंपनी के बड़े विज़न का सिर्फ एक हिस्सा है. उन्होंने बताया कि BISA कंपनी मोबिलिटी से लेकर कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स तक सोलर-पावर्ड इनोवेशन का पूरा इकोसिस्टम बनाना चाहती है, ताकि फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता को कम किया जा सके.

SHE की लॉन्चिंग मीर की उस ग्रीन मोबिलिटी यात्रा की एक और कड़ी है, जो 2009 में सस्ती सोलर कार बनाने के सपने से शुरू हुई थी. अपनी पैतृक संपत्ति का हिस्सा बेचकर और करीब 22 लाख रुपये लगाकर मीर ने सोलर कार RAY तैयार की थी. RAY कार में 1 किलोवाट का सोलर पावर सिस्टम, ऑटोनॉमस पार्किंग सेंसर, म्यूज़िक-रिस्पॉन्सिव रियर लाइटिंग और सोलर पैनल वाले गल-विंग दरवाज़े दिए गए हैं.मीर ने बताया कि अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा के साथ सोलर कार प्रोजेक्ट को लेकर एक अहम बैठक होनी है. उन्हें उम्मीद है कि इस मीटिंग में उनकी यह सोलर कार जल्द सोलर ऑटोमोबाइल मार्केट में उतर सकेगी.

Continue Reading

Previous: श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
Next: चढ़ावा चोरी का ‘नाटक’ करने पर पप्पू यादव का हरिद्वार में विरोध, संतों ने लगाए पोस्टर, कुंभ में आने पर चेतावनी

Related Stories

भारत में अब होम एप्लायंसेज भी बेचेगी Xiaomi, लॉन्च किया नया Mijia सब-ब्रांड

भारत में अब होम एप्लायंसेज भी बेचेगी Xiaomi, लॉन्च किया नया Mijia सब-ब्रांड

August 8, 2026
प्रदेश में नकली डेयरी उत्पादों पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, ये आदेश हुआ जारी

प्रदेश में नकली डेयरी उत्पादों पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, ये आदेश हुआ जारी

August 8, 2026
उत्तराखंड के सबसे बड़े आयकर दाता ऋषभ पंत की सीएम धामी से गुहार, घर बनाने के लिए जमीन दिला दो सरकार

उत्तराखंड के सबसे बड़े आयकर दाता ऋषभ पंत की सीएम धामी से गुहार, घर बनाने के लिए जमीन दिला दो सरकार

August 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारत में अब होम एप्लायंसेज भी बेचेगी Xiaomi, लॉन्च किया नया Mijia सब-ब्रांड

भारत में अब होम एप्लायंसेज भी बेचेगी Xiaomi, लॉन्च किया नया Mijia सब-ब्रांड

August 8, 2026
प्रदेश में नकली डेयरी उत्पादों पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, ये आदेश हुआ जारी

प्रदेश में नकली डेयरी उत्पादों पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, ये आदेश हुआ जारी

August 8, 2026
उत्तराखंड के सबसे बड़े आयकर दाता ऋषभ पंत की सीएम धामी से गुहार, घर बनाने के लिए जमीन दिला दो सरकार

उत्तराखंड के सबसे बड़े आयकर दाता ऋषभ पंत की सीएम धामी से गुहार, घर बनाने के लिए जमीन दिला दो सरकार

August 8, 2026
कांवड़ियों के भेष में नकली नोट चलाने वाला गिरोह, दुकानदार ने पकड़ा, झटका देकर भागे, 30 हजार की फेक करेंसी बरामद

कांवड़ियों के भेष में नकली नोट चलाने वाला गिरोह, दुकानदार ने पकड़ा, झटका देकर भागे, 30 हजार की फेक करेंसी बरामद

August 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारत में अब होम एप्लायंसेज भी बेचेगी Xiaomi, लॉन्च किया नया Mijia सब-ब्रांड
  • प्रदेश में नकली डेयरी उत्पादों पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, ये आदेश हुआ जारी
  • उत्तराखंड के सबसे बड़े आयकर दाता ऋषभ पंत की सीएम धामी से गुहार, घर बनाने के लिए जमीन दिला दो सरकार
  • कांवड़ियों के भेष में नकली नोट चलाने वाला गिरोह, दुकानदार ने पकड़ा, झटका देकर भागे, 30 हजार की फेक करेंसी बरामद
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.