Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

Uk Fast Khabar September 8, 2026

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से नदी नाले उफान पर बह रहे हैं.

रामनगर: रामनगर में लगातार हो रही बारिश के बीच कोसी नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है. बीते दिन जहां कोसी नदी का पानी का बहाव 12 हजार क्यूसेक के पार पहुंच गया. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी के आसपास और मैदानी क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि इस बरसात में अब तक कोसी नदी का अधिकतम जलस्तर 47 हजार 154 क्यूसेक दर्ज किया गया है, लेकिन कोसी नदी का इतिहास बताता है कि जब यह अपने रौद्र रूप में आती है तो रामनगर और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचा सकती है.

कोसी का बढ़ता जलस्तर लोगों को उन खौफनाक सालों की याद दिला रहा है, जब नदी ने सड़क, जमीन, घर और रिसॉर्ट तक को अपनी चपेट में ले लिया था. आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में कोसी नदी का अधिकतम जलस्तर 42 हजार 35 क्यूसेक दर्ज किया गया था. साल 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 85 हजार 103 क्यूसेक तक पहुंचा. वहीं 2023 में 33 हजार 501 और 2022 में 42 हजार 622 क्यूसेक तक नदी का जलस्तर पहुंचा था. लेकिन इन आंकड़ों के बीच 2021 का साल कोसी की सबसे भयावह तस्वीरों में से एक लेकर आया था.साल 2021 में कोसी नदी का जलस्तर करीब एक लाख 60 हजार 146 क्यूसेक तक पहुंच गया था, नदी के इस रौद्र रूप ने रामनगर और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचाई थी. मोहान क्षेत्र के कई होटल और रिसॉर्ट बाढ़ की चपेट में आ गए थे, चुकुम और सुंदरखाल गांवों में भी बाढ़ का पानी घुस गया था. हालात इतने बिगड़ गए थे कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर तक की मदद लेनी पड़ी थी. कई घरों और रिसॉर्ट्स को नुकसान पहुंचा, जबकि नदी के तेज बहाव में जमीन का बड़े पैमाने पर कटाव हुआ,कई जगह घरों और रिसॉर्ट्स का सामान भी पानी के तेज बहाव में बह गया था.

वहीं अगर इससे भी पुराने इतिहास की बात करें तो साल 1993 की विनाशकारी बाढ़ आज भी लोगों के जेहन में है, उस दौरान कोसी नदी का जलस्तर करीब एक लाख 59 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया था. ढिकुली, मोहान, गर्जिया, सुंदरखाल और चुकुम जैसे इलाकों में नदी ने जमकर तबाही मचाई थी. कई जगह नदी ने जमीन को काटकर अपने साथ बहा लिया था, खेत और आबादी वाले क्षेत्र तक प्रभावित हुए थे. कोसी का यह रूप बताता है कि सामान्य दिखने वाली नदी जब उफान पर आती है तो कुछ ही घंटों में हालात पूरी तरह बदल सकते हैं.

यही वजह है कि आज जब कोसी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ रहा है तो पुराने खौफनाक मंजर लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं. हालांकि वर्तमान में नदी का बहाव पुराने रिकॉर्ड के मुकाबले काफी कम है. लेकिन लगातार बारिश के चलते जलस्तर में तेजी से बदलाव हो सकता है. प्रशासन भी नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है और संवेदनशील इलाकों में लोगों को सतर्क किया जा रहा है. फिलहाल कोसी नदी 12 हजार क्यूसेक से ज्यादा के बहाव पर है, लेकिन इतिहास गवाह है कि कोसी ने 1993 और 2021 में कब-कब तांडव मचाया था, यह रामनगर और इन गांवों के लोग आज भी नहीं भूले हैं.

Continue Reading

Previous: डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला
Next: दादी के साथ खेल रही थीं 11 महीने की जुड़वां बच्चियां, एक अचानक हो गई गायब, जानें फिर क्या हुआ

Related Stories

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई ओथ

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई ओथ

October 19, 2026
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: अभिनेता से मिलने के बाद क्या बोले डिप्टी CM शिंदे

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: अभिनेता से मिलने के बाद क्या बोले डिप्टी CM शिंदे

October 19, 2026
93 दिनों से लापता छात्र का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

93 दिनों से लापता छात्र का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

October 19, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई ओथ

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई ओथ

October 19, 2026
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: अभिनेता से मिलने के बाद क्या बोले डिप्टी CM शिंदे

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: अभिनेता से मिलने के बाद क्या बोले डिप्टी CM शिंदे

October 19, 2026
93 दिनों से लापता छात्र का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

93 दिनों से लापता छात्र का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

October 19, 2026
फेसबुक पर टिप्पणी के बाद विवाद, कांग्रेस नेता और समर्थकों पर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

फेसबुक पर टिप्पणी के बाद विवाद, कांग्रेस नेता और समर्थकों पर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

October 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई ओथ
  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: अभिनेता से मिलने के बाद क्या बोले डिप्टी CM शिंदे
  • 93 दिनों से लापता छात्र का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
  • फेसबुक पर टिप्पणी के बाद विवाद, कांग्रेस नेता और समर्थकों पर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.